Uttarakhand
उत्तरकाशी में कुदरत का कहर, गंगोत्री और यमुनोत्री एनएच अवरुद्ध, लोग परेशान

उत्तरकाशी: पहाड़ों में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शनिवार देर रात से हो रही लगातार बारिश ने उत्तरकाशी जनपद को जैसे थाम कर रख दिया है। जगह-जगह भूस्खलन की घटनाओं के चलते गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बंद हो गए हैं, जिससे न सिर्फ स्थानीय लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है, बल्कि तीर्थयात्रियों और पर्यटकों की आवाजाही भी बुरी तरह से बाधित हो गई है।
राजमार्गों पर पत्थर और मलबा, आवाजाही ठप
गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी, रतूडीसेरा, नेताला, सालंग, और गंगनानी के बीच लगातार मलबा और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं यमुनोत्री मार्ग पर डाबरकोट, पालीगाड़, रानाचट्टी, और राड़ी टॉप जैसे संवेदनशील स्थानों पर मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
बीआरओ और एनएच की मशीनें लगातार मार्गों को खोलने में लगी हैं, लेकिन लगातार बारिश और पत्थर गिरने की घटनाओं ने राहत कार्यों को भी जोखिम भरा बना दिया है।
ग्रामीणों को भारी परेशानी, कई किमी पैदल चल रहे लोग
मार्ग बंद होने के कारण ग्रामीणों को अपने रोज़मर्रा के कामों के लिए जिला मुख्यालय और तहसील परिसर तक पहुंचने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। मजबूरी में लोग कई किलोमीटर पैदल चलकर आवाजाही कर रहे हैं। कई गांवों का संपर्क मार्ग भी बाधित हो गया है, जिससे संकट और बढ़ गया है।
यमुना घाटी में उफनती नदी-नाले, लोगों में डर का माहौल
यमुना घाटी में यमुना नदी सहित गाड़-गदेरे उफान पर हैं, जिससे आसपास के ग्रामीण दहशत में हैं। बड़कोट नगर पालिका क्षेत्र में तीनों गदेरे उफान पर हैं, और लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की तलाश में हैं। 2013 की आपदा की यादें लोगों के जेहन में ताज़ा हो गई हैं।
मैक्स वाहन पर गिरा पेड़, छह घायल
धनारी क्षेत्र के पिपली में एक मैक्स वाहन पर भारी पेड़ गिर गया, जिसमें सवार छह लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
प्रशासन ने की अपील – सावधानी बरतें, गैरज़रूरी यात्रा न करें
आपदा प्रबंधन अधिकारी शार्दुल गुसाईं ने बताया कि दोनों हाईवे को जल्द से जल्द सुचारू करने की कोशिश जारी है। लेकिन लगातार गिरते पत्थरों और बारिश के चलते बीआरओ और एनएच की टीमों को दिक्कतें आ रही हैं।
प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता, तब तक गैरज़रूरी यात्रा से बचें और सतर्क रहें।
Champawat
Champawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

Champawat News : चंपावत जिले से नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस मामले में एक मेडिकल स्टोर संचालक पर आरोप लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश
चम्पावत जिले के बनबसा क्षेत्र में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के प्रयास के आरोप ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मेडिकल व्यवसायी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि बढ़ते जनाक्रोश के बीच प्रशासन ने उसके मेडिकल स्टोर को भी सील कर दिया है।
आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार पीड़िता के परिजनों ने बनबसा थाने में तहरीर देकर एक मेडिकल प्रतिष्ठान संचालक पर नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और प्रारंभिक जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

घटना के बाद लोगों में भारी आक्रोश
घटना की खबर फैलते ही क्षेत्र में आक्रोश का माहौल बन गया। विभिन्न सामाजिक एवं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए प्रशासनिक टीम ने आरोपी के मेडिकल स्टोर को सील करने की कार्रवाई भी की।
संगठनों के पदाधिकारियों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाबालिग पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने और दोषी को कठोरतम सजा दिए जाने की मांग की। साथ ही उन्होंने मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए बनबसा पुलिस की सराहना भी की।
पुलिस ने लोगों से की शांति बनाए रखने की अपील
थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने बताया कि परिजनों की तहरीर और जांच के आधार पर आरोपी राज मुशर्रफ के विरुद्ध पॉक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Breakingnews
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट

