Nainital
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में

Nainital News : नैनीताल में देर रात एक मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल हो गया। स्थानीय लोगों ने इसी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में लिया है।
Table of Contents
नैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल
नैनीताल के भीमताल क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब सूर्य गांव के पास मिनी ट्रक में गाय ले जाए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया है।
बताया जा रहा है कि भीमताल क्षेत्र के सूर्य गांव के पास एक मिनी कंटेनर संदिग्ध हालात में देखा गया, जिसमें गाय को ले जाया जा रहा था। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

स्थानीय लोगों को शक होने पर पुलिस को दी जानकारी
स्थानीय लोगों की सूचना पुलिस मौके पर पहुंची और मिनी कंटेनर को रोककर जांच की। गोलमोल जवाब मिलने के बाद पुलिस ने तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गाय को अवैध तरीके से ले जाया जा रहा था, हालांकि पुलिस अभी पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Nainital
हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति, सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त

Nainital News : उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय ने नैनीताल मैदान में नमाज अदा करने की अनुमति नहीं देने के मामले में सुनवाई के बाद अनुमति प्रदान कर दी है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने प्रशासन, पुलिस और कमिटी से कानून व्यवस्था और ट्रैफिक बाधित नहीं होने देने के लिए भी कहा है।
Table of Contents
हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की दी अनुमति
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने नैनीताल के DSA मैदान नमाज अदा करने की अनुमति दे दी है। बता दें कि नैनीताल की अंजुमन इस्लामिया कमिटी की तरफ से याचिका दायर कर कहा गया कि उनकी तरफ से सौ वर्षों से फ्लैट्स मैदान में नमाज़ आदि की जाती है। इसमें कोई कानून व्यवस्था जैसे हालात नहीं आते। इसलिए उन्हें कल ईद की नमाज़ अदा करने की अनुमति दी जाए।
हाईकोर्ट ने सिर्फ एक घंटे के लिए दी गई इजाज़त
आज दोपहर एकलपीठ ने मामले को सुना और डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान और जिमखाना मैदान में ईद की नमाज़ अदा करने की अनुमति दे दी। मामले के अनुसार ईद अल अदा(बकरा ईद)की नमाज के लिए डी.एस.ए.की तरफ से पहले अनुमती दी गई और फिर उसे कारण बताते हुए निरस्त कर दिया गया।

दान में 9 से 10 बजे तक नमाज़ अदा करने की अनुमति
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता सुहेल सिद्दीकी ने न्यायालय को बताया की इस मैदान में पिछले 100वर्षों से नमाज अदा की जा रही है। ये भी कहा गया की इससे कोई विवाद या हंगामा नहीं हुआ है। बताया गया कि ये सबसे ज्यादा भीड़ भाड़ वाला क्षेत्र है, जहां लाखों लोग आते हैं और इससे धार्मिक अपवाद उत्पन्न हो सकता है।
याचिकाकर्ता की प्रार्थनापत्र को आज एसडीएम ने भी रिजेक्ट कर दिया है। न्यायालय ने अंजुमन इस्लामिया कमेटी को डी.एस.ए.फ्लैट्स मैदान में 9 से 10 बजे तक नमाज़ अदा करने की अनुमति दे दी है। न्यायालय ने संबंधित विभागों को ट्रैफिक और न्याय व्यवस्था संभालने को कहा है।
Nainital
नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी, गाजियाबाद निवासी युवक के रूप हुई पहचान

Nainital News : नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी मच गई। शव की शिनाख्त हो गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
नैनीताल के नौकुचियाताल झील में शव मिलने से सनसनी
नैनीताल जिले के नौकुचियाताल झील में एक शव उतराता हुआ दिखाई देने से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने झील में शव तैरता देखा। जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में लिया।

गाजियाबाद निवासी युवक के रूप में हुई शिनाख्त
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मृतक गाजियाबाद निवासी बताया जा रहा है, जो भीमताल स्थित रामा ग्रुप में रह रहे थे। घटना की सूचना फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रविकांत सेमवाल ने बताया कि पुलिस टीम के द्वारा युवक का शव झील से बाहर निकल गया। फिलहाल युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला प्रतीक हो रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।
Ramnagar
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक, एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा, लोगों में भारी आक्रोश

