Crime
केंद्रीय जेल की सुरक्षा में चूक: लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के पास से स्मार्टफोन हुआ बरामद, जांच में जुटी एजेंसियां।

जम्मू कश्मीर – जम्मू के कोट भलवाल स्थित केंद्रीय जेल की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जेल के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादी के पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है। यह स्मार्टफोन चीनी निर्माता कंपनी पोको का है। फोन को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कठुआ के हरिया चक निवासी हबीब पुत्र हज शेरू के पास से एक स्मार्टफोन बरामद किया गया है, जिसे जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह फोन जेल के अंदर कैसे पहुंचा, वे इसकी जांच कर रहे हैं।
जेल के अंदर से मोबाइल फोन मिलने के बाद केंद्रीय खुफिया एजेंसियां भी हरकत में आ गई हैं। एजेंसियों ने अपने स्तर पर इस सुरक्षा उल्लंघन की जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने बताया, ‘हमारी टीमें अधिकारियों के संपर्क में हैं और विस्तृत जांच करेंगी।’
आतंकी हबीब कठुआ के ढल्ली क्षेत्र में सीमा पार से आए ड्रोन से यूबीजीएल और चुंबकीय बमों की बरामदगी से संबंधित मामले में आरोपित है। पिछले साल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उसे गिरफ्तार किया था। मामला शुरू में कठुआ के राजबाग थाने में दर्ज किया गया, जिसे बाद में जनवरी 2022 में एनआईए ने पंजीकृत किया।
एनआईए को जांच में पता चला कि पाकिस्तानी हैंडलर सज्जाद गुल के निर्देश पर आतंकी हबीब कश्मीर घाटी में सक्रिय आतंकवादियों को हथियार पहुंचाता था, जो कि सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराए गए जाते थे।
हबीब को अन्य आतंकवादियों फैसल मुनीर, मियां सोहेल, मुनि मोहम्मद, राशिद और लश्कर के आतंकी कमांडर सज्जाद गुल उर्फ शेख सज्जाद उर्फ शेख सज्जाद के साथ आईपीसी की धारा 120बी, 121ए और 122, धारा 16, 17 के तहत राष्ट्रीय जांच एजेंसी द्वारा आरोपित किया गया है।
big news
आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन, DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर

Dehradun News : देहरादून की एटीएस कॉलोनी में लंबे समय से विवादों और दबंगई के आरोपों में घिरे एक बिल्डर पर जिला प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्वतः संज्ञान लेते हुए कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
Table of Contents
देहरादून में आतंक का पर्याय बने बिल्डर पर बड़ा एक्शन
जिला प्रशासन ने कानून व्यवस्था एवं आमजन की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए एटीएस कॉलोनी में आतंक और भय का वातावरण पैदा करने वाले बिल्डर पुनीत अग्रवाल के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट सविन बंसल ने उत्तर प्रदेश/उत्तराखण्ड गुण्डा नियंत्रण अधिनियम-1970 की धारा 3(3) के अंतर्गत पुनीत अग्रवाल को “गुण्डा” घोषित करते हुए 06 माह के लिए जनपद देहरादून की सीमा से बाहर रहने के आदेश जारी किए हैं।
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को किया जिला बदर
DM सविन बंसल ने कुख्यात बिल्डर पुनीत अग्रवाल को जिला बदर कर दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक मामले की शुरुआत एटीएस कॉलोनी निवासी एवं डीआरडीओ वैज्ञानिक हेम शिखा सहित अन्य निवासियों द्वारा 25 अप्रैल 2026 को जिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत शिकायती प्रार्थना पत्र से हुई।