Dehradun News : देहरादून में रविवार रात पटेल नगर के बुड्ढी गांव में हुई वकील की हत्या मामले का पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। जिस वारदात को घर में घुसकर की गई हत्या बताया जा रहा था, उसकी सच्चाई सामने आई तो हर कोई हैरान रह गया। पुलिस के मुताबिक युवक की हत्या उसके अपने छोटे भाई ने की थी।
Table of Contents
देहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा
बुड्डी गांव में रविवार रात सोहेल हारून की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शुरुआती जानकारी में परिजनों ने अज्ञात बदमाशों के घर में घुसकर वारदात करने की बात कही थी। लेकिन पुलिस जांच में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
सीसीटीवी फुटेज में घटना के दौरान किसी बाहरी व्यक्ति के घर में आने-जाने के सबूत नहीं मिले। वहीं घर की तलाशी के दौरान बाथरूम से एक देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस का शक मृतक के छोटे भाई शाहिद पर गया।

छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
पूछताछ में शाहिद ने हत्या की बात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक गलत आदतों और फिजूलखर्ची को लेकर बड़े भाई द्वारा बार-बार टोके जाने से वो नाराज था।
कुछ दिन पहले पिता के खाते से पैसे निकालने को लेकर दोनों के बीच विवाद और मारपीट भी हुई थी। इसी रंजिश में शाहिद ने अपने बड़े भाई की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर पुलिस को गुमराह करने के लिए अज्ञात हमलावरों की कहानी गढ़ दी।
Dehradun
अंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज

Ankita murder case : प्रकरण से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व विधायक सुरेश राठौर को अदालत ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। सुनवाई के दौरान उनकी जमानत याचिका भी खारिज कर दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान आरोपों को और गंभीर मानते हुए संबंधित धाराओं में संशोधन किया है।
Table of Contents
अंकिता हत्याकांड मामले में पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार
पुलिस का आरोप है कि सुरेश राठौर पर कथित तौर पर दबाव बनाकर लाभ प्राप्त करने की मंशा से कार्रवाई करने के आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले से जुड़े ऑडियो और वीडियो सार्वजनिक किए गए, जिनकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस ने अदालत में प्रस्तुत पक्ष में कहा कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम को देखते हुए विस्तृत जांच की आवश्यकता है।
हरिद्वार और देहरादून में दर्ज हैं कई मुकदमे
इस प्रकरण में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ हरिद्वार और देहरादून के विभिन्न थानों में अलग-अलग शिकायतों के आधार पर मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ऐसे ऑडियो और वीडियो प्रसारित किए गए, जिनमें कुछ राजनीतिक नेताओं के संबंध में आपत्तिजनक सामग्री साझा की गई थी।

जमानत अर्जी भी हुई खारिज
शिकायतकर्ताओं का दावा है कि इन सामग्रियों के सार्वजनिक होने से उनकी प्रतिष्ठा और सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा। इसी आधार पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए विभिन्न थानों में शिकायतें दर्ज कराई गईं।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच आगे बढ़ा रही है और उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों, रिकॉर्डिंग्स तथा अन्य तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच और न्यायिक प्रक्रिया के आधार पर तय होगी।
Dehradun13 hours agoहनीमून ट्रिप पर मसूरी आया था नवविवाहित जोड़ा, होमस्टे में पत्नी की रहस्यमयी मौत, जाचं में जुटी पुलिस
Breakingnews15 hours agoदेहरादून में घर में घुसकर वकील की गोली मारकर हत्या, गुस्साई भीड़ में शव को सड़क पर रख किया प्रदर्शन
Cricket15 hours agoNZ-W vs SL-W Dream11 Team Match 7 T20 WC 2026: न्यू जीलैंड बनाम श्रीलंका फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news16 hours agoकैंची धाम स्थापना दिवस मेले में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर से लेकर सड़क तक लगी कई किलोमीटर लंबी लाइनें
Cricket13 hours agoENG-W vs IRE-W Dream11 Team Match 8 T20 WC 2026:फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट टीम..
Breakingnews11 hours agoदेहरादून में हुई वकील की हत्या मामले का हुआ खुलासा, छोटे भाई ने ही गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
Dehradun12 hours agoअंकिता हत्याकांड मामले में बड़ी कार्रवाई, पूर्व बीजेपी विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार, जमानत अर्जी भी हुई खारिज
Champawat9 hours agoChampawat News : चंपावत में नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार












































