Udham Singh Nagar
नौवीं के छात्र ने शिक्षक पर झोंका फायर, देसी तमंचे से किया हमला

काशीपुर | उत्तराखंड: बुधवार की दोपहर जब काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड पर स्थित गुरुनानक स्कूल में रोज़ की तरह पढ़ाई चल रही थी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि कुछ ही मिनटों में वहां एक गोली की आवाज़ सबको दहशत में डाल देगी।
कक्षा 9 का एक छात्र अपने ही शिक्षक गगन सिंह पर तमंचा लेकर टूट पड़ा। 315 बोर का तमंचा छात्र ने अपने बैग से निकाला और क्लास पूरी होने के ठीक बाद शिक्षक को निशाना बनाकर गोली चला दी। गोली शिक्षक के दाहिने कंधे में लगी। आनन-फानन में घायल गगन सिंह को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
एक थप्पड़ बना हमले की वजह?
पुलिस के मुताबिक, गुलजारपुर निवासी नाबालिग छात्र का कहना है कि सोमवार को शिक्षक ने पढ़ाई के दौरान थप्पड़ मारा था, जिससे वह आहत हुआ और बदले की भावना पाल बैठा।
बच्चे ने घर से तमंचा अलमारी से चुराया, उसे टिफिन कवर में छिपाया और स्कूल ले आया। यह सब कुछ इतनी चुपचाप तरीके से हुआ कि स्कूल प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। क्लास खत्म होते ही छात्र ने जैसे ही गगन सिंह को बाहर निकलते देखा, गोली चला दी।
अफरा-तफरी और जांच की शुरुआत
गोली चलने की आवाज़ से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। शिक्षक और छात्र भागते हुए मौके पर पहुंचे। घायल गगन सिंह को निजी वाहन से अस्पताल ले जाया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद मिली है, जिससे पुष्टि हुई कि छात्र ने जानबूझकर हमला किया। आरोपी छात्र को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया।
सवालों के घेरे में स्कूल और परवरिश
इस सनसनीखेज घटना ने स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था, शस्त्रों की घरेलू पहुंच और बच्चों की मानसिक स्थिति—इन तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
सबसे बड़ा सवाल यही है:
एक नाबालिग के हाथ तक तमंचा कैसे पहुंचा?
स्कूल में सुरक्षा जांच क्यों नहीं हुई?
क्या किसी थप्पड़ के जवाब में गोली चलाना समझदारी है या हमारी परवरिश की असफलता?
अभिभावकों की चिंता अब दोगुनी हो गई है। बच्चे स्कूल तो जाते हैं पढ़ने, लेकिन अब वहां सुरक्षित भी रहेंगे या नहीं, यह सोचकर माता-पिता सहमे हुए हैं।
शिक्षा के मंदिर में बंदूक की आवाज़
एक स्कूल, जहां कलम की आवाज़ होनी चाहिए, वहां अब गोली की आवाज़ गूंजी है। एक शिक्षक पर हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि गुरु-शिष्य परंपरा पर चोट है।
अब समय आ गया है जब सिर्फ छात्र को दोषी ठहराने के बजाय घर, समाज, स्कूल तीनों को आत्मचिंतन करना होगा कि ऐसा कैसे और क्यों हुआ।
Udham Singh Nagar
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश, भीड़ ने पकड़कर की पिटाई

Rudrapur News : सामूहिक दुष्कर्म मामले में मंगलवार को उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पुलिस हिरासत में मौजूद दो आरोपियों ने भागने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की सतर्कता के चलते दोनों को कुछ ही दूरी पर दोबारा पकड़ लिया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा भी फूट पड़ा और आरोपियों के साथ मारपीट की गई।
Table of Contents
गैंगरेप के आरोपियों ने की पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश
रूद्रपुर गैंगरेप मामले में पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर क्राइम सीन रिक्रिएट कराने के बाद वापस कोतवाली लेकर लौट रही थी।
इसी दौरान रास्ते में मौजूद भीड़ और अफरा-तफरी का फायदा उठाकर दोनों आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से निकलने का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उनका पीछा किया और कुछ ही देर में दोनों को दोबारा हिरासत में ले लिया।

