Crime
मदरसा शिक्षक नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों की करता तस्करी, जामा मस्जिद के पास ठहराया किया रेप।

दिल्ली – “किसी को नौकरी तो किसी को कुछ और सब्जबाग दिखाकर मदरसा शिक्षक ले जाता होगा। मुझे तो नौकरी के नाम पर ले गया। मुझे इल्म नहीं हुआ कि मदरसे में ऐसा कुछ हो सकता है। सो, नौकरी के लिए जब मदरसा शिक्षक ने पटना चलने कहा तो राजी हो गई। वहां पहुंची तो बताया कि जिन मंत्रीजी से काम कराना है, वह दिल्ली चले गए हैं। उनसे मिलने के लिए दिल्ली जाना होगा। वहां जामा मस्जिद के पास होटल में ठहराया और यौन शोषण किया। वहीं बातचीत में पता चला कि विदेश भेजने वाला है। ऐसे ही सब्जबाग दिखाकर वह लड़कियों को ले जाता है।” जहानाबाद में केस होने के बाद उसे वापस लाने वाले मदरसा शिक्षक की यह कहानी युवती ने खुद बताई। उसने बताया कि कैसे मेडिकल जांच से पुलिस रोक रही, ताकि सबकुछ छिपा रहे।

मामला नगर थाना क्षेत्र का है। जहां शहर के फिदा हुसैन रोड स्थित अल्बानात एकरा अकैडमी के शिक्षक अब्दुल मन्नान पर झाड़ फूंक एवं शिक्षण संस्थान के बहाने छात्राओं के साथ यौन शोषण करने तथा बहला फुसलाकर अन्यत्र ले भागने का आरोप लगा है। आरोप है कि मदरसा शिक्षक अब्दुल मन्नान बीते सात दिसंबर को जहानाबाद की एक लड़की को नौकरी दिलाने की झांसा देकर लेकर भागा। जब लड़की घर नहीं लौटी तो, लड़की के माता को संदेह होने पर नगर थाना में लिखित आवेदन देकर अब्दुल मन्नान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। ज्योंहि अब्दुल मन्नान को प्राथमिकी दर्ज होने की बात का पता चला तो वे तीन दिन बाद लड़की को जहानाबाद में छोड़ फरार हो गया।
पीड़िता का आरोप- मन्नान पहले भी कई लड़कियों को बाहर ले गए हैं
वहीं पीड़िता ने मीडिया के सामने कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सात दिसंबर को वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान अब्दुल मन्नान ने फोन कर बताया कि कॉलेज आ रही तो आज पटना चलना है। पटना में तुम्हारा काम करवा देंगे। पीड़िता ने बताया कि वह पहले भी कई लड़कियों को बाहर ले गए हैं। ये सोच कर वह भी पटना चली गयी। जहां उसे बताया गया कि मंत्री से दिल्ली चले गए है। तो दिल्ली चलना पड़ेगा। वह दिल्ली जाने से इंकार कर दिया इस दौरान पीड़िता की माने तो उसे नशीला पदार्थ खिला दिया गया और उसे दिल्ली लेकर चला गया जहां जमा मस्जिद के पास एक होटल में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गलत करने के बाद वो विदेश में किसी से बात कर रहे थे लड़की सफ्लाई करने को लेकर जिसे मैं बहुत डर गई। इसी दौरान उसे पता चला कि उसके ऊपर एफआईआर दर्ज किया गया है तो वह जहानाबाद पहुंचा दिया। जब पीड़िता थाना पहुंची जहां केस के आईओ द्वारा उसका बयान लिया गया।
लड़की की मां का आरोप- पुलिस मन्नान को गिरफ्तार करना नहीं चाहती
इतना ही नहीं पीड़िता ने केस के आईओ पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि मेरा बयान लेने के बाद दारोगा ने टॉर्चर कर यह कह कर मेडिकल जांच कराने से मना करा दिया कि बाद में तुम्हारी शादी नही होगी,परिवार वाले असेप्ट नही करेंगे। जिसके बाद वह अपना बयान बदल दिया। वही पीड़िता और उसके परिजन अब इन्साफ की गुहार लगा रहे हैं। वही लड़की की मां का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज हुआ करीब एक सप्ताह से ज्यादा हो गया है, फिर भी अब्दुल मन्नान पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। इससे प्रतीत होता है कि पुलिस फरार चल रहे मन्नान को गिरफ्तार करना नहीं चाहती।
गरीब परिवार के बच्चियों के साथ गंदा काम करने का आरोप लगा
वही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार काको के बीबीपुर में भी अब्दुल मन्नान द्वारा संचालित मदरसा काफी सुर्खियां में आया था, जहां गरीब परिवार के बच्चियों के साथ गलत कार्य करने की बात सामने आने पर वहां के लोगों द्वारा मदरसा को ब॑द कराया था। लोगों ने बताया कि अब्दुल मन्नान द्वारा भोली भाली लड़कियों को नौकरी दिलाने, तथा प्रलोभन देकर यौन शौषण तथा देह व्यापार की ओर ले जाने का काम किया जाता रहा है।
पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच से कर दिया था इनकार
इधर, इस मामले में एसडीपीओ ने बताया कि एक महिला के परिवार द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसके बाद पुलिस से उसे सकुशल बरामद किया और कोर्ट में 164 का बयान भी दर्ज करायी गयी थी। साथ ही मेडिकल जांच को लेकर उसे भेजा भी गया था लेकिन पीड़िता और उसके परिजन मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया था। बाद में पुनः मेडिकल जांच करने की इच्छा जारी की गई है जिसे लेकर कोर्ट में प्रे किया गया है। वही उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर कार्रवाई चल रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- LKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans
- हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
- सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
- देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- 5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Haridwar
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली, वारदात को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार

