big news
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स, रेस्क्यू से पहले ही तोड़ा दम

Nainital News : नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग एक शख्स हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक शख्स निगलाट के पास खाई में गिर गया। जब तक रेसक्यू टीम मौके पर पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी।
Table of Contents
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर गहरी खाई में गिरा शख्स
नैनीताल में भवाली-कैंची मार्ग पर एक व्यक्ति गहरी खाई में गिर गया। मिली जानकारी के मुताबिक 11 मई 2026 को समय आपदा कंट्रोल रूम, नैनीताल से सूचना प्राप्त हुई कि भवाली-कैंची रोड पर निगलाट के पास एक व्यक्ति खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होते ही SDRF रेस्क्यू टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

रेस्क्यू के पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त व्यक्ति, कृष्ण कुमार उम्र लगभग 35 वर्ष निवासी अज्ञात, संतुलन बिगड़ने के कारण लगभग 120 मीटर गहरी खाई में गिर गया था।
SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रोप रेस्क्यू तकनीक की सहायता से गहरी खाई में उतरकर व्यक्ति तक पहुंच बनाई गई। रेस्क्यू के दौरान पाया गया कि व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। तत्पश्चात टीम द्वारा शव को सुरक्षित बाहर निकालकर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।
इनपुट – ललित जोशी (नैनीताल)
big news
लोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म

Champawat News : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच लोहाघाट में भाजपा की अंदरूनी खींचतान एक बार फिर चर्चा में आ गई है। पार्टी में 20 साल पूरे होने पर पूर्व विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने जन आशीर्वाद रैली निकालकर अपनी राजनीतिक ताकत दिखाई। इस दौरान उनके निशाने पर विरोधी दल कांग्रेस के साथ-साथ पार्टी के भीतर के वे नेता भी रहे, जिन पर उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव में भितरघात करने का आरोप लगाया।
Table of Contents
लोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर
शीतला माता मंदिर से शुरू हुई रैली रामलीला मैदान पहुंची। इसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने भाग लिया। रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूरन सिंह फर्त्याल के समर्थन में नारे लगाए गए। राजनीतिक हलकों में इस आयोजन को 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले फर्त्याल की सक्रियता और अपनी दावेदारी मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत
रामलीला मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए फर्त्याल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उनके कार्यकाल में लोहाघाट का विकास पीछे चला गया। फर्त्याल ने विधायक निधि के इस्तेमाल पर भी सवाल उठाए और इसके उपयोग को लेकर आरोप लगाए।

अपने दस साल के विधायक कार्यकाल का किया जिक्र
पूर्व विधायक फर्त्याल ने अपने दस साल के विधायक कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उनके समय में शुरू हुई कई योजनाएं अब तक पूरी नहीं हो पाई हैं। उन्होंने धनबल के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश करने वालों को भी चेतावनी दी और दावा किया कि जनता 2027 में इसका जवाब देगी।
भाजपा के भीतर भितरघात को लेकर नाराजगी
रैली के दौरान फर्त्याल ने भाजपा के भीतर की नाराजगी को भी सार्वजनिक मंच से जाहिर किया। उन्होंने पार्टी के कई नेताओं की गैरमौजूदगी पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कुछ पार्टी नेताओं ने उनके खिलाफ काम करते हुए कांग्रेस का साथ दिया था।
उन्होंने साफ कहा कि इस बार चुनाव में ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। फर्त्याल ने कहा कि वो पद पर रहें या न रहें, जनता के बीच रहकर उनके मुद्दों के लिए काम करते रहेंगे। उन्होंने 2027 में भाजपा की सत्ता में वापसी और चम्पावत जिले की दोनों विधानसभा सीटों पर जीत का दावा भी किया।
big news
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी

Rishikesh Accident : उत्तराखंड में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर यात्रियों से भरी एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि अब तक आठ लोगों की जान जा चुकी है, जबकि कई यात्री घायल हैं।
Table of Contents
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी
हरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही यात्रियों से भरी बस मंगलवार सुबह गूलर बाजार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अनियंत्रित होकर बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सात यात्रियों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत
जानकारी के मुताबिक, विश्वनाथ सेवा की ये बस मंगलवार सुबह करीब 3:30 बजे हरिद्वार से रवाना हुई थी। हादसे के वक्त बस में करीब 30 से 35 यात्री सवार थे। ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की ब्यासी और ढालवाला पोस्ट से टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया
एसएसपी श्वेता चौबे के मुताबिक, हादसे में चार शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि अन्य लोगों की तलाश के लिए खाई में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला गया है। इनमें से 19 को उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया, जबकि अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेनानायक अर्पण यदुवंशी के निर्देश पर एसडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर भेजी गई हैं। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें संयुक्त रूप से राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।
big news
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी, मंत्री ने बताया कब बढ़ेगा मानदेय

Uttarakhand News : उत्तराखंड की 35 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी है! लंबे समय से मानदेय बढ़ने का इंतजार कर रहीं इन महिलाओं के लिए सरकार ने विधानसभा में बड़ा जवाब दिया है। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने लिखित जवाब में कहा है कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी।
Table of Contents
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए खुशखबरी
उत्तराखंड में हजारों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए मानदेय बढ़ने की उम्मीद जगी है। विधानसभा सत्र के दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या प्रदेश में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है? अगर सरकार मानदेय बढ़ाएगी, तो कितनी धनराशि की बढ़ोतरी की जाएगी ?
मंत्री रेखा आर्या ने बताया कब बढ़ेगा मानदेय
इस सवाल के लिखित जवाब में विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाएगी। हालांकि, कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर राज्य के वित्तीय संसाधनों के आधार पर विचार किया जाएगा। यानी मानदेय बढ़ाने की बात तो सरकार ने कही है, लेकिन बढ़ोतरी की रकम और इसे लागू करने की तारीख अभी स्पष्ट नहीं है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने मिलते हैं 9 हजार रूपए
आंकड़ों के मुताबिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 9 हजार 300 रुपये मानदेय मिलता है। इसके अलावा 500 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है। यानी कुल 9 हजार 800 रुपये प्रतिमाह। वहीं, आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 5 हजार 250 रुपये मानदेय और 250 रुपये प्रोत्साहन राशि मिलती है। यानी कुल 5 हजार 500 रुपये प्रतिमाह। ऐसे में मानदेय बढ़ाने की सरकार की बात से इन महिलाओं की उम्मीदें जरूर बढ़ी हैं। लेकिन असली सवाल यही है कि बढ़ोतरी कितनी होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में वास्तविक सुधार आ सके।
Breakingnews22 hours agoरूद्रप्रयाग में बारात की गाड़ी खाई में गिरी, हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत
Dehradun18 hours agoरेखा आर्या के फार्म हाउस पर चलेगा बुलडोजर !, बरेली विकास प्राधिकरण ने की ध्वस्तीकरण की तैयारी
big news20 hours agoलोहाघाट BJP में अंदरूनी कलह फिर उजागर, पूरन फर्त्याल ने रैली से दिखाई ताकत, चर्चाओं के बाजार गर्म
big news22 hours agoहरिद्वार से कर्णप्रयाग जा रही बस खाई में गिरी, आठ लोगों की मौके पर ही मौत, रेस्क्यू जारी
Accident16 hours agoउत्तराखंड में काल बनी सड़कें, तीन हादसों में 14 की मौत, PM मोदी और राहुल गांधी ने जताया दुख
Dehradun15 hours agoउत्तराखंड में कड़ाके की ठंड को लेकर सरकार ने कसी कमर, विभागों को तैयारी पूरी रखने के निर्देश








































