Uttar Pradesh
राम मंदिर में नए पुजारियों की ड्यूटी शुरू, स्मार्टफोन पर पाबंदी और ड्रेस कोड लागू !

अयोध्या: राम मंदिर में नए पुजारियों की ड्यूटी शुरू कर दी गई है और साथ ही कई कड़े नियम भी लागू किए गए हैं। मंदिर में पुजारियों के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके अलावा जल्द ही पुजारियों के लिए ड्रेस कोड भी लागू किया जाएगा। वर्तमान में राम मंदिर में 14 पुजारी ड्यूटी दे रहे हैं।
राम मंदिर, कुबेर टीला और हनुमान मंदिर में पुजारियों को सात-सात के दो ग्रुपों में बांटा गया है। इन पुजारियों की ड्यूटी अलग-अलग पालियों में लगाई गई है। चार पुजारी गर्भगृह में और तीन पुजारी गर्भगृह के बाहर ड्यूटी कर रहे हैं। पुजारियों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड में पीली चौबंदी, धोती, कुर्ता, सिर पर पीली पगड़ी और भगवा रंग का ड्रेस शामिल होगा।
पुजारियों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण जल्द शुरू होगा
रामजन्मभूमि परिसर में बन रहे कुल 19 मंदिरों के मद्देनजर पुजारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी, और इसके लिए जल्द ही दूसरे बैच का प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा।
मेधा पाटकर ने राम मंदिर दर्शन पर सवाल उठाए
नर्मदा बचाओ आंदोलन की संस्थापक सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर ने राम मंदिर दर्शन पर पाबंदियों को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “राम तो सबके अंदर हैं, फिर राम के दर्शन के लिए इतनी पाबंदियां क्यों?” उन्होंने यह भी कहा कि अयोध्या के मंदिर अब होटल के रूप में बदलते जा रहे हैं, जहां जाने के लिए पैसे का होना जरूरी है।
पाटकर ने कहा कि अयोध्या में विकास की प्रक्रिया में जिनकी ज़मीन गई, उन्हें उचित मुआवजा नहीं मिला और यह एक बड़ा मुद्दा है। इसके अलावा, उन्होंने धार्मिक यात्राओं के समय और हिंसा के संदर्भ में भी अपने विचार साझा किए और कहा कि इस मुद्दे पर इंसाफ की लड़ाई जारी रहनी चाहिए।
गौहर रजा का समाज और मुल्क के सुधार पर विचार
उर्दू कवि और सामाजिक कार्यकर्ता गौहर रजा ने कहा कि बेहतर समाज और मुल्क के निर्माण के लिए संघर्ष करना पड़ता है, जैसा कि राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां और रोशन सिंह जैसे शहीदों ने किया था।
Breakingnews
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव, एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें लिस्ट

Yogi Cabinet Expansion : उत्तर प्रदेश की राजनीति में रविवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। जब मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया।
Table of Contents
योगी कैबिनेट में हुआ बड़ा बदलाव
योगी कैबिनेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। एक महिला समेत छह को योगी कैबिनेट में जगह मिली है।
राजधानी लखनऊ स्थित जनभवन के गांधी सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल Anandiben Patel ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

एक महिला समेत छह नए मंत्रियों ने ली शपथ
मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के वरिष्ठ नेता Bhupendra Singh Chaudhary और Manoj Kumar Pandey को कैबिनेट मंत्री बनाया गया। वहीं Krishna Paswan, Surendra Diler, Hansraj Vishwakarma और Kailash Singh Rajput ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली।
इस मंत्रिमंडल विस्तार को आगामी राजनीतिक रणनीति और सामाजिक समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है। समारोह में सरकार के कई वरिष्ठ मंत्री, विधायक और भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
Job
UPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट

