big news
नैनीताल में गहरी खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार, हादसे में पांच लोग घायल

Nainital News : नैनीताल जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां नैनीताल से घूमकर वापस लौट रहे यूपी के पर्यटकों की कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार के कारण कारण गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए।
Table of Contents
नैनीताल में गहरी खाई में गिरी यूपी के पर्यटकों की कार
नैनीताल देर रात एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी पर्यटकों की कार हनुमानगढ़ी के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक समेत कार सवार पांच लोग घायल हो गए।

तेज रफ्तार बना nainital accident का कारण
इस हादसे (nainital accident) की जानकारी आसा-पास मौजद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद तल्लीताल पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया।
सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ खाई में गिरी थी कार
मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। उन्होंने बताया कि चालक बेहद ही तेज गति से वाहन को चला रहा था। इसी दौरान हनुमागढ़ी से कुछ आगे पहुंचने पर पास लेते वक्त वाहन अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे लगी रेलिंग को तोड़ते हुए खाई में जा गिरा।
big news
देहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत

Dehradun News : राजधानी के माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में गिरने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार तड़के पुलिस और फायर सर्विस की टीम ने नाले से शव बाहर निकाला।
Table of Contents
देहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी
देहरादून में एक नाले से युवक का शव मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21), पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा (पटेलनगर) के रूप में हुई है। शव को नाले से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था मृतक
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक अमित शहर के सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में कार्यरत था। शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद वो पैदल अपने घर के लिए निकला था। लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा।

नाले में पड़ा मिला शव
रात करीब 12:45 बजे पुलिस को सूचना मिली कि माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में एक युवक फंसा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयास के बाद युवक को बाहर निकाला। जांच में पता चला कि उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
प्रारंभिक जांच के अनुसार आशंका है कि अमित अंधेरे या फिसलन के कारण नाले में गिर गया और पानी के तेज बहाव या डूबने से उसकी जान चली गई। हालांकि, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
big news
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन, मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Dehradun News : मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड के बैनर तले शुक्रवार को बड़ी संख्या में लैब टेक्नोलॉजिस्ट गांधी पार्क में एकत्रित हुए और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने रैली निकालकर सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने का प्रयास किया।
Table of Contents
मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी संघ उत्तराखंड का गांधी पार्क में प्रदर्शन
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट अपनी जायज मांगों को सरकार के समक्ष उठा रहे हैं, लेकिन अब तक उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने सरकार से मांग की कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए और लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाए।
मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और मरीजों के सही उपचार में उनकी अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर की नारेबाजी
धरना-प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्रशासन के माध्यम से सरकार को भेजा। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और शीघ्र उचित कार्रवाई करेगी।
big news
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Haridwar Raid : कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार अभियान चला रहा है। इसी क्रम में विभाग ने राजीव नगर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डेयरी संचालक के घर पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब के साथ बीयर बरामद की गई।
Table of Contents
कांवड़ मेले के बीच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
आबकारी विभाग के अनुसार, लंबे समय से इस स्थान पर अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के सत्यापन के बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए डेयरी संचालक के घर की तलाशी ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दूध के कारोबार की आड़ में कथित तौर पर अवैध शराब का कारोबार संचालित किया जा रहा था।
डेयरी की आड़ में चल रहा था अवैध शराब का धंधा
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह चौहान के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में टीम ने 138 टेट्रा पैक माल्टा ब्रांड देशी शराब, 149 पव्वे अंग्रेजी शराब और 42 कैन बीयर बरामद की। बरामद अंग्रेजी शराब में विभिन्न ब्रांडों की कई बोतलें शामिल हैं, जिन्हें मौके से जब्त कर लिया गया।

आबकारी विभाग मामले की जांच में जुटा
आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ उत्तराखंड आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है कि अवैध शराब की आपूर्ति कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग कौन हैं।
विभाग का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान अवैध शराब की बिक्री और तस्करी रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket16 hours agoLNS vs SOB Dream11 Team Match 16 | The Hundred 2026
Cricket16 hours agoSL-W vs PAK-W Dream11 Team 2nd T20I 2026:Pitch Report, Probable Playing 11, Fantasy Cricket Tips
big news15 hours agoदेहरादून में नाले से एक युवक का शव मिलने से सनसनी, सड़क किनारे बने नाले में गिरने से हुई मौत
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान! 4 अगस्त तक भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Ramnagar17 hours agoरामनगर में 15 साल की किशोरी से दुष्कर्म, गर्भवती होने पर चला पता, 19 साल का आरोपी गिरफ्तार
Haldwani16 hours agoसर्पदंश से बच सकती है जान! वन विभाग ने जारी किया 1926 हेल्पलाइन, जानिए क्या करें
Dehradun15 hours agoदेहरादून में रॉन्ग साइड चलना पड़ेगा भारी, लगने जा रहे ‘टायर किलर’, फट सकता है टायर
Dehradun11 hours agoमसूरी में कब्रगाह ध्वस्त होने पर बवाल, मुस्लिम समुदाय का प्रदर्शन, NH हुआ जाम













































