Uttarakhand
गंगोत्री–यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का कहर, जगह-जगह यातायात ठप

गंगोत्री–यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन का कहर
उत्तरकाशी: जनपद में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहाड़ों पर लगातार हो रहे भूस्खलन और भू-धंसाव के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) कई स्थानों पर बंद हो गए हैं, जिससे स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार सुबह से ही गंगोत्री हाईवे सैंज नलूणा और नालूपानी के पास भूस्खलन के कारण बंद है। खासकर नालूपानी के पास पहाड़ी से लगातार पत्थर और मलबा गिर रहा है, जिससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। बारिश रुक-रुक कर हो रही है, जिससे BRO (सीमा सड़क संगठन) को सड़क खोलने में कठिनाई हो रही है।
यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
हाईवे बंद होने से बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। कुछ लोग गाड़ियों में ही ठहरे हुए हैं, तो कुछ पैदल निकलने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय लोग और तीर्थयात्री मार्ग खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
यमुनोत्री हाईवे भी कई स्थानों पर बंद
यमुनोत्री हाईवे पर भी हालात कुछ अलग नहीं हैं। जगह-जगह सड़क धंस गई है और पहाड़ों से लगातार बोल्डर और मलबा गिर रहा है। इससे यमुना धाम और आसपास के गांवों के ग्रामीणों को तहसील मुख्यालय तक पहुंचने के लिए कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से मांग की है कि मार्ग को जल्द से जल्द खोला जाए, ताकि दैनिक जरूरतों के लिए तहसील या शहर आना आसान हो सके।
प्रशासन की कोशिशें जारी
एनएच विभाग के अधिशासी अभियंता (ईई) मनोज रावत ने बताया कि लगातार भूस्खलन और चट्टानों के गिरने से मार्ग खोलने में बाधा आ रही है, लेकिन BRO की टीम मौके पर काम कर रही है और जल्द से जल्द मार्ग खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
स्याना चट्टी में यमुना नदी पर बन रही झील बनी नई चिंता
इधर, स्याना चट्टी क्षेत्र में यमुना नदी पर बन रही झील से खतरा लगातार बना हुआ है। कुपड़ा खड्ड और आसपास के अन्य नालों से आने वाला मलबा यमुना नदी के तल को ऊंचा कर रहा है, जिससे पानी का बहाव प्रभावित हो रहा है।
सिंचाई विभाग के ईई पन्नी लाल ने बताया कि नदी के मुहाने पर भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिससे निकासी रुक रही है। मशीनें वहां भेजी जा रही हैं ताकि स्थिति पर काबू पाया जा सके।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में अगले कई दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश को लेकर भी चेतावनी जारी की गई है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर
बुधवार 26 अगस्त को उत्तराखंड के सभी जिलों में बारिश होने का अनुमान है। देहरादून, पिथौरागढ़, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं अन्य जिलों में गरज-चमक और बिजली चमकने के साथ बारिश के तेज से बहुत तेज दौर देखने को मिल सकते हैं।
27 अगस्त को पर्वतीय जिलों में तेज बारिश
गुरुवार 27 अगस्त को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम ज्यादा सक्रिय रहने की संभावना है। इन इलाकों में गरज और बिजली चमकने के साथ तेज से बहुत तेज बारिश के दौर हो सकते हैं। कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी जारी रहेगी। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।
रक्षाबंधन पर भी बारिश के आसार
शुक्रवार 28 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भी उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। पर्वतीय जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में भी कुछ जगहों पर बारिश होने का अनुमान है।

29 अगस्त को भी बरसेंगे बादल
शनिवार 29 अगस्त को पर्वतीय जिलों के साथ ऊधम सिंह नगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हरिद्वार में भी कुछ स्थानों पर बारिश होने की संभावना जताई गई है।
30 और 31 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी
अगस्त के आखिरी दिनों में भी बारिश से राहत मिलने के आसार कम हैं। मौसम विभाग के अनुसार 30 अगस्त को प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान देहरादून, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और बागेश्वर में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। 31 अगस्त को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज इसी तरह बना रह सकता है और कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है।
सितंबर की शुरुआत भी बारिश के साथ
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 1 सितंबर को भी उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश के सभी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। लगातार बारिश को देखते हुए पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और यात्रा करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
Pauri
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग को लेकर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात की।
Table of Contents
यमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग
गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना की मांग को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार मिलने पर शुभकामनाएं भी दीं।
सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
मुलाकात के दौरान सांसद बलूनी ने उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना की अपनी पुरानी मांग को दोहराते हुए इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई का आग्रह किया। इसके साथ ही उन्होंने रामनगर, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र और देवप्रयाग में भी केंद्रीय विद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना होने से स्थानीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को भी आधुनिक और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सांसद की मांगों को सकारात्मकता से लेते हुए इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
Roorkee
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम

Roorkee News : रूड़की से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां रक्षाबंधन से एक भाई ने अपनी दो सगी बहनों की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई।
Table of Contents
रूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट
रक्षाबंधन से ठीक पहले रुड़की में भाई-बहन के रिश्ते को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिस घर में भाई की कलाई पर राखी बांधने की तैयारी चल रही थी, वहां अब मातम पसरा है। आरोप है कि एक युवक ने अपनी ही दो बहनों पर गोली चला दी, जिसमें दोनों की मौत हो गई। बहनों के पति को भी गोली लगी है और उनका इलाज चल रहा है।
रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार शाम आरोपी सबसे पहले प्रीत विहार क्षेत्र में रहने वाली अपनी बहन संगीता उर्फ शकुंतला (50) के पास पहुंचा। करीब शाम 7:20 बजे संगीता ई-रिक्शा से सेक्टर रोड की ओर जा रही थीं। इसी दौरान आरोपी ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली पेट में लगने से वो गंभीर रूप से घायल हो गईं।
पहली बहन को मारने के बाद दूसरी को भी मारी गोली
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से निकल गया और करीब दो किलोमीटर दूर सुभाषनगर पहुंचा। यहां उसकी दूसरी बहन पुष्पा (42) रहती थीं। बताया जा रहा है कि आरोपी के दरवाजा खटखटाने पर पुष्पा ने जैसे ही दरवाजा खोला, उसने उन पर भी गोली चला दी।

गोली चलने की आवाज सुनकर पुष्पा के पति संदीप बाहर आए। आरोप है कि आरोपी ने उन पर भी फायर कर दिया। गोली संदीप के कंधे में लगी, जिससे वो घायल हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दोनों घायल बहनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल संदीप का इलाज जारी है। रक्षाबंधन से ठीक पहले हुई इस वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
big news16 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS, PCS अफसरों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Roorkee14 hours agoरूड़की में भाई ने दो बहनों को उतारा मौत के घाट, रक्षाबंधन से पहले परिवार में पसरा मातम
Breakingnews9 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket6 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
big news13 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
Pauri13 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
Cricket6 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi






