भीड़ ने पकड़कर की पिटाई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों के दोबारा पकड़े जाने के बाद वहां मौजूद लोगों का आक्रोश भड़क उठा। लोगों ने आरोपियों को घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की व मारपीट की। भीड़ आरोपियों के खिलाफ नारेबाजी कर रही थी और मामले में कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रही थी। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपियों की अभिरक्षा को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। ये चर्चा का विषय बन गया है कि पुलिस हिरासत में होने के बावजूद आरोपी भागने की कोशिश कैसे कर पाए। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है।
big news
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी

US Nagar News : उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सिडकुल क्षेत्र में कार्यरत एक युवती ने तीन युवकों पर कथित रूप से अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !
सिडकुल से युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। युवती ने तीन युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक शनिवार रात वो अपनी एक सहेली और दो परिचित युवकों के साथ भूरारानी रोड क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान बाइक पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि तीनों ने धमकाते हुए चारों को उनकी ही बाइक पर बैठाकर गदरपुर की ओर ले जाना शुरू कर दिया।
युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप
शिकायत में बताया गया है कि रास्ते में मौका मिलने पर एक युवक और एक युवती चलती बाइक से कूदकर किसी तरह भागने में सफल रहे। हालांकि दूसरी युवती और उसके साथ मौजूद युवक आरोपियों के कब्जे में ही रहे। आरोप है कि बाद में युवक को रास्ते में छोड़ दिया गया, जबकि युवती को आरोपी अपने साथ ले गए।
युवती को अंडरपास के पास छोड़कर फरार हुए बदमाश
पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और पूरी रात उसे अपने कब्जे में रखा। रविवार सुबह उसे मेट्रोपोलिस अंडरपास के पास छोड़कर तीनों फरार हो गए। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिचितों और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को सुरक्षित अपने साथ लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया और बयान दर्ज किए गए।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ सिटी रुद्रपुर विभव सैनी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा, कर्मचारी की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Rudrapur News : उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित सिडकुल सेक्टर-11 की एक ऑटोमोबाइल कंपनी में शनिवार शाम कार्य के दौरान हुए हादसे में एक कर्मचारी की जान चली गई।
Table of Contents
रुद्रपुर की ऑटो फैक्टरी में दर्दनाक हादसा
रूद्रपुर में ड्यूटी के दौरान अचानक भारी सामान उसके सिर पर गिर गया, जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। सहकर्मियों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद फैक्टरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हादसे के कारणों और फैक्टरी में सुरक्षा मानकों के पालन की जांच शुरू कर दी गई है।
काम के दौरान कर्मचारी की दर्दनाक मौत
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 35 वर्षीय सुशील कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के कटरा क्षेत्र का निवासी था। वर्तमान में वो रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में रहकर सिडकुल सेक्टर-11 स्थित ऑटो कंपनी में कार्यरत था।
भारी सामान अचानक असंतुलित होकर गिरने से हुआ हादसा
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम सुशील कुमार उत्पादन इकाई में अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर रखा या उठाया जा रहा भारी सामान अचानक असंतुलित होकर उनके सिर पर आ गिरा। गंभीर चोट लगने के कारण वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।
हादसा होते ही फैक्टरी के अन्य कर्मचारियों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कंपनी प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय रुद्रपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Cricket10 hours agoML vs LNS Dream11 Team Today: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips | The Hundred 2026
Cricket14 hours agoWEF vs TRT Dream11 Team Match 11 Prediction: Fantasy Tips, Playing 11 & Pitch Report (2026)
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड का ‘लेखक गांव’ बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट, सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी
uttarakhand weather11 hours agoउत्तराखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल बंद
Dehradun6 hours agoDehradun Accident : चकराता में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में युवक की मौत
Dehradun8 hours agoउपनल कर्मियों पर सख्त सरकार, 3 दिन में कॉन्ट्रैक्ट करो, वरना होगी कार्रवाई, CS का बड़ा अल्टीमेटम
big news8 hours agoमूसलाधार बारिश से रुद्रप्रयाग में आपदा जैसे हालात, नदियां उफान पर, केदारनाथ हाईवे बाधित
Cricket54 minutes agoSOB-W vs BPH-W Dream11 Team Match 13: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips






































