Maharastra
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया इस्तीफा, नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू….

मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक, नई सरकार के गठन तक वह कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करेंगे। जानकारी के अनुसार, 29-30 तारीख को शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना जताई जा रही है। हाल ही में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एनडीए को शानदार सफलता मिली है, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
बीजेपी की शानदार जीत
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) राज्य विधानसभा चुनाव में 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जो कि एक बड़ी जीत मानी जा रही है। इस चुनावी सफलता के बाद, सूत्रों के अनुसार, सीएम पद इस बार बीजेपी के हिस्से में जाने की संभावना है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस इस समय सीएम पद के लिए सबसे आगे माने जा रहे हैं।
शिवसेना की आपत्ति
वहीं, शिवसेना इस बार भी सीएम पद पर अपना दावा जता रही है। मंगलवार को शिवसेना के सांसद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे और उन्हें आश्वस्त करेंगे कि एकनाथ शिंदे को ही मुख्यमंत्री बनाए रखा जाए। शिवसेना के सांसद नरेश म्हस्के ने बिहार और हरियाणा का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे नीतीश कुमार को कम सीटों के बावजूद बिहार में सीएम बनाया गया था, वैसे ही महाराष्ट्र में भी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
महायुति की जीत
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति यानी शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट), बीजेपी और अजित पवार की नेतृत्व वाली राकांपा के गठबंधन ने 288 सीटों में से 230 सीटें जीतकर सत्ता बरकरार रखी। वहीं, विपक्षी महाविकास आघाड़ी (MVA) को सिर्फ 46 सीटें मिलीं। इस चुनावी परिणाम के बाद बीजेपी, शिवसेना और राकांपा का गठबंधन राज्य में मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है।
बीजेपी का नया नेतृत्व
बीजेपी की जीत के बाद, अब पार्टी में नेतृत्व के बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं। देवेंद्र फडणवीस, जो महाराष्ट्र में पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं, इस बार भी सीएम पद के लिए सबसे मजबूत उम्मीदवार माने जा रहे हैं।
#EknathShinde #MaharashtraElection #DevendraFadnavis #BJP #ShivSena #MaharashtraPolitics #NDAVictory #MaharashtraCM #NewGovernment #MaharashtraNews
Trending
Gudi Padwa 2026 : 19 या 20 मार्च किस दिन है गुड़ी पड़वा पर्व ?, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त

Gudi Padwa 2026 की सही तारीख क्या है ?, जानें किस दिन मनाया जाएगा त्यौहार
Gudi Padwa 2026 : चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ दिन से हिंदू नववर्ष का आरंभ होता है। जिसे गुड़ी पड़वा के रूप में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाता है। गुड़ी पड़वा को केवल पर्व नहीं बल्कि जीवन में सकारात्मकता और शुभता के आगमन का संकेत माना जाता है।
Table of Contents
19 या 20 मार्च किस दिन है Gudi Padwa 2026 ?
गुड़ी पड़वा के त्यौहार के दिन से हिंदू नववर्ष की शूरूआत होती है। मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना की थी। इसीलिए इस दिन को सृजन और नवआरंभ का प्रतीक माना जाता है। इस साल गुड़ी पड़वा की तारीख (gudi padwa 2026 date) को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन देखने को मिल रहा है कि त्यौहार 19 मार्च को मनाया जाएगा या फिर 20 मार्च को मनाया जाएगा ?

तो आपको बता दें कि हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि 19 मार्च सुबह 6:52 बजे से शुरू होकर 20 मार्च सुबह 4:52 बजे तक रहेगी। इसलिए गुड़ी पड़वा का पर्व 19 मार्च को मनाया जाएगा।
गुड़ी को फहराने का शुभ मुहूर्त
| मुहूर्त | समय |
|---|---|
| ब्रह्म मुहूर्त | सुबह 4:51 बजे से 5:39 बजे तक |
| विजय मुहूर्त | दोपहर 2:30 बजे से 3:18 बजे तक |
| गोधुली मुहूर्त | शाम 6:29 बजे से 6:53 बजे तक |
| निशिता मुहूर्त | रात 12:05 बजे से 12:52 बजे तक |

