Haldwani
घर बैठे स्वरोजगार की ओर बढ़ें, बेरोजगार युवाओं के लिए 25 से 50% तक छूट वाली योजना…

हल्द्वानी: प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें से वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना खास चर्चा में है। इस योजना के तहत बेरोजगारों को वाहन, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, होटल आदि के माध्यम से स्वरोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है, और इस वित्तीय वर्ष में इस योजना से जुड़ने वाले आवेदकों की संख्या में बढ़ोतरी देखी गई है।
सरकार की पहल से युवाओं को रोजगार देने की दिशा में यह योजना अहम साबित हो रही है। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के तहत केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किए जाते हैं। जिला पर्यटन विभाग के अनुसार, 2024-25 में इस योजना के तहत आवेदकों की संख्या में दोगुना इजाफा हुआ है।
अतुल भंडारी, जिला पर्यटन अधिकारी ने बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्य समय रहते पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा, जो भी आवेदन पत्र युवाओं के द्वारा आ रहे हैं, उन्हें इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है। इस वित्तीय वर्ष में 18 लोगों को स्वरोजगार दिया गया है। इन आवेदकों को वाहन खरीदने, रेस्टोरेंट खोलने, होमस्टे बनाने आदि के लिए 25% से 50% तक की छूट प्रदान की गई है।”
योजना के तहत वाहन खरीदने, होमस्टे स्थापित करने, साहसिक गतिविधियों के लिए उपकरण खरीदने, टेंट वाले गेस्ट हाउस बनाने जैसी गतिविधियों के लिए भी लाभ प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही, इस योजना का लाभ पर्वतीय और मैदानी क्षेत्र के युवाओं को 25% से 33% तक की छूट के साथ मिल रहा है।
योजना का लाभ कैसे मिलेगा? वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना का लाभ बस/टैक्सी खरीदने, मोटर गैराज, फास्ट फूड सेंटर, साधना कुटीर/योग ध्यान केंद्र, 8-10 कमरे के होटल, साहसिक क्रियाकलाप के उपकरण, आधुनिक पर्यटन सूचना केंद्र, टेंट वाले गेस्ट हाउस, होमस्टे, हर्बल टूरिज्म आदि से जुड़ी योजनाओं के लिए लिया जा सकता है।
आवेदन प्रक्रिया: इस योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होगी, जैसे आधार कार्ड, उम्र प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, पूर्व अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), एससी/एसटी/ओबीसी/भूतपूर्व सैनिक प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), आय प्रमाण पत्र, भूमि संबंधित प्रमाण पत्र, शपथ पत्र, निवास प्रमाण पत्र, वोटर आईडी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि।
ऑनलाइन आवेदन करें: इस योजना का आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन के लिए आप उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की आधिकारिक वेबसाइट https://vcsgscheme.uk.gov.in/ पर जाकर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं और आवेदन कर सकते हैं।
#UnemployedYouth #SelfEmploymentScheme #Discount #GovernmentInitiative #EmploymentOpportunities
Haldwani
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत, VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Haldwani News : हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित टांडा जंगल में दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।
Table of Contents
हल्द्वानी के टांडा जंगल में दो बाइकों की भीषण भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर रोड पर एस-मोड़ से करीब 200 मीटर पहले हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकें आमने-सामने आ गईं और उनकी भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि चारों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही टीपीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया।
VDO समेत दो युवकों की मौत, दो गंभीर
मृतकों की पहचान 30 वर्षीय सौरभ बिष्ट निवासी मंगोलिया, कालाढूंगी और 28 वर्षीय राजू गुप्ता निवासी रम्पुरा, रुद्रपुर के रूप में हुई है। सौरभ बिष्ट नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक में ग्राम विकास अधिकारी (VDO) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि वह अपने साथी बृजेश सती के साथ रुद्रपुर से हल्द्वानी आ रहे थे।
शादी का निमंत्रण कार्ड देने आए थे हल्द्वानी
वहीं, दूसरी बाइक पर सवार राजू गुप्ता अपने साढ़ू प्रेमशंकर शर्मा के साथ रिश्तेदारी में शादी का निमंत्रण कार्ड देने हल्द्वानी आए थे। वापस रुद्रपुर लौटते समय दोनों बाइकों की टक्कर हो गई।
हादसे में घायल 32 वर्षीय बृजेश सती निवासी कालाढूंगी और 50 वर्षीय प्रेमशंकर शर्मा निवासी रम्पुरा का अस्पताल में उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि बृजेश की हालत गंभीर बनी हुई है।
ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका
हल्द्वानी कोतवाली के एसएचओ विजय मेहता के अनुसार, शुरुआती जांच में ओवरटेक के दौरान हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, दुर्घटना की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Haldwani
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा

