big news
नैनीताल में घर के बाहर से महिला को उठा ले गया गुलदार, घसीटते हुए जंगल तक ले गया आदमखोर

Nainital News : नैनीताल से दुखद खबर सामने आ रही है। नैनीताल के धारी क्षेत्र में आज सुबह घर के बाहर से गुलदार हेमा बरगली उठा ले गया। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
नैनीताल में घर के बाहर से महिला को उठा ले गया गुलदार
Nainital में आज सुबह घर के बाहर से गुलदार हेमा बरगली उठा ले गया। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक स्थित दीनी तल्ली में आज सवेरे एक गुलदार महिला पर हमला कर दिया। स्थानीय गोपाल बरगली की पत्नी हेमा बरगली गुलदार के हमले में अचेत हो गई। गुलदार हेमा को घसीटते हुए जंगल की तरफ ले गया।

घसीटते हुए जंगल तक ले गया आदमखोर
गुलदार महिला को घसीटते हुए जंगल तक ले जा रहा था। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों के हल्ला करने के बाद गुलदार हेमा को तो छोड़ गया लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। सूचने मिलने पर राजस्व, वन और पुलिस टीम क्षेत्रीय लोगों के साथ मौके पर पहुंची। वन और राजस्व विभाग ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

जंगल में ही धरने पर बैठे स्थानीय लोग
विधायक राम सिंह कैड़ा भी घटनास्थल पहुंचे। क्षेत्रीय जनता हमलावर वन्यजीवों के आतंक के खिलाफ वन विभाग की कार्यशैली को लेकर धरने पर बैठ गई है। लोगों का कहना है कि आए दिन गुलदार के हमले की घटनाएं सामने आ रही है लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए। जिसके कारण आज हेमा को अपनी जान गंवानी पड़ी है। वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
big news
BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में भले ही इन दिनों मौसम सर्द बना हुआ है लेकिन यहां राजनीति देहरादून में सियासी उबाल देखने को मिल रहे हैं। नेताओं के बयानों से राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच अक्सर चर्चाओं में रहने वाले पुरोला से बीजेपी विधायक दुर्गेश्वक एक बार फिर से अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं।
Table of Contents
BJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर भाजपा के भीतर मची ऊहापोह एक बार फिर सामने आ गई है। इस बार मौजूदा विधायक ने पूर्व विधायक को मंत्री का चपरासी बता दिया। जिसके बाद से ही चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं। बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से बीजेपी में सियासी घमासान की स्थिति देखने को मिल रही है।
पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी
दरअसल पुरोला विधानसभा से पूर्व विधायक मालचंद को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा प्रतिनिधि बनाए जाने पर मौजूदा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कटाक्ष किया है। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मंत्री गणेश जोशी और पूर्व विधायक मालचंद को आड़े हाथों लिया है।
उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अच्छा होता किसी सामान्य कार्यकर्ता को प्रतिनिधि बनाया जाता, लेकिन दो बार के पूर्व विधायक मालचंद को प्रतिनिधि बनाया जाना समझ से परे है।
पूर्व विधायक को चपरासी बनाया गया जो समझ से परे
बीजेपी विधायक दुर्गेश्वर लाल का कहना है कि एक पूर्व विधायक को चपरासी बनाया गया है। जबकि विधायक की अपनी एक गरिमा होती है चाहे वो पूर्व क्यों ना हो। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा है कि हो सकता है मंत्री जी से कोई गलती हुई हो।
विधायक जी के बयान ने भाजपा को किया असहज
पुरोला विधायक के द्वारा पूर्व विधायक मालचंद को मंत्री का चपरासी कहना राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुरोला विधायक के इस बयान से भाजपा असहज नजर आ रही है। हालांकि इस मामले को आगामी विधानसभा चुनावों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि ये खींचतान विधानसभा चुनाव से पहले टिकट की दावेदारी से जुड़ी हो सकती है।
big news
विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां, कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन

