big news
भीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला, गुस्साए लोगों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Nainital News : भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घास लेने जंगल गई थी महिला
Nainital News : नैनीताल जिले के भीमताल से दुखद खबर सामने आई है। यहां घास के लिए जंगल गई महिला को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। इस खबर के बाद से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। उन्होंने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया।
Table of Contents
भीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला
भीमताल में घास लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक नैनीताल के ब्लॉक भीमताल के अंतर्गत ज्योलीकोट से लगे ज्योली गांव निवासी दया किशन पांडेय की पत्नी हेमा पांडेय ( 47) चारा लेने जंगल गई थी, तभी गुलदार उसे घसीट कर जंगल की ओर ले गया। सूचना मिलते ही गांव के लोग जंगल की खोजबीन शुरू की। घर से लगभग दो किलोमीटर दूर महिला का शव मिला।
आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, जबकि आक्रोशित ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। बताया जा रहा है कि ज्योली गांव निवासी 52 वर्षीय हेमा पांडे मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थीं।

घर से 2 किलोमीटर दूर बरामद हुआ क्षत-विक्षत शव
उनके साथ गांव की दो अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। कुछ देर बाद जब हेमा पांडे का कोई पता नहीं चला तो साथ गई महिलाएं घबराकर गांव लौटीं और परिजनों तथा ग्रामीणों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण जंगल पहुंचे और महिला की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल से महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ या गुलदार ने महिला को अपना शिकार बनाया।
वन विभाग ने ग्रामीणों को दिया आश्वासन
घटना की सूचना मिलते ही मनोरा रेंज के वन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस घटना के बाद पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। देर रात तक ग्रामीण वासी व ब्लॉक प्रमुख डॉक्टर हरीश सिंह बिष्ट शव के साथ धरना प्रदर्शन कर वन विभाग के खिलाफ नाराजगी जताते हुए देखे गए। वन विभाग ने आश्वासन दिया है कि शीघ्र हमलावर बाघ, गुलदार जो भी उसे मार गिराया जाएगा।
big news
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल, पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त

Uttarakhand News : उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल होने जा रहा है। जिसके लिए पुलिस ने भी कमर कस ली है। विधानसभा के विशेष सत्र के चलते सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र कल
उत्तराखंड विधानसभा में 28 अप्रैल को ‘नारी सम्मान, लोकतंत्र में अधिकार’ विषय पर एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इस सत्र में महिलाओं के अधिकारों, उनकी भागीदारी और लोकतांत्रिक व्यवस्था में उनकी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
पुलिस ने सुरक्षा के लिए किया पुख्ता बंदोबस्त
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि सत्र को देखते हुए विधानसभा के आसपास बारिश संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सत्र के दौरान प्रदर्शन करने वाले विभिन्न दालों के लिए 6 जगह पर बैरियर लगाए गए हैं। विधानसभा के भीतर वर्दी और बिना वर्दी में भी पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।

पीएसी बल को दूरबीन के साथ किया गया मुस्तैद
विधानसभा के बाहर से वॉच टावर पर पीएसी बल को दूरबीन के साथ मुस्तैद कर दिया गया है। रिस्पनापुल के आसपास लगातार पैदल गश्त की जा रही है। विधानसभा के बाहर बने होटल रेस्टोरेंट पर भी चेकिंग की जा रही है। संदिग्ध लोगों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है।
दूसरे जिलों से नहीं मंगाई गई पुलिस फोर्स
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने कहा कि ज्यादातर पुलिस बल देहरादून जिले का ही डिप्लॉय किया गया है। कम मात्रा में पुलिस बल हरिद्वार से लिया गया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से जुड़े संबंधित जिलों से एक भी पुलिस जवान विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए नहीं मांगा गया है।
big news
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में इन दिनों महिला आरक्षण को लेकर घमासान देखने को मिल रहा है। इस मुद्दों को लेकर पक्ष जहां विपक्ष पर आरोप लगा रहा है तो वहीं विपक्षव इस पर राजनीति के आरोप लगा रहा है। इसी बीच कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं को उनके अधिकारों को लेने से रोक रहा है।
Table of Contents
मंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार
उत्तराखंड सरकार में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या का कहना है कि संसद में नारी शक्ति बंधन संशोधन अधिनियम गिरने के बाद देश के साथ ही उत्तराखंड प्रदेश की महिलाओं में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने बताया कि इस बिल के गिरने और आधी आबादी को झटका देने को लेकर महिलाओं में भारी आक्रोश है।

28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 28 अप्रैल को प्रदेश की हजारों महिलाएं देहरादून स्थित गांधी पार्क में एकत्रित होगी, जहां से महिला आक्रोश मसाला यात्रा घंटाघर तक निकली जाएगी। बताया कि यात्रा करीब 300 मीटर की होगी, जिसमें उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल होंगे।
28 अप्रैल को देहरादून में निकाला जाएगा मशाल जुलूस
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने ये भी बताया कि महिलाओं के साथ जो कृत्य विपक्ष ने किया है, उन तक ये आक्रोश पहुंचने के लिए मशाल यात्रा निकाली जा रही है। जिसमें प्रदेश की रोजगार व स्वरोजगार परख सभी महिलाएं सम्मिलित होगी।
big news
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप

Haridwar News : हरिद्वार में खेत में युवक की हत्या से हड़कंप मच गया है। युवक के चेहरे को पत्थरों से कुचला गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
हरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव
हरिद्वार में खेत में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। युवक का सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र के अतमलपुर बौगला बाईपास के पास सोमवार सुबह खेत में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की जताई जा रही आशंका
युवक का शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। जबकि आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर भारी वस्तु से वार के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
अब तक नहीं हो पाई है शव की पहचान
फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव की शिनाख्त में जुट गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है।
Cricket12 hours agoDC vs RCB Dream11 Team Match 39 IPL 2026 – फुल प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, टीम, कप्तान पिक्स..
Cricket12 hours agoPBKS vs RR Dream11 Team Match 40 IPL 2026 के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI..
big news13 hours agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल
Dehradun14 hours agoदेहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
big news11 hours agoहरिद्वार में खेत में मिला युवक का शव, पत्थर से सिर कुचलकर हत्या से इलाके में हड़कंप
big news10 hours agoमंत्री रेखा आर्या बोलीं महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार, 28 अप्रैल को देहरादून में BJP महिला मोर्चा भरेगी हुंकार
Pithoragarh8 hours agoपिथौरागढ़ जिला अस्पताल का DM ने किया औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारों को लगाई फटकार
Delhi6 hours agoCM Dhami ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात, चारधाम यात्रा को लेकर किया ये अनुरोध






































