Uttarakhand
रामलीला मैदान में महापंचायत की शुरुआत, प्रदेशभर से पहुंचे हिंदूवादी नेता !

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी में आज रामलीला मैदान में देवभूमि विचार मंच द्वारा मस्जिद विवाद के विरोध में महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें हिंदूवादी नेताओं, हैदराबाद के विधायक टी राजा, गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान और स्वामी दर्शन भारती ने भाग लिया। विधायक चौहान ने इस अवसर पर उत्तरकाशी को धार्मिक नगरी घोषित करने की बात कही और सभी से इसमें सहयोग की अपील की।
मस्जिद विवाद के बीच आयोजित इस महापंचायत में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। चार महीने से जारी मस्जिद विवाद के कारण माहौल गर्म है, जिसमें 24 अक्टूबर को हुई जनाक्रोश रैली के दौरान पथराव और लाठीचार्ज की घटना हुई थी, जिसमें 27 लोग घायल हुए थे। इस महापंचायत के आयोजन को लेकर प्रशासन ने शुक्रवार शाम को सशर्त अनुमति दी थी।
महापंचायत की सुरक्षा को लेकर एसपी सरिता डोबाल ने बताया कि शहर को 7 जोन और 15 सेक्टर में बांटा गया है और यातायात को डायवर्ट किया गया है। इसके अलावा, ड्रोन कैमरों के माध्यम से कार्यक्रम पर नजर रखी जाएगी और चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवानों की तैनाती की जाएगी। पुलिस ने जनाक्रोश रैली के दौरान ड्रोन कैमरों से मिली मदद का भी उल्लेख किया, जिससे पथराव करने वालों का पता चल सका था।
इस दौरान, टिहरी से एएसपी जेआर जोशी समेत अन्य पुलिस अधिकारी भी उत्तरकाशी पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल में चार सीओ, नौ इंस्पेक्टर, पांच सब-इंस्पेक्टर, नौ सहायक सब-इंस्पेक्टर और दो कंपनी पीएसी को बुलाया गया है। सबसे ज्यादा पुलिस बल हरिद्वार से भेजा गया है।
टी राजा, जो कि विवादास्पद धार्मिक टिप्पणियों के लिए जाने जाते हैं, इस महापंचायत में शामिल हुए हैं। उत्तरकाशी एसपी सरिता डोबाल ने कहा कि शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और आयोजकों से शर्तों का पालन करने के लिए भी कहा गया है।
#Mahapanchayat, #HinduLeaders, #RamleelaMaidan, #ReligiousIssues, #Uttarkashi
big news
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में शनिवार सुबह धार रोड पर स्थित दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
पौड़ी में धारा रोड पर दुकान में शव मिलने से सनसनी
पौड़ी की धारा रोड पर स्थित एक दुकान से शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दुकान के अंदर व्यापारी का शव मिला। आस-पास मौजूद अन्य व्यापारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
दुकान के अंदर अचेतावस्था में पड़ा हुआ था व्यापारी
मिली जानकारी के मुताबिक हर रोज की तरह व्यापारी आज सुबह भी अपनी दुकानें खोलने के लिए पहुंचे। इस दौरन मृतक की दुकान पहले से खुली थी। व्यापारियों के आवाज लगाने पर कोई जवाब ना आने पर व्यापारियों ने दुकान के अंदर देखा तो दुकानदार अचेत अवस्था में लेटा हुआ था। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई।

शरीर पर किसी प्रकार के चोट या घाव के निशान नहीं
मृतक की पहचान विजय आनंद सिंह (लगभग 45 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को इसकी जानकारी दे दी है। प्रारंभिक जांच में मृतक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। ना ही कोई घाव है। पुलिस का कहना है कि अब तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा।
Dehradun
विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों में एक साल से भी कम का वक्त बचा है। जिसके चलते प्रदेश में राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। चुनावी मौसम के नजदीक आने के साथ ही दल बदल की राजनीति भी नजर आने लगी है।
Table of Contents
विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज
प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं तो वहीं राजनीतिक दल भी जोड़-तोड़ की राजनीति करने में जुट गए हैं। डोईवाला में कांग्रेस लगातार अपना कुनबा बढ़ाने की जद्दोजहद में जुटी हुई है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने भाजपा नेत्री रीता छेत्री के साथ तमाम महिला कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।
भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
बता दें कि दो-तीन दिन पहले नगर पालिका क्षेत्र मिस्सरवाला निवासी रीता क्षेत्र के घर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में बजट प्रस्तुतीकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तो वहीं अब भाजपा नेत्री रीता छेत्री ने कांग्रेस का दामन थाम लिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में ना तो महिलाओं को सम्मान मिल रहा है और ना ही सुरक्षा, लगातार बढ़ती महंगाई, महिलाओं के विरुद्ध बढ़ती हिंसक घटनाओं और अंकिता भंडारी हत्याकांड जैसे मामलों ने भाजपा का महिला विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है और इसी से हताश और निराश होकर हमने कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ने का मन बनाया।

भाजपा शासन में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई
रीता छेत्री ने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो महिलाओं को सम्मान सुरक्षा दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई सभी महिलाओं को सम्मान पूर्वक कांग्रेस की सदस्यता दिलाते हुए परवादून जिला अध्यक्ष मोहित उनियाल ने कहा कि भाजपा शासन काल में महिलाओं के साथ अन्याय शोषण और अत्याचार चरम पर है।
कानून व्यवस्था भाजपा शासन काल में पूरी तरह चरमराई हुई है उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं की आवाज को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी।
Dehradun
उत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
Table of Contents
केंद्र ने जारी किए 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने राज्यों को शहरी विकास और आवास विभाग से संबंधित विभिन्न नीतिगत सुधारों को लागू करने को कहा था। इन सुधारों को लागू करने के क्रम में मंत्रालय ने उत्तराखंड को स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2025-26 के क्रम में कुल 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।
इसमें शहरी विकास विभाग को जीआईएस आधारित यूटिलिटी मैपिंग (सीवर, पेयजल, ड्रैनेज कार्य) के लिए 03 करोड़, सरकारी जमीनों और भवनों की मैपिंग के लिए 6.5 करोड़ और निकायों के स्तर पर आय के स्रोत बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है।
उत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा
मंत्रालय ने सबसे अधिक प्रोत्साहन राशि आवास विभाग के अधीन लागू किए गए सुधारों के लिए स्वीकृत की है। अरबन लैंड एंड प्लानिंग रिफार्म के तहत उत्तराखंड आवास विभाग ने टाउन प्लानिंग स्कीम और लैंड पूलिंग स्कीम के नियम लागू किये थे। जिसके लिए मंत्रालय ने 100 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसी तरह पुराने शहरी क्षेत्रों के पुनरुद्धार कार्यक्रम के लिए 140 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
बिल्डिंग बायलॉज में ग्रीन बिल्डिंग के मानक लागू करने के लिए पांच करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि आवास विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को किफायती आवास उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।
Cricket13 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Breakingnews20 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Haridwar21 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Cricket22 hours agoIND vs USA प्री-मैच प्रीव्यू : टी20 वर्ल्ड कप 2026 (07-02-2026)
Cricket21 hours agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…
Trending2 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket2 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Accident24 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल











