Uttarakhand Politics : विधानसभा चुनावों में भले ही अभी लंबा समय बाकी है लेकिन राजनैतिक दलों ने अभी से अपनी कमर कस ली है। इसी बीच कार्यकर्ताओं के दल बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। आज कांग्रेस समेत तमाम दलों के कई कार्यकर्ताओं ने बीजेपी का दामन थामा।
Table of Contents
कांग्रेस समेत कई दलों के कार्यकर्ताओं ने थामा BJP का दामन
भाजपा कार्यालय में आज कांग्रेस समेत सपा, बसपा, यूकेडी और निर्दलीय कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भी शामिल रहे। पौड़ी से नगर पालिका अध्यक्ष हिमानी नेगी समेत कई पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्यों, सैनिकों ने भाजपा का दामन थामा। इसी के साथ कांग्रेस के युवा प्रवक्ता और युवा नेता अमनप्रीत ने भी भाजपा से प्रेरित होकर कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थामा।
इस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में जिस तरीके से भाजपा सरकार काम कर रही है इसी से प्रेरित होकर कांग्रेस के अधिक से अधिक कार्यकर्ता भाजपा का दामन थाम रहे हैं और इसकी संख्या भी बढ़ाने वाली है।

विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी ने तेज की तैयारियां
प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारीयां तेज़ कर दी हैं। राज्य से जुड़े बड़े राजनितिक मामले, गठबंधन, प्रमुख अभियानों की दिशा और संगठनात्मक प्राथमिकताओं के मंथन के लिए व मंत्रियों और संगठन पदाधिकारियों की भूमिकाओं की चर्चा के लिए देहरादून में भजापा की कोर कमेटी की बैठक होनी सुनिश्चित हुई है।
14 फरवरी को होगी कोर कमेटी की बैठक
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में आगामी 14 फरवरी को कोर कमेटी की बैठक की जाएगीउन्होने बताया की कमेटी में आगामी विधानसभा के चुनावों को मध्यनज़र रखते हुए कार्यक्रमों को तय किया जाएगा। इसके साथ ही प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राये भी निकाली जाएगी।
big news
देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार

Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन सड़क हादसों में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। बीते दिन शिमला बाईपास चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई।
Table of Contents
शिमला बाईपास चौक पर ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत
शनिवार शाम राजधानी देहरादून के शिमला बाईपास चौक के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शिमला बाईपास चौक पर एक महिला की ट्रक की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से ही ट्रक चालक फरार है।
सड़क पार करने के दौरान हुआ हादसा
कंट्रोल रूम के माध्यम से चौकी ISBT पर सूचना मिली कि शिमला बाईपास चौक पर एक महिला ट्रक की चपेट में आ गई है। सूचना पर तत्काल चौकी आईएसबीटी से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घायल महिला को 108 एंबुलेंस के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि सड़क पार करने के दौरान ये हादसा हुआ।

वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार
पुलिस के मुताबिक एक बुजुर्ग महिला उम्र 55 वर्ष, शिमला बाईपास चौक पर सड़क पार करने के दौरान ट्रक संख्या UK07CB0196 की चपेट में आ गई। वाहन चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। मौके से ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
मृतक महिला की पहचान मुर्शिदुल निशा पत्नी मोहम्मद कमर निवासी बंसल होम शिमला बाईपास पटेलनगर देहरादून उम्र 55 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस द्वारा शव के पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
Cricket10 hours agoSA-W vs PAK-W Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Cricket12 hours agoPAK vs USA Dream11 Prediction: क्या पाकिस्तान करेगा दमदार वापसी या USA फिर करेगा उलटफेर?
Cricket21 hours agoNED vs Namibia Dream11 Team Today – मैच प्रेडिक्शन, फैंटेसी टिप्स, प्लेइंग 11 और पूरी जानकारी…
Accident11 hours agoRoorkee: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला, हालत गंभीर, चालक हिरासत में
Champawat11 hours agoचंपावत में छुट्टी पर आए जवान का निधन, परिजनों में कोहराम, आज शारदा घाट होगा अंतिम संस्कार
big news10 hours agoBJP विधायक दुर्गेश्वर लाल के बयान से मचा सियासी घमासान, पूर्व MLA को कह दिया मंत्री का चपरासी, देखें वीडियो
Rudraprayag7 hours agoRudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
Accident10 hours agoVikasnagar Accident: चिट्टाड से सवारी लेकर आ रहा वाहन हादसे का शिकार, एक की मौत 7 घायल






