कई शुभ योग में हो रहा गुड़ी पड़वा का आगाज
इस साल गुड़ी पड़वा का आगाज बेहद ही शुभ योग में हो रहा है। 19 मार्च को गुड़ी पड़वा मनाया जाएगा और इसी दिन चैत्र नवरात्रों की भी शुरूआत हो रही है। यूं तो हिंदू नववर्ष को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन इस दिन गुड़ीपड़वा महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र में ऐसी मान्यता है कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपनी विजय के बाद पहली बार गुड़ी फहराने की परंपरा को शुरू किया था।

गुड़ी पड़वा पर ये करना माना जात है बेहद शुभ
1. इस दिन घर के मुख्य दरवाजे को आम के पत्तों और फूलों के तोरण से सजाना शुभ माना जाता है।
2. घर के प्रवेश द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाकर उत्सव का स्वागत करें।
3. बांस की डंडी पर सुंदर कपड़ा बांधकर उसके ऊपर तांबे या चांदी का पात्र उल्टा रखें और उसे नीम की पत्तियों व चीनी की माला से सजाकर घर के ऊंचे स्थान या खिड़की पर स्थापित करें।
4. परंपरा के अनुसार सुबह नीम की पत्तियां, गुड़ और इमली का मिश्रण ग्रहण किया जाता है, जो जीवन में सुख-दुख के संतुलन और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है।
Maharastra
नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में बारूद फैक्ट्री में धमाका, 15 की मौत
Nagpur Blast News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राउलगांव के एक विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्य बिंदु
नागपुर में बारूद कारखाने में धमाका
ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ, जहां खनन और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार के मुतबिक, धमाका सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ।
ये भी पढ़ें_ आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार
विस्फोट के समय काम पर थे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस यूनिट में विस्फोट हुआ वहां करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Nagpur Blast News-धमाके के बाद लगी भीषण आग
धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।
राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटे
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में धमाका
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार 28 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है।
हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार
ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर कुछ महिला कर्मचारी विस्फोटक सामग्री तैयार करने के काम में लगी थीं। अचानक हुए तेज विस्फोट से पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका भी हिल गया और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Breakingnews
नहीं रहे महाराष्ट्र के Deputy CM अजित पवार, विमान दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश, लैंडिंग के दौरान हुआ हादसा
मुख्य बिंदु
Baramati Plane Crash: महाराष्ट्र से इस वक्त की बड़ी खबर समाने आ रही है। जहाँ पर उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड प्लेन बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे हड़कंप मच गया है और घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है।
बारामती में चार्टर्ड प्लेन दुर्घटनाग्रस्त (Ajit Pawar plane crash)
अजित पवार आज सुबह मुंबई से बारामती के लिए चुनाव प्रचार कार्यक्रम में शामिल होने के लिये जा रहे थे जब उनका चार्टर विमान लैंडिंग की कोशिश के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अधिकारियों और स्थानीय प्रशासन ने बताया कि ये हादसा सुबह के समय हुआ और बचाव-राहत टीमें तुरंत मौके पर पहुंची।
ये भी पढ़ें- रूड़की में बच्चों के गेम को लेकर विवाद, फावड़े, लाठी-डंडों से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार
डिप्टी सीएम अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, इस दुर्घटना में डिप्टी सीएम अजित पवार समेत कम से कम 5 अन्य लोग मारे गए हैं। साथ ही विमान में सवार अन्य लोगों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है और अभी तक सटीक कारण का पता नहीं चल पाया है।
मौके पर रहत बचाव कार्य जारी
घटना के बाद पुलिस, दमकल और मेडिकल टीमें पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं और राज्य भर में शोक की लहर दौड़ गई है। राजनीतिक और प्रशासनिक स्तरों से प्रतिक्रिया और आगे की जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
ये भी पढ़ें- डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Cricket21 hours agoLNS vs SOB Dream11 Team Match 16 | The Hundred 2026
Cricket20 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 2nd T20I 2026:Pitch Report, Probable Playing 11, Fantasy Cricket Tips
uttarakhand weather22 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान! 4 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
big news20 hours agoदेहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत
Ramnagar21 hours agoरामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
Haldwani20 hours agoसर्पदंश से बच सकती है जान! वन विभाग ने जारी किया 1926 हेल्पलाइन, जानिए क्या करें
Dehradun19 hours agoदेहरादून में रॉन्ग साइड चलना पड़ेगा भारी, लगने जा रहे ‘टायर किलर’, फट सकता है टायर
Dehradun15 hours agoमसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम












































