Uttarakhand
जानिए करवा चौथ पर आटे के दीपक की पूजा का महत्व और प्रेम को बढ़ाने वाले उपाय…

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का पर्व हर साल उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पतियों की लंबी आयु और सुखद दांपत्य जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इस वर्ष, करवा चौथ का व्रत रविवार, 20 अक्तूबर को रखा जाएगा।

इस दिन महिलाएं पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा करती हैं, जिसमें करवा माता (चतुर्थी माता) और गणेश जी की पूजा का विधान है। इस अवसर पर महिलाएं आटे के दीपक का उपयोग करने की प्रथा को भी मानती हैं। आटे का दीपक जलाने का विशेष महत्व है, जो हिंदू धर्म में शुद्धता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है।

आटे के दीपक का महत्व: वास्तु शास्त्र के अनुसार, आटे के दीपक का उपयोग विशेष मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए किया जाता है। करवा चौथ का व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखा जाता है, इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दीपक से पूजा करना शुभ होता है। मान्यता है कि जिसके लिए आटे का दीपक जलाया जाता है, उसे यमराज की पीड़ा का सामना नहीं करना पड़ता।

करवा चौथ की पूजा में आटे के दीपक जलने से करवा माता और अन्नपूर्णा माता की कृपा मिलती है। इसके अलावा, यह दीपक संकटों को दूर करने और प्रेम भावना को बढ़ाने में भी सहायक होता है।
आटे का दीपक कैसे जलाएं: करवा चौथ के दिन, सुहागिन महिलाएं आटे में हल्दी मिलाकर उसे गूंथती हैं और फिर दीपक का आकार देती हैं। इसके बाद, दीपक में घी डालकर पूजा के समय इसे प्रज्वलित किया जाता है। इस दौरान करवा माता से अपनी इच्छाएं प्रकट करें और चंद्रमा की पूजा करते समय आटे के दीपक को छलनी में रखकर चांद और पति को छलनी से देखें।

आटे के दीपक का उपयोग न केवल करवा चौथ के लिए किया जाता है, बल्कि यह कर्ज मुक्ति, विवाह, नौकरी, बीमारी, घर की खरीदारी, संतान प्राप्ति, गृह कलह, पति-पत्नी के विवाद सुलझाने और कोर्ट-कचहरी में विजय प्राप्ति के लिए भी किया जाता है।
यह लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई जानकारी और तथ्यों की सटीकता के लिए जनमंचटीवी जिम्मेदार नहीं है।
#KarwaChauth, #WheatFlourLamp, #LoveandDevotion, #SignificanceofRituals, #HinduTraditions
Udham Singh Nagar
काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर में स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है।
Table of Contents
काशीपुर में कार से हथियारों का जखीरा बरामद
एसटीएफ को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना की पुष्टि के बाद एसटीएफ की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक निजी पार्किंग में खड़ी कार संख्या UK18 P 5046 की तलाशी ली गई।
कार से मिले चार हथियार और 237 कारतूस
तलाशी के दौरान वाहन से चार हथियार और कुल 237 कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों में शामिल हैं:
- 12 बोर पंप एक्शन गन
- .22 बोर राइफल
- .32 बोर पिस्टल
- .32 बोर रिवॉल्वर
STF ने शुरू की गहन जांच
एसटीएफ अब ये पता लगाने में जुटी है कि हथियार कहां से लाए गए थे, वाहन का उपयोग किस उद्देश्य से किया जा रहा था और इनका संभावित इस्तेमाल क्या हो सकता था। जांच के दौरान वाहन स्वामी और हथियारों से जुड़े लोगों की पहचान भी की गई है।
सुरक्षा एजेंसियां आई अलर्ट मोड में
हथियारों और बड़ी संख्या में कारतूस मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं। अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान जारी
एसटीएफ लगातार प्रदेश में अवैध हथियारों की तस्करी और उनके इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रही है। काशीपुर में हुई यह कार्रवाई इसी अभियान का हिस्सा मानी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा किया जाएगा।
Breakingnews
वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान

Uttarakhand Politics : टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव के दौरान बुधवार को एक राजनीतिक विवाद चर्चा का विषय बन गया। मतदान के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मतदान केंद्र के भीतर जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
Table of Contents
मंत्री सुबोध उनियाल और UKD नेत्री की बहस का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर उठे सवाल
यूकेडी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कुछ समय तक मतदान केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री सुबोध उनियाल अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। नरेन्द्रनगर विधानसभा के वार्ड-1 की प्रत्याशी कु. कल्पना ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है।

कई बार सुबोध उनियाल के बयानों पर मचा घमासान
ऐसा नहीं है कि सुबोध उनियाल अपने बयानों के कारण चर्चा में हों इस से पहले भी मंत्री जी के कई बयान सनसनी मचा चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भी मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा था कि चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए थे। मंत्री जी कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर भड़क गए थे तब मंत्री जी ने विधायक को ये तक कह डाला था कि कुपोषित तो तेरी शकल दिख रही मुझे, कुछ तेरी पार्टी कुपोषित लगती है” विधयक से तू-तड़ाक से बात करने को लेकर भी मंत्री जी की थू-थू हुई थी।
चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं ?
मामला यहीं नहीं रूकता हाल ही में जब मंत्री जी से प्रदेश में सामने आ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुबोध उनियाल ने कहा महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने जाती हैं इसलिए वो गुलदार, बाघ आदि का शिकार बन जाती है।
इसके अलावा भी मंत्री उनियाल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक उच्च पद पर आसीन होने के बाद मंत्री जी का ऐसा आचरण क्या सही है, टिहरी में मंगलवार को जो भी हुआ उस पर चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं।
Dehradun
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विशेष पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।
Table of Contents
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
देहरादून सहित राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और देश को नई दिशा मिली है।
Cricket18 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Team Warm Up Match 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन
Breakingnews16 hours agoमसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत
Job17 hours agoDSSSB Recruitment 2026 : दिल्ली में 1,979 पदों पर बंपर भर्ती, ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
big news17 hours agoNEET Re-Exam : उत्तराखंड सरकार का बड़ा ऐलान! NEET छात्रों को मिलेगी निशुल्क बस यात्रा
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में बढ़ी गर्मी की मार, पहाड़ से मैदान तक चढ़ा पारा, जानें और कितने दिन होगी गर्मी
Cricket14 hours agoIND-A vs AFG-A Dream11 Team Tri Nation Series 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और बेस्ट कप्तान-उपकप्तान की चॉइस
Dehradun12 hours agoPM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
big news15 hours agoउत्तराखंड में यहां चल रहा था बच्चा चोरी का बड़ा रैकेट, पुलिस ने बच्चा चोर गिरोह का किया भंडाफोड़







