UPTET 2026: परीक्षा के लिए आवेदन 27 मार्च से शुरू होंगे. जानें आवेदन प्रक्रिया, फीस, OTR, परीक्षा तिथि, एडमिट कार्ड और पूरी डिटेल यहां.
मुख्य बिंदु
UPTET 2026 Registration: युवाओं के लिए सुनहरा मौका
उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने UPTET 2026 (उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा) का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) और उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी। इसलिए, जो उम्मीदवार सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अहम अवसर है।
ये भी पढ़ें_ UGC NET Result Date : इस दिन जारी हो सकता है यूजीसी नेट का परिणाम, यहाँ देखें लेटेस्ट अपडेट…
आवेदन तिथि और महत्वपूर्ण तारीखें
सबसे पहले जरूरी तारीखों को समझ लेते हैं, ताकि आप कोई भी डेडलाइन मिस न करें:
- आवेदन शुरू: 27 मार्च 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 26 अप्रैल 2026
- फीस जमा और सुधार की अंतिम तिथि: 1 मई 2026
- परीक्षा तिथि: 2, 3 और 4 जुलाई 2026
- सिटी स्लिप जारी: 22 जून 2026
- एडमिट कार्ड जारी: 30 जून 2026
👉 इसलिए, बेहतर होगा कि आप अंतिम तारीख का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन पूरा कर लें।
OTR (One Time Registration) हुआ अनिवार्य
इस बार आवेदन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया गया है। अब One Time Registration (OTR) अनिवार्य कर दिया गया है।
- सबसे पहले आपको OTR पूरा करना होगा
- OTR के बाद ही आप UPTET 2026 का फॉर्म भर पाएंगे
- एक बार बना OTR प्रोफाइल भविष्य की अन्य भर्तियों में भी उपयोग किया जा सकेगा
👉 यानी, यह प्रक्रिया आपको बार-बार जानकारी भरने से बचाएगी और आवेदन को आसान बनाएगी।
ये भी पढ़ें_ SBI CBO Recruitment 2026: 2273 Circle Based Officer पदों पर भर्ती, पूरी जानकारी हिंदी में
आवेदन शुल्क (Application Fee)
फीस संरचना पहले जैसी ही रखी गई है, जिससे उम्मीदवारों को राहत मिली है:
- सामान्य / OBC: 1000 रूपए
- SC / ST: 500 रूपए
👉 हालांकि, फीस बढ़ाने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसे लागू नहीं किया गया।
👉 भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।
UPTET 2026 परीक्षा पैटर्न
यह परीक्षा दो पेपर में आयोजित होगी:
- पेपर-1: कक्षा 1 से 5 (प्राथमिक स्तर)
- पेपर-2: कक्षा 6 से 8 (उच्च प्राथमिक स्तर)
👉 उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार एक या दोनों पेपर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step Process)
अब जानते हैं पूरी आवेदन प्रक्रिया को आसान स्टेप्स में:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
👉 उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की साइट upessc.up.gov.in - होमपेज पर “UPTET 2026 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें
- OTR (One Time Registration) पूरा करें
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- आधार डिटेल
- फोटो और सिग्नेचर अपलोड
- OTR नंबर मिलने के बाद लॉगिन करें
- अब UPTET 2026 आवेदन फॉर्म भरें
- व्यक्तिगत जानकारी
- शैक्षणिक योग्यता
- पेपर चयन
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें
- फोटो
- हस्ताक्षर
- प्रमाणपत्र
- ऑनलाइन शुल्क जमा करें
- फॉर्म को ध्यान से जांचें और सबमिट करें
- अंत में प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें
जरूरी दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे:
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- पहचान पत्र (आधार/अन्य)
- शैक्षणिक प्रमाणपत्र
- OTR नंबर
क्यों महत्वपूर्ण है UPTET?
UPTET केवल एक परीक्षा नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने की पहली और सबसे जरूरी सीढ़ी है।
👉 बिना UPTET पास किए आप शिक्षक भर्ती (Teacher Recruitment) में आवेदन नहीं कर सकते।
👉 यह आपकी पात्रता (Eligibility) को प्रमाणित करता है।
Breakingnews
Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलटी बस, 7 की मौत, 21 घायल
Lucknow Bus Accident: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज क्षेत्र में Purvanchal Expressway पर सोमवार को एक दर्दनाक बस हादसा हो गया। बिहार जा रही एक स्लीपर डबल डेकर बस टोल प्लाजा के पास अचानक पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 16 से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
ये भी पढ़ें_ मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
मुख्य बिंदु
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर पलती डबल डेकर बस
जानकारी के मुताबिक, बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी। हादसा गोसाईगंज इलाके के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। इसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें_ Nepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
Lucknow Bus Accident-हादसे में 7 लोगों की मौत 21 घायल
जानकारी के मुताबिक बस में 40 लोग सवार थे. बस लुधियाना से दरभंगा की ओर जा रही थी, जो पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर लखनऊ में टोल प्लाजा के पास हादसे का शिकार हो गई. हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि, चार लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. हादसे में 21 से अधिक यात्री घायल हुए हैं. मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है.

ड्राईवर को नींद की झपकी आने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जांच में हादसे की बड़ी वजह चालक की लापरवाही मानी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ड्राइवर को चलते समय झपकी आ गई थी, जिसके कारण वह बस से नियंत्रण खो बैठा। इसी कारण तेज रफ्तार बस टोल प्लाजा के पास पलट गई। हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य संभावित कारणों को भी खंगाला जा रहा है।
ये भी पढ़ें_ Srinagar CRPF Bunker Accident: सीआरपीएफ का बुलेट प्रूफ वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 7 जवान घायल
यूपी के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने जताया घटना पर शोक
इस घटना पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री Brajesh Pathak ने दुख जताते हुए अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सभी घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही सरकार ने पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता देने का भरोसा भी दिलाया है।
Cricket21 hours agoWOR vs GLA Dream11 Team Match 43 T20 Blast 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Champawat24 hours ago34 यात्रियों की जान बचाकर अमर हो गया जांबाज चालक, मुख्यमंत्री ने पुत्र से की बात, डीएम पहुंचे गांव
Tehri Garhwal22 hours agoटिहरी पहुंचे मुख्य सचिव और सचिव पंकज पांडेय, बजरंग सेतु व हिलान्स हिमालयन भोजनालय का किया निरीक्षण
big news2 hours agoउत्तराखंड में इबोला वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों को जारी हुई एडवाइजरी
Uttarakhand20 hours agoदयारा बुग्याल से लापता महिला ट्रैकर की तलाश जारी, वन विभाग ने दयारा ट्रेकिंग पर लगाई रोक
Breakingnews2 hours agoRBI Monetary Policy June 2026: अनिश्चित वैश्विक माहौल के बीच रेपो रेट 5.25% पर स्थिर; विकास दर का अनुमान घटाकर 6.6% किया गया..
Breakingnews2 hours agoTeam India New T20 Captain 2026 : BCCI ने श्रेयस अय्यर को सौपी टीम इंडिया की कमान..
almora20 minutes agoअल्मोड़ा में गोल्ज्यू के दरबार पहुंची महिला कांग्रेस, अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की लगाई गुहार







