Haldwani News : हल्द्वानी में ऊंचापुल के पास रविवार को एक कार सर्विस सेंटर में अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। दुकान से उठती आग की लपटों ने आसपास के दुकानदारों की चिंता बढ़ा दी।
Table of Contents
हल्द्वानी में ऊंचापुल में कार सर्विस सेंटर में लगी आग
आज सुबह हल्द्वानी में ऊंचापुल के बास एक कार सर्विस सेंटर पर आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और मुखानी थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग आसपास की दुकानों तक फैलने से पहले ही बुझा दी गई, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू
सीएफओ नैनीताल गौरव किरार ने बताया कि आज 1 नवंबर को 112 के माध्यम से ऊंचापुल के पास कार सर्विस सेंटर में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर एफएसओ मिंदर पाल के नेतृत्व में अग्निशमन कर्मियों के साथ मुखानी थाना प्रभारी और पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची टीम ने संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए आग बुझाने का अभियान चलाया और कुछ ही समय में आग पर नियंत्रण पा लिया।

शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है आग लगने का कारण
आग ‘कार जोन’ नामक सर्विस सेंटर की दुकान में लगी थी। दुकान मालिक विजय कुमार पुत्र मोहन राम, निवासी भगवानपुर ने प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। आग की चपेट में आने से दुकान के स्टोर रूम में रखा सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। हालांकि, दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Haldwani
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर, दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी

Haldwani News : हल्द्वानी और लालकुआं के लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। लंबे समय से जाम की समस्या से जूझ रहे कुमाऊं के प्रवेश द्वार को अब दो बड़ी सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केंद्र सरकार ने गौला पुल से नरीमन तिराहे तक फोरलेन सड़क और नगला से लालकुआं तक करीब 7 किलोमीटर लंबे बाईपास को मंजूरी दे दी है।
Table of Contents
हल्द्वानी-लालकुआं की बदलने वाली है तस्वीर
हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने दो अहम सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन योजनाओं के पूरा होने के बाद शहर और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है।
दो बड़ी सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी
पहली परियोजना में बनभूलपुरा के गौला पुल से नरीमन तिराहे तक सड़क को फोरलेन किया जाएगा। यह इलाका काफी व्यस्त है और यहां लगातार वाहनों का दबाव बना रहता है। सड़क चौड़ी होने से यातायात सुगम होने के साथ लोगों को जाम से राहत मिल सकती है।

वहीं दूसरी परियोजना के तहत नगला से लालकुआं वन विभाग गोदाम तक करीब 7 किलोमीटर लंबा बाईपास बनाया जाएगा। इससे लालकुआं बाजार और रेलवे क्रॉसिंग के आसपास यातायात का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद
बाईपास बनने के बाद पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले भारी वाहनों और बाहरी यातायात को शहर के अंदर से गुजरने की जरूरत कम होगी। इससे हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है।
uttarakhand weather14 hours agoउत्तराखंड में आज बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, पांच जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
Dehradun17 hours agoउत्तराखंड स्थापना दिवस पर CM धामी ने शहीदों को किया नमन, PM मोदी ने भेजा शुभकामना संदेश
Breakingnews16 hours agoदिवाली के बाद उत्तराखंड की हवा हुई जहरीली, हरिद्वार में AQI 310 के पार, कई शहरों में बिगड़े हालात













































