Accident
धनतेरस पर बड़ा हादसा : 11 की जान गई, कई गंभीर रूप से घायल….

सीकर: आज पूरे देश में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है, जहां बाजारों में रौनक छाई हुई है। लेकिन इसी दिन राजस्थान के सीकर जिले से एक दुःखद खबर आई है, जिसने कई परिवारों को मातम में डाल दिया है। लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक बस पुलिया से टकरा गई। इस दुर्घटना में 11 लोगों की जान चली गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।
दोपहर 2 बजे हुआ हादसा
यह हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे लक्ष्मणगढ़ में पुलिया के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, बस सालासर से लक्ष्मणगढ़ की ओर आ रही थी, तभी यह अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर के परिणामस्वरूप बस का साइड हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, और आसपास के लोगों ने तुरंत सहायता के लिए दौड़ लगा दी।
घायलों का इलाज जारी
घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए लक्ष्मणगढ़ और सीकर के अस्पतालों में ले जाया गया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। सीकर सांसद अमराराम, कलेक्टर मुकुल शर्मा, एसपी भवन भूषण यादव, सिटी डीएसपी (आईपीएस) शाहीन सी और एडीएम रतन कुमार जैसे कई अधिकारियों ने घटना स्थल का दौरा किया।
नेताओं ने जताया दुख
सीकर हादसे की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और कांग्रेस पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “सीकर के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र में बस दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। मेरी गहरी संवेदनाएं मृतकों के शोकसंतप्त परिवारजनों के साथ हैं।”
मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को घायलों का समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं और दिवंगत आत्माओं के लिए प्रार्थना की है कि उन्हें स्वर्ग में स्थान मिले।
जेसीबी से हटाई जा रही बस
हादसे के बाद बस को जेसीबी के जरिए रास्ते से हटाने की कोशिश की जा रही है। इस दुर्घटना ने धनतेरस के पर्व की खुशियों को मातम में बदल दिया है, और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
Accident
हाईवे पर कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को टक्कर मारी, 1 की मौत, 1 घायल

रुड़की: गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे जैनपुर झंझेड़ी गांव के 38 वर्षीय अकबर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उसका साथी शब्बीर घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार अकबर ट्रैक्टर बोगी में ईंट लेकर हाईवे से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए कंटेनर ने ट्रैक्टर बोगी को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अकबर की मौत हो गई..जबकि शब्बीर को गंभीर चोटें आईं। घायल शब्बीर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने अकबर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।
Accident
चमोली में भयावह हादसा: 500 मीटर गहरी खाई में गिरी कार जलकर खाक, राहत-बचाव जारी l

चमोली: गोपेश्वर–पोखरी मोटरमार्ग पर देवखाल के समीप शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि चट्टान से टकराने के बाद वाहन में आग लग गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और एक घायल व्यक्ति को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। वहीं वाहन में सवार तीन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया है। खाई की गहराई और आग लगने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है।
Accident
दून अस्पताल के बाहर गोलीबारी और आराघर में कार से पुलिसकर्मियों को कार ने कुचला, जांच जारी

देहरादून: राजधानी में दो अलग-अलग घटनाओं से दहल उठा। एक ओर दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास अचानक गोली चलने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया…तो दूसरी ओर आराघर इलाके में कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। दोनों घटनाओं से शहर में अफरा-तफरी मच गई।
पहली घटना: अस्पताल के बाहर चली गोली, युवक घायल
घटना करीब साढ़े तीन बजे की बताई जा रही है, दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घायल युवक की पहचान दिशांत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोली चलने की आवाज सुनते ही अस्पताल गेट पर भगदड़ मच गई।
घायल को तुरंत वहीं के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार गोली युवक के पेट में लगी है और उसकी हालत बेहद गंभीर है। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। गोली किसने और क्यों चलाई, फिलहाल इसकी जांच की जा रही है।
दूसरी घटना: आराघर के पास पुलिसकर्मियों को कुचला
इसी दिन आराघर क्षेत्र में एक और चौंकाने वाली घटना हुई, जहां कार सवारों ने दो पुलिसकर्मियों को रौंद दिया। बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी किसी चेकिंग अभियान में जुटे थे, तभी तेज़ रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और फरार हो गई।
दोनों घायल पुलिसकर्मियों को भी इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार सवारों की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इन दोनों घटनाओं ने शहर में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों मामलों में गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
Accident2 years agoसिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
Breakingnews2 years agoदेहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
Uttar Pradesh5 years agoउत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
Haryana2 years agoनायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
Breakingnews3 years agoबरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।
Crime2 years agoपूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल।
Breakingnews5 years ago23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
Breakingnews5 years agoराज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..



















