Ramnagar News : रामनगर शहर के गुलरघट्टी और शक्तिनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक आवारा कुत्ते ने जमकर आतंक मचा दिया, कुत्ते ने बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक करीब आठ लोगों को काट लिया, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद घायल लोगों को तत्काल संयुक्त चिकित्सालय रामनगर पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
Table of Contents
रामनगर में आवारा कुत्ते का आतंक
मिली जानकारी के मुताबिक सबसे पहले मोहल्ले के बच्चों ने परिजनों को बताया कि एक आवारा कुत्ता अचानक लोगों पर हमला कर रहा है, शुरुआत में लोगों ने इसे सामान्य घटना समझा, लेकिन जब एक बच्चे को गंभीर हालत में घर लाया गया तो परिजन घबरा गए। बच्चे के शरीर पर कई जगह गहरे घाव थे,इसके बाद पता चला कि उसी कुत्ते ने क्षेत्र के कई अन्य लोगों को भी काट लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कुत्ता लगातार लोगों के पीछे दौड़ रहा था और राह चलते लोगों पर हमला कर रहा था। घटना के दौरान कई बच्चे खेल रहे थे, जो अचानक कुत्ते के हमले का शिकार हो गए। कुत्ते के डर से देर रात तक क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलने से बचते रहे।
एक ही दिन में बच्चों समेत 8 लोगों को काटा
संयुक्त चिकित्सालय रामनगर के चिकित्सक डॉ. तोहिद ने बताया कि रात में करीब आठ लोग अस्पताल पहुंचे थे, जिन्हें आवारा कुत्ते ने काटा था,इनमें अधिकांश बच्चे शामिल हैं। कुछ घायलों को गंभीर तरीके से काटा हैं, जबकि कुछ को मामूली जख्म हुए हैं। सभी को प्राथमिक उपचार देने के साथ एंटी-रेबीज इंजेक्शन, रेबीज सीरम और टेटनस के टीके लगाए गए हैं।
डॉ. तोहिद के अनुसार घायलों में करीब पांच छोटे बच्चे, दो किशोर और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं,सभी को अगले कुछ दिनों तक निगरानी और जरूरी टीकों के लिए अस्पताल की ओपीडी में बुलाया गया है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों भारी आक्रोश
घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति नाराजगी भी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि शहर में लगातार आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है, लेकिन नगर प्रशासन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में कोई अभियान नहीं चलाया गया। लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़ने, प्रभावित इलाकों में विशेष अभियान चलाने और बच्चों की सुरक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
big news5 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में स्कूलों में अवकाश घोषित, लोगों से सतर्क रहने की अपील
Breakingnews2 hours agoब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड बीजेपी में बड़ा बदलाव, संगठन मंत्री अजय कुमार को पद से हटाया, जानें क्यों ?
Uttarakhand22 hours agoचमोली में Niti Extreme Ultra Run का भव्य आगाज , कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने दिखाई हरी झंडी..
big news3 hours agoपिथौरागढ़ : मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप वाहन खाई में गिरने से दो लोगों की मौत
National5 hours agoRBI Polymer Notes 2026 : भारत में आने वाले हैं ₹200 और ₹500 के नए नोट , जानिए RBI की नई योजना…
Uttarakhand24 hours agoDehradun DM disaster management meeting : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बुलाई आपात बैठक , मानसून से पहले व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के दिए निर्देश..
- Uttarkashi4 hours ago
दयारा बुग्याल ट्रेक के दौरान महिला ट्रेकर लापता, सर्च ऑपरेशन जारी, अब तक नहीं लग सका कोई सुराग
Breakingnews1 hour agoकेदारनाथ जा रही बस हादसे का शिकार, टिहरी में कंडीखाल व चंबा के बीच हुए एक्सीडेंट में 5 तीर्थयात्री घायल










































