Dehradun
National Games: उत्तराखंड में 15 दिसंबर तक लगेंगे सभी 34 खेलों के शिविर, जानिए तारीखें और स्थान…

देहरादून: उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारी तेज हो गई है, जिसके लिए राज्यभर में 34 खेलों के प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों की शुरुआत 15 नवंबर से हो चुकी है और अगले एक महीने में ये सभी शिविर 15 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे। कुल 1360 खिलाड़ी प्रदेशभर से इन शिविरों में भाग लेंगे, जहां उन्हें अपने खेल में कुशलता और फिटनेस बढ़ाने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
शिविरों का आयोजन:
खेल विभाग के विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा ने बताया कि 15 दिसंबर तक सभी 34 खेलों के शिविर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक खेल के लिए पुरुष और महिला वर्ग से 20-20, यानी कुल 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पहले ही चार शिविरों का आयोजन हो चुका है, जबकि बाकी शिविरों के आयोजन के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया गया है।
अब तक आयोजित हुए शिविर:
- वॉलीबॉल और हैंडबॉल: इन दोनों खेलों के शिविर रुद्रपुर में आयोजित किए जा रहे हैं, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक उपकरणों और कोचिंग सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
- फुटबॉल: हल्द्वानी स्थित मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम में फुटबॉल खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
- रग्बी: देहरादून के पवेलियन ग्राउंड में रग्बी खिलाड़ियों का शिविर चल रहा है।
आगे होने वाले शिविरों की संभावित तारीखें और स्थान:
- 17 नवम्बर:
- हरिद्वार के हॉकी स्टेडियम में महिलाओं के लिए हॉकी,
- देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में पुरुष हॉकी,
- काशीपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में वेट लिफ्टिंग का शिविर।
- 18 नवम्बर:
- काशीपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में मॉर्डन पेंथालान,
- हरिद्वार के रोशनाबाद स्टेडियम में कबड्डी,
- रुद्रपुर के डीपीएस स्कूल में फेेंसिंग का शिविर।
- 20 नवम्बर:
- देहरादून की शांति लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस,
- टिहरी में रोइंग,
- न्यू टिहरी में कयाकिंग और कैनोइंग,
- देहरादून के आरजी स्टेडियम में तीरंदाजी,
- हल्द्वानी में ताइक्वांडो,
- हरिद्वार में कुश्ती,
- देहरादून के तपोवन में जूडो।
- 25 नवम्बर:
- जसपाल राणा शूटिंग इंस्टीट्यूट में शूटिंग का शिविर।
- 26 नवम्बर:
- हल्द्वानी के गोलापार में ट्राइथलॉन और खो-खो,
- पिथौरागढ़ के मुंश्यारी में बॉक्सिंग शिविर।
- 1 दिसम्बर:
- देहरादून के स्पोर्ट्स कॉलेज में नेटबॉल और वुशु,
- दून जिम्नास्टिक अकादमी में जिम्नास्टिक,
- पुलिस लाइन देहरादून में घुड़सवारी,
- देहरादून में लॉन बॉलिंग।
- 12 दिसम्बर:
- रुद्रपुर में साइक्लिंग का शिविर।
- 15 दिसम्बर:
- देहरादून के परेड ग्राउंड में बैडमिंटन,
- पौड़ी के रांशी स्टेडियम में एथलेटिक्स,
- रुद्रपुर में वॉलीबॉल,
- देहरादून के आरजी स्टेडियम में स्क्वाश,
- शांति लॉन टेनिस अकादमी में लॉन टेनिस,
- देहरादून की गोल्फ रेंज में गोल्फ,
- ओएनजीसी ग्राउंड में बास्केटबॉल का शिविर।
National Games Training Camps, Uttarakhand Sports Camps, National Games 2024 Preparation, Sports Camps Schedule, Uttarakhand Sports Events
Dehradun
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र, उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार

Uttarakhand News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने एक विशेष पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण में योगदान की सराहना की।
Table of Contents
PM मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पर CM धामी ने लिखा पत्र
मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। साथ ही केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रदेशभर में विभिन्न धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर हुई विशेष पूजा-अर्चना
देहरादून सहित राज्य के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों पर विशेष पूजा-अर्चना और प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं। टपकेश्वर महादेव मंदिर, दून योगपीठ और सहसपुर स्थित बालाजी धाम में आयोजित कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और श्रद्धालु शामिल हुए।

उत्तराखंड के लिए किए कार्यों के लिए जताया आभार
कार्यक्रमों के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की उपलब्धियों पर चर्चा की गई और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है और देश को नई दिशा मिली है।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
big news
NEET पेपर लीक पर दून में बवाल!, सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
Dehradun News : नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले को लेकर विपक्षी दलों और छात्र संगठनों का विरोध लगातार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को देहरादून में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।
Table of Contents
NEET पेपर लीक पर दून में सड़कों पर उतरे कांग्रेसी
प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए सचिवालय की ओर मार्च करने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस ने सुभाष रोड पर बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जबकि कुछ कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारेबाजी करने लगे।
शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के प्रयास किए। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और छात्रों के हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की।

पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए और छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखी। बाद में बढ़ते तनाव को देखते हुए पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन भेज दिया। पूरे घटनाक्रम के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही।
Nainital16 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Uttarakhand15 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Ramnagar12 hours agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Haridwar14 hours agoधर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
Cricket17 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..
Udham Singh Nagar15 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
Breakingnews10 hours agoChamoli Accident : चमोली के देवाल में खाई में गिरी टैक्सी, चार लोगों की मौत, तीन घायल






































