Nainital
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने नैनीताल के विकास कार्यों का किया निरीक्षण, 7 किलोमीटर पैदल की यात्रा…

नैनीताल: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को नैनीताल का निरीक्षण किया और शहर के विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने करीब 7 किलोमीटर पैदल चलकर तल्लीताल से मल्लीताल, नैनादेवी, पाषाण देवी, और फांसी गधेरा तक का दौरा किया। इस निरीक्षण में कमिश्नर ने निर्माण कार्यों की प्रगति का मूल्यांकन किया और संबंधित विभागों के अधिकारियों और ठेकेदारों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
नैनीझील के जलस्तर पर रिपोर्ट मांगी: दीपक रावत ने सिंचाई विभाग से नैनीझील के जलस्तर को लेकर जानकारी ली और विभाग के अधिकारियों को एनआईएच एजेंसी से वार्ता करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलस्तर में गिरावट के कारणों की जांच करने के लिए वैज्ञानिक तरीके से सर्वेक्षण कराए जाने की बात कही। इसके अलावा, झील के पास आने वाले जल स्रोतों (नालों) की सफाई के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।
सड़क किनारे पड़ी भवन सामग्री हटाने के निर्देश: कमिश्नर ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को आदेश दिया कि सड़कों के किनारे पड़ी सरकारी और निजी भवन सामग्री को 15 दिन के भीतर हटाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि पुराने साइन बोर्ड हटाए जाएं ताकि नगर की सुंदरता बनी रहे। इसके साथ ही, नगर की नियमित सफाई के लिए अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थलों पर कूड़ा फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
माल रोड और ठंडी सड़क का निरीक्षण: दीपक रावत ने 2018 में हुए भूस्खलन से प्रभावित माल रोड का भी निरीक्षण किया। लोनिवि के अधीक्षण अभियंता से सड़क की मरम्मत कार्यों की जानकारी ली और पर्यटन सीजन से पहले मरम्मत पूरी करने के निर्देश दिए। साथ ही, 2020 के भूस्खलन से प्रभावित ठंडी सड़क क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए स्ट्रीट लाइटिंग और सुरक्षा गश्त को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
मानसखंड मंदिर माला के सौंदर्यीकरण कार्यों का जायजा: कमिश्नर ने मानसखंड मंदिर माला के तहत नैना देवी मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण भी किया। यह कार्य 11 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है। दीपक रावत ने दो महीने के भीतर इन कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए और संबंधित विभागों को कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने का आदेश दिया।
#Kumaoninspection #NainiLakelevel #Nainitalprojects #MallRoadrepair #Nainadevibeautification
Nainital
नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी, गाजियाबाद निवासी युवक के रूप हुई पहचान

Nainital News : नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी मच गई। शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी
नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील में एक शव उतराता हुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में शव तैरता देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

गाजियाबाद निवासी युवक के रूप में हुई शिनाख्त
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक गाजियाबाद निवासी बताया जा रहा है, जो भीमताल स्थित रामा ग्रुप में रह रहे थे। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा युवक का शव झील से बाहर निकल गया। फिलहाल युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला प्रतीक हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
Ramnagar
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

Ramnagar News : रामनगर शहर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया, कुत्ते ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब आठ लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल लोगों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
Table of Contents
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो परिजन घबरा गए। बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे,इसके बाद पता चला कि उसी कुत्ते ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी काट लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता लगातार लोगों के पीछे दौड़ रहा था और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना के दौरान कई बच्चे खेल रहे थे, जो अचानक कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते के डर से देर रात तक क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. तोहिद ने बताया कि रात में करीब आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें आवारा कुत्ते ने काटा था,इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को गंभीर तरीके से काटा हैं, जबकि कुछ को मामूली जख्म हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं।
डॉ. तोहिद के अनुसार घायलों में करीब पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं,सभी को अगले कुछ दिनों तक निगरानी और जरूरी टीकों के लिए अस्पताल की ओपीडी में बुलाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
big news
पुलिस महकमे में बंपर तबादले, कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर, देखें लिस्ट

Nainital Police Transfers : नैनीताल जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक स्तर पर व्यापक फेरबदल किया गया है। 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं।
Table of Contents
नैनीताल में उपनिरीक्षकों के बंपर तबादले
नैनीताल में देर रात पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर 4 निरीक्षकों सहित कुल 47 महिला और पुरुष उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं।

इस बदलाव के तहत काठगोदाम, तल्लीताल, मल्लीताल, रामनगर और हल्द्वानी सहित कई थाना एवं चौकी क्षेत्रों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। आदेश जारी होने के बाद पुलिस विभाग में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

कई इंस्पेक्टर और SI रातों-रात इधर से उधर
एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे तत्काल अपने नए तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करें। साथ ही कानून व्यवस्था को प्रभावी ढंग से बनाए रखने और जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
Cricket21 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Eliminator IPL 2026: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम
Breakingnews21 hours agoदेहरादून में देर रात चली कार्बाइन से गोलियां, दून एयरपोर्ट में तैनात हेड कांस्टेबल की मौत, इलाके में मचा हड़कंप
big news20 hours agoउत्तराखंड में 27 मई की छुट्टी कैंसिल, अब इस दिन होगी बकरीद की छुट्टी, यहां जानें नई डेट…
big news21 hours agoहल्द्वानी में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 45 हजार की रिश्वत लेते पुलिस कॉन्स्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार
Dehradun18 hours agoडीज़ल-पेट्रोल की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस का अनोखा विरोध, पेट्रोल पंपों पर बांटी “मेलोडी टॉफी”
National19 hours agoपेट्रोल और डीजल के बाद अब बढ़े सीएनजी के दाम, 2 रुपये प्रति किलोग्राम हुई महंगी, देखें नए रेट
Nainital15 hours agoनैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी, गाजियाबाद निवासी युवक के रूप हुई पहचान
Dehradun14 hours agoउत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, बलूनी के बाद पूर्व CM त्रिवेंद्र पहुंचे गदरपुर, बंद कमरे में काफी देर तक हुई बात…





