Haridwar Crime : हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रही आपसी रंजिश के बीच एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपने ही छोटे भाई पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। आरोपी वारदात के बाद मौके से फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में प्रधान के पति ने अपने ही भाई को मारी गोली
हरिद्वार जिले के बाजुहेड़ी गांव निवासी किशोर सैनी और राजेश सैनी के बीच काफी समय से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार देर रात दोनों के बीच एक बार फिर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई।
वारदार को अंजाम देकर आरोपी हुआ फरार
आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्से में आए किशोर सैनी ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर कर दिया। गोली लगने से राजेश सैनी गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े और आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

गोली लगने से छोटा भाई गंभीर रूप से घायल
सूचना मिलते ही पिरान कलियर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। मामले की गंभीरता को देखते हुए भगवानपुर के क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए और जांच शुरू कर दी।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के मुताबिक घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और गोली चलने की वजह सहित सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
- LKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans
- हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
- सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
- देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- 5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Breakingnews
देहरादून में बड़ा खुलासा!, ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

EX Ias Son Yashvardhan Arrested in dehradun : राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जिस पर खुद को केंद्र सरकार और सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है। आरोपी की पहचान उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी के बेटे यशवर्धन के रूप में हुई है।
Table of Contents
देहरादून में ठगी करता पकड़ा गया पूर्व मुख्य सचिव का बेटा
बता दें कि दिल्ली की रहने वाली एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों और ऊंचे पद पर होने का दावा करते हुए उससे करीब 4.5 लाख रुपये ले लिए। शिकायत में यह भी कहा गया कि आरोपी लगातार और अधिक रकम की मांग कर रहा था। जांच के दौरान आरोपों के समर्थन में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
अलग-अलग लोगों के सामने बदलता था अपनी पहचान
पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था। कभी वो खुद को गृह मंत्रालय का अधिकारी बताता, कभी रक्षा मंत्रालय से जुड़ा अफसर और कभी भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी होने का दावा करता था।
देहरादून पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून पुलिस को ये भी जानकारी मिली है कि वो कई होटलों में ठहरने के बाद भुगतान किए बिना चला जाता था और होटल कर्मचारियों व सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कथित तौर पर धोखाधड़ी करता था।

पुलिस द्वारा की गई तलाशी में आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार, इन वस्तुओं का इस्तेमाल वो लोगों का भरोसा जीतने और खुद को प्रभावशाली अधिकारी साबित करने के लिए करता था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान यदि अन्य पीड़ित सामने आते हैं तो उनके बयान भी दर्ज किए जाएंगे और मामले के सभी पहलुओं की गहन पड़ताल की जाएगी।
FAQs (EX Ias Son Yashvardhan Arrested)
1. क्या देहरादून पुलिस ने पूर्व मुख्य सचिव के बेटे को गिरफ्तार किया है ?
हां देहरादून पुलिस ने यशवर्धन नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अधिकारी का बेटा बताया जा रहा है।
2. आरोपी पर क्या आरोप हैं?
आरोपी पर खुद को केंद्र सरकार, गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और भारतीय सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों से ठगी करने का आरोप है।
3. शिकायत किसने दर्ज कराई थी?
दिल्ली निवासी एक युवती ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने प्रभावशाली सरकारी संपर्कों का झांसा देकर उससे करीब 4.5 लाख रुपये ठग लिए।
4. आरोपी लोगों को कैसे झांसे में लेता था?
पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग लोगों के सामने अपनी पहचान बदलता था और खुद को कभी गृह मंत्रालय, कभी रक्षा मंत्रालय तो कभी सेना का वरिष्ठ अधिकारी बताकर लोगों का भरोसा जीतता था।
5. पुलिस को आरोपी के पास से क्या बरामद हुआ?
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से सेना की वर्दी, बैज, कैप और वॉकी-टॉकी बरामद किए गए हैं।
- LKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans
- हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
- सहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
- देर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
- 5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
uttarakhand weather13 hours agoउत्तराखंड में मौसम का तांडव जारी! 7 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी
Cricket16 hours agoSMP vs TGC Dream11 Prediction Qualifier 1 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Dehradun11 hours agoदेर रात रायपुर में मचा हड़कंप! विवाद के बाद युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
big news12 hours ago5800 रोडवेज कर्मियों को कब मिलेगा वेतन? दो महीने से खाली जेब, शासन से आस
Dehradun10 hours agoसहस्त्रधारा में नहाते समय तेज बहाव में बहा दिल्ली का पर्यटक, 2 किमी दूर मिला शव
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा
Cricket4 hours agoLKK vs ITT Dream11 Prediction Eliminator TNPL 2026 : Vida Kovai Kings vs IDream Tiruppur Tamizhans





































