Champawat
लोहाघाट में बजरंग दल की चेतावनी पर मीट मंडी रही बंद, प्रशासन हुआ अलर्ट !

लोहाघाट/चंपावत: आज साल का अंतिम दिन है और लोग नए वर्ष का स्वागत धूमधाम से करने के लिए तैयार थे, लेकिन मंगलवार होने की वजह से नगर की सभी मीट की दुकानें बंद रहीं, जिससे 31 दिसंबर का जश्न कुछ फीका पड़ गया। बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नगर अध्यक्ष अमित शाह और सुरक्षा प्रमुख रविंद्र देव ने चेतावनी दी कि मंगलवार को मीट की दुकानों में साप्ताहिक बंदी होती है और अगर इस दिन किसी भी मीट विक्रेता को मीट बेचते हुए पाया गया, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से अपील की कि वे ऐसे व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करें जो आज 31 दिसंबर को मीट बेचने का प्रयास करेंगे। इस चेतावनी के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया। एसडीएम लोहाघाट, नितेश डागर के निर्देश पर तहसीलदार जगदीश नेगी ने आज सुबह मीट मंडी और अन्य इलाकों में मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। तहसीलदार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान नगर और आसपास के सभी क्षेत्रों की मीट की दुकानें बंद पाई गईं और मीट व्यापारियों को दुकान न खोलने की सख्त चेतावनी दी गई।
वहीं, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने समय-समय पर मीट की दुकानों का निरीक्षण किया। मीट व्यापारियों ने बताया कि अगर मंगलवार नहीं होता, तो उनका व्यवसाय अच्छा होता, लेकिन मंगलवार के कारण उनकी दुकानें बंद रही और व्यापार में मायूसी का माहौल था। 31 दिसंबर को मंगलवार पड़ने की वजह से नॉनवेज के शौकीन भी मायूस नजर आ रहे थे, क्योंकि वे अपने पसंदीदा व्यंजन का आनंद नहीं ले पाए।
#BajrangDalwarningLohaghat, #Lohaghatmeatmarketclosure, #BajrangDal alertLohaghat, #Lohaghatadministrationinspection, #MeatshopsshutLohaghat31stDecember
Champawat
योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र

Yoga Day 2026 : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के अवसर पर 21 जून को बनबसा स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित होने वाले भव्य योग कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे और हजारों लोगों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देंगे।
Table of Contents
योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी बनबसा में योगाभ्यास करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को टनकपुर पावर स्टेशन सभागार, बनबसा में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं पूर्व उपाध्यक्ष राज्य योजना आयोग विनय रूहेला ने की।
बैठक में विनय रूहेला ने सभी विभागों को समन्वय और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन जनपद और प्रदेश दोनों के लिए गौरव का विषय है, इसलिए व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए।

21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
बैठक में अपर सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा उत्तराखण्ड डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने पेयजल, विद्युत आपूर्ति, स्वच्छता, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा, चिकित्सा सुविधाएं, आपदा प्रबंधन, मंच, साउंड सिस्टम, बैठने की व्यवस्था तथा प्रवेश-निकास मार्गों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर
अधिकारियों ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संगठनों और आमजन से बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भागीदारी करने की अपील की।
Champawat
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा, खाई में गिरी कार फिर लगी आग, 2 की मौके पर ही मौत

Champawat Accident : चंपावत जिले के लोहाघाट-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बंतोली गांव के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। खाई में गिरते ही वाहन में आग लग गई, जिससे दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
चंपावत-लोहाघाट हाईवे पर भीषण हादसा
हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जिले के कनालीछीना क्षेत्र की ओर जा रही कार मरोड़ाखान से लगभग दो किलोमीटर आगे बंतोली गांव के ऊपर एनएच पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वाहन गहरी खाई में गिरने के बाद जोरदार धमाके के साथ आग की चपेट में आ गया।
खाई में गिरी कार फिर लगी आग, हादसे में 2 की मौत
हादसे में वाहन चालक राजेन्द्र कुमार (48 वर्ष), निवासी डीडीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार बलदेव कुमार (36 वर्ष), निवासी कनालीछीना, पिथौरागढ़ वाहन में आग लगने से गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी भी मौत हो गई।

हादसे में दो बच्चों समेत तीन घायल
दुर्घटना में बलदेव कुमार की पत्नी नीतू देवी (36 वर्ष), पुत्री अक्षिता (8 वर्ष) तथा पुत्र आरव (5 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस फायर एवं एसडीआरएफ राहत-बचाव दल की मदद से तीनों घायलों को खाई से निकालकर आपातकालीन वाहन के माध्यम से उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार तीनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं और चिकित्सकों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस एवं प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
Champawat
Champawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Champawat News : चंपावत जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
चम्पावत जिले के बनबसा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेडिकल व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने उसके मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है।
आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल प्रतिष्ठान संचालक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए प्रशासनिक टीम ने आरोपी के मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई भी की।
संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाबालिग पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषी को कठोरतम सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस की सराहना भी की।
पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी राज मुशर्रफ के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
uttarakhand weather13 hours agoMonsoon Update: उत्तराखंड में मानसून की दस्तक में हो सकती है देरी, IMD ने बताया कब पहुंचेगा उत्तराखंड ?
Champawat15 hours agoयोग दिवस पर मुख्यमंत्री धामी करेंगे बनबसा में योगाभ्यास, 21 जून को मिनी स्टेडियम बनेगा योग का केंद्र
Dehradun15 hours ago2 जुलाई को प्रदेश में एक साथ 70 जगहों पर होगी मॉक ड्रिल, मानसून से पहले परखी जाएंगी तैयारियां
Dehradun12 hours agoदेहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 4,400 श्रमिकों को वितरित किए 11 करोड़ रुपये
Politics9 hours agoकांग्रेस ने उत्तराखंड सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 28 जून से शुरू करेगी जागरूकता अभियान
Dehradun8 hours agoउत्तराखण्ड पुलिस को मिला ‘Institutional Performance Award’, बढ़ाया प्रदेश का मान






































