Udham Singh Nagar
मोबाइल और लैपटॉप की बैटरी अब देगी चार गुना बैकअप, इस विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने निकाला इसका हल।

पंतनगर – अगर मोबाइल-लैपटॉप का अधिक इस्तेमाल करते हैं और बैटरी के जल्द डिस्चार्ज होने से परेशान हैं तो गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने इस समस्या का हल निकाल लिया है। विवि ने सस्ती और उच्च ऊर्जा संरक्षित बैटरी के लिए ग्रेफाइट युक्त इलेक्ट्रोड के निर्माण में सफलता हासिल करने के बाद इसका पेटेंट भी दाखिल कर दिया है।

इससे बैटरी के जल्द डिस्चार्ज होने की दिक्कत अब बीते जमाने की बात हो जाएगी। जनसंख्या वृद्धि के चलते ऊर्जा (पेट्रोलियम, कोयला व सोलर आदि) का उत्पादन और उसके संरक्षण की बहुत जरूरत महसूस की जा रही है। इसका हल ढूंढने के लिए पूरी दुनिया के वैज्ञानिक प्रयत्नशील हैं। हरितक्रांति के जनक विश्वविख्यात पंतनगर विवि ने इसमें बाजी मारकर एक बार फिर अपने हुनर का लोहा मनवाया है।
यहां के शोधार्थियों ने रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डॉ. एमजीएच जैदी के निर्देशन में सात वर्षों की मेहनत के बलबूते इलेक्ट्रोड के माध्यम से दो हजार फैरेट (चार्ज को स्टोरेज करने की क्षमता) प्रति ग्राम तक की ऊर्जा का उत्पादन कर दिखाया है। भविष्य में इस प्रकार के इलेक्ट्रोड लीथियम आयन (क्लोराइड या साल्ट) बैटरी की दक्षता बढ़ाने में सहायक होंगे। यही इलेक्ट्रोड मोबाइल, लैपटॉप आदि की बैटरियों की चार्जिंग और बैकअप क्षमता का निर्धारण करते हैं। विवि का यह शोध व्यावसायिक तौर पर अमल में आते ही क्रांतिकारी परिवर्तन वाला साबित होगा। इस पर अब तक 12 शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं।
विवि के रसायन विज्ञान के प्राध्यापक डॉ जैदी ने बताया कि इलेक्ट्रोड बनाने की विधि अत्यंत सरल है। स्टील की प्लेट को विशिष्ट आकार के टुकड़ों में काटकर उसकी सतह को रेगमाल से घिसकर रूखा बना देते हैं। इस टुकड़े पर बेगलाइट, चलायमान बहुलक (पॉलीमर), विशिष्ट प्रकार के लवण और अल्प मात्रा में अवलायमान बहुलक के सब मिश्रण को लेप देते हैं। लेपन की इस प्रक्रिया में साधारण तापमान पर 6-7 घंटे लगते हैं। बाद में हल्के गर्म तापमान पर सुखाने के बाद उनका परीक्षण किया जाता है।
इस परीक्षण के लिए विभिन्न प्रकार की अस्थायी बैटरियों को विकसित किया जाता है।
एमजीएच जैदी, प्राध्यापक रसायन विज्ञान विभाग, जीबी पंत विवि, पंतनगर ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण में उपयोगी ग्रेफाइट युक्त इलेक्ट्रोड के निर्माण में उपयोगी रासायनिक पदार्थ आसानी से बाजार में उपलब्ध हैं। तकनीक द्वारा विकसित इलेक्ट्रोड अम्लीय, क्षारीय एवं उदासीन माध्यमों में विद्युत रासायनिक ऊर्जा का उत्कृष्ट संरक्षण करते हैं। भविष्य में इस प्रकार के इलेक्ट्रोड शुष्क बैटरियों की दक्षता कई गुना बढ़ाने में सहायक होंगे।
big news
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

US Nagar News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !
सिडकुल से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने धमकाते हुए चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में मौका मिलने पर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि दूसरी युवती और उसके साथ मौजूद युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। आरोप है कि बाद में युवक को रास्ते में छोड़ दिया गया, जबकि युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।
युवती को अंडरपास के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे अपने कब्जे में रखा। रविवार सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपने साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में शनिवार शाम कार्य के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई।
Table of Contents
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा
रूद्रपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी गई है।
काम के दौरान कर्मचारी की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र का निवासी था। वर्तमान में वो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहकर सिडकुल सेक्टर-11 स्थित ऑटो कंपनी में कार्यरत था।
भारी सामान अचानक असंतुलित होकर गिरने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सुशील कुमार उत्पादन इकाई में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर रखा या उठाया जा रहा भारी सामान अचानक असंतुलित होकर उनके सिर पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हादसा होते ही फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Udham Singh Nagar
काशीपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत, पिता बोले- ये आत्महत्या नहीं, हमें न्याय चाहिए

Kashipur News : शहर के कुंडा थाना क्षेत्र में एक किराये के मकान से महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। महिला का शव कमरे के भीतर चुनरी के सहारे पंखे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
Table of Contents
काशीपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत
काशीपुर में एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान नीरज कुमार ने पुलिस को सूचना दी।
इसके बाद सूर्या चौकी प्रभारी सोनू सिंह, उपनिरीक्षक भूमिका पांडे समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने साक्ष्य एकत्र किए।

पिता बोले- ये आत्महत्या नहीं, हमें न्याय चाहिए
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता उदयराज ने कुंडा थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि घटना की सभी परिस्थितियों की गहनता से जांच की जानी चाहिए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) प्रशांत कुमार ने बताया कि महिला की मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Cricket20 hours agoSUL-W vs MSG-W Dream11 Team Match 10: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
Cricket8 hours agoSUL vs MSG Dream11 Team Prediction Match 10 | Pitch Report & Playing XI
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद
Haridwar5 hours agoकांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त
Cricket4 hours agoकौन हैं Saransh Jain? जाने करियर, आंकड़े और उनके ऑलराउंड सफर की पूरी कहानी..
Breakingnews3 hours agoउत्तराखंड में भारी से भारी बारिश का अलर्ट, चारधाम यात्रा को दो दिन के लिए किया स्थगित
Haldwani4 hours agoहल्द्वानी में खौफनाक मंजर! उफनती भाखड़ा नदी में फंसे दो लोग, बाल-बाल बची जान
big news2 hours agoखतरे के निशान के करीब पहुंची गंगा, हरिद्वार में अलर्ट, 24 घंटे निगरानी पर प्रशासन






