शिकायत में आरोप लगाया गया कि पुनीत अग्रवाल द्वारा 13 अप्रैल 2026 को डीआरडीओ में कार्यरत वैज्ञानिक के परिवार पर आक्रामक एवं जानलेवा हमला किया गया। मारपीट में पीड़ित का कान का पर्दा फट गया तथा महिलाओं एवं बुजुर्गों के साथ अभद्रता और गाली-गलौच की गई। शिकायतकर्ताओं ने आरोपी को महिलाओं, बच्चों एवं वरिष्ठ नागरिकों को डराने-धमकाने वाला असामाजिक तत्व बताते हुए गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की।
लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण बना रहा था पुनीत अग्रवाल
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला मजिस्ट्रेट ने उप जिलाधिकारी मसूरी से गोपनीय जांच कराई गई। जांच में क्षेत्रवासियों ने बताया कि पुनीत अग्रवाल का व्यवहार लगातार भय और असुरक्षा का वातावरण उत्पन्न कर रहा था तथा उसके विरुद्ध पहले से कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। मामले की जांच हुई जिसके बाद डीएम सविन बंसल ने पुनीत अग्रवाल को छह महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुनीत अग्रवाल अगले 6 माह तक देहरादून जनपद की सीमा में बिना अनुमति प्रवेश नहीं कर सकेगा। अगर वो आदेश का उल्लंघन करता है तो उसके विरुद्ध कठोर कारावास एवं जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। थाना रायपुर पुलिस को आदेश की तत्काल तामील कराते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर जनपद से बाहर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

- दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
- रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
- हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
- कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
big news
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Ramnagar News : रामनगर में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंपकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
Table of Contents
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप
रामनगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़ंकप मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कुछ लोग घायल अवस्था में एक युवक को उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल प्रशासन द्वारा मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
घायल युवक से पूछताछ की,युवक ने अपना नाम प्रमोद (35 वर्ष) पुत्र पनीराम निवासी मोहल्ला बंबाघेर बताया। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रमोद के परिजन भी देर रात अस्पताल पहुंच गए। लेकिन सोमवार तड़के उपचार के दौरान प्रमोद ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और उन्होंने मामले में हत्या की आशंका जताई।

मृतक के पिता पनीराम ने आरोप लगाया कि रामनगर के ग्राम बेलगढ़ निवासी एक व्यक्ति शिवियां उनके बेटे प्रमोद को रामनगर से अपने घर बेलगढ़ ले गया था। उनका आरोप है कि वहां प्रमोद को शराब पिलाई गई और बाद में आरोपी दंपति ने उसके साथ मारपीट की।
परिजनों ने की हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग
पनीराम के अनुसार मारपीट के बाद उनका बेटा किसी तरह गांव में ही अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचा, लेकिन वहां भी आरोपी पति-पत्नी ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने घायल प्रमोद को रास्ते में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक के पिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
- दोस्तों के साथ पिंडर नदी में नहाने गई किशोरी डूबी, अस्पताल ले जाने से पहले ही तोड़ा दम, गांव में पसरा मातम
- उत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना
- रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
- हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
- कॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
Haridwar
बड़ी खबर : यहां झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Haridwar News : हरिद्वार के ज्वालापुर में झाड़ियों से महिला का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी है।
Table of Contents
झाड़ियों में महिला का शव मिलने से हड़कंप
हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के कस्सबान मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया जब सीवरेज पंपिंग स्टेशन के पीछे गंगनहर में एक महिला का शव बरामद हुआ।
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।
महिला की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात स्थानीय लोगों ने गंगनहर में झाड़ियों के बीच शव फंसा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस के अनुसार मृतका की उम्र लगभग 35 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। महिला शादीशुदा बताई जा रही है। चंद्रभान सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है तथा पहचान और मामले की जांच की जा रही है।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार, भीषण गर्मी से मिल सकती है राहत
Cricket14 hours agoSL-A Women vs NZ-A Women Dream 11 Team Prediction: श्रीलंका ए महिला बनाम न्यूजीलैंड ए महिला तीसरी अनऑफिशियल टी20 मैच की फैंटेसी क्रिकेट टीम
Breakingnews15 hours agoउत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, देर रात हुए IAS और PCS अधिकारियों के बंपर तबादले, देखें लिस्ट
Haridwar10 hours agoहरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, नव निर्मित आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का किया लोकार्पण
Dehradun12 hours agoकॉकरोच जनता पार्टी पर कुमार विश्वास का बड़ा बयान, “अगर कॉकरोच है तो हिट भी है इलाज हो जाएगा”
big news13 hours agoBadrinath Dham के पास कंचन गंगा के ऊपर अचानक टूटा हिमखंड, मचा हड़कंप, देखें पूरी खबर
Ramnagar9 hours agoरामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश
Uttarkashi8 hours agoउत्तराखंड दौरे पर भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, उत्तरकाशी पहुंच यमुनोत्री धाम में की पूजा-अर्चना





































