big news
देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी निरंजनपुर मंडी होगी शिफ्ट, मुख्य सचिव ने दिए जगह तलाशने के निर्देश

Niranjanpur Mandi : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में देहरादून मोबिलिटी प्लान के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने कहा कि देहरादून शहर का यातायात संकुलन कम करने के लिए लगातार नए कदम उठाने होंगे। उन्होंने आढ़त बाजार, इंदिरा मार्केट आदि विभिन्न कार्यों की प्रगति की जानकारी भी ली।
Table of Contents
देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी Niranjanpur Mandi होगी शिफ्ट
मुख्य सचिव ने Niranjanpur Mandi को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने हेतु एमडीडीए को नयी जगह तलाशने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने आढ़त बाजार के पुनर्निर्माण कार्य को शीघ्र शुरू किए जाने की भी बात कही। कहा कि 20 जनवरी तक इसका शासनादेश जारी कर दिया जाए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शहर के 6 जंक्शनों के सुधार के लिए 15 जनवरी तक जीओ जारी किए जाने के निर्देश दिए।
भीड़-भाड़ वाले इलाकों में बनाई जाए पार्किंग
मुख्य सचिव ने शहर के भीड़-भाड़ वाले महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में बनी पार्किंग के 100 प्रतिशत उपयोग न होने पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि अब तक तैयार पार्किंग का 100 प्रतिशत उपयोग होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने नगर निगम द्वारा लागू की जा रही ऑन रोड पार्किंग को अन्य मार्गों में भी लागू किए जाने की बात कही, ताकि लोग अपने वाहनों को सड़कों के बजाय पार्किंग में लगाने को प्रेरित हों।

देहरादून की सबसे बड़ी सब्जी मंडी है Niranjanpur Mandi
आपको बता दें कि निरंजपुर सब्जी मंडी देहरादून की सबसे बड़ी और मुख्य थोक सब्जी मंडी है। ये मंडी सहारनपुर रोड पर स्थित है और शहर के लिए फल और सब्जियों की आपूर्ति का एक प्रमुख केंद्र है। सबसे बड़ी और व्यस्त सब्जी मंडी होने के कारण यहां भीड़-भाड़ ज्यादा होती है। इसीलिए इसे शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।
जल्द होगा अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी
मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को दिसम्बर माह में एसपीवी रजिस्टर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनवरी में पहली बोर्ड बैठक आयोजित कर ली जाए। उन्होंने आशारोड़ी में सीज वाहनों को रखने के लिए बनाई जा रही पार्किंग को शीघ्र शुरू किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्य सचिव ने उम्टा (UMTA) द्वारा तैयार मोबिलिटी प्लान के तहत चिन्हित नए पार्किंग स्थलों की ग्राउण्ड ट्रुथिंग भी कराए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगर ये स्थल पार्किंग के लिए उपयुक्त पाए जाते हैं तो इनको तैयार किया जाए। उन्होंने परेड ग्राउण्ड में अंडरग्राउण्ड पार्किंग का फीजिबिलिटी परीक्षण शीघ्र कराए जाने की बात भी कही।
अवैध तारों के जालों को जल्द से जल्द हटाया जाए
मुख्य सचिव ने शहर के खम्बों में लटकी बिना परमिशन और अवैध तारों के जालों शीघ्र हटाए जाने की भी बात कही। कहा कि शहर में जहां-जहां अंडरग्राउण्ड इलेक्ट्रिसिटी केबल का कार्य पूर्ण हो गया है, सड़कों को तत्काल दुरूस्त किया जाए।
big news
Delhi-Dehradun Expressway के खुलने की तारीख आई सामने, अप्रैल के महीने में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Delhi-Dehradun Expressway को लेकर बड़ी अपडेट, अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही इस एक्प्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पीएम मोदी इसका उद्धाटन करने के लिए आएँगे
Table of Contents
अप्रैल में खुल जाएगा Delhi-Dehradun Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अप्रैल में उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान वो इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले दिन उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून से दिल्ली
बता दें कि दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे के खुल जाने से देहरादून से दिल्ली का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि अभी दिल्ली जाने में साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता है। इसके खुल जाने से लोगों को

210 किलोमीटर लंबा है दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे
दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे करीब 210 किलोमीटर लंगा है जो कि देहरादून से अक्षरधाम तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे 6 लेन का है। जो कि कुल 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड सेक्शन सीधे दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। जिससे राजधानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क यात्रा पहले से अधिक तेज और सुगम हो गई है।
big news
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय, जानें कब से दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

Yamunotri Dham Opening Date : यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि का ऐलान हो गया है। यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर खोले जाएंगे।
Table of Contents
यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त तय
यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल, रविवार को पवित्र पर्व अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जाएंगे। निर्धारित शुभ मुहूर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर कर्क लग्न, कृतिका नक्षत्र और आयुष्मान योग में विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना के बाद मंदिर के द्वार खोले जाएंगे।
यमुनोत्री मंदिर समिति की अगुवाई में निकाल गया शुभ मुहूर्त
यमुना जन्मोत्सव के अवसर पर आज यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि और शुभ मुहूर्त निकाला गया। मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली गांव में स्थित यमुना मंदिर में तिथि और शुभ मुहूर्त की घोषणा की गई। जो कि यमुनोत्री मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया।

8:30 बजे खरसाली गांव से प्रस्थान करेगी डोली
मंदिर समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम उनियाल के अनुसार, इससे पहले खरसाली गांव से मां यमुना की डोली सुबह 8: 30 बजे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ यमुनोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। साथ ही, खरसाली से ही यमुना जी के भाई शनिदेव महाराज और सोमेश्वर महाराज की डोली भी अपनी बहन को विदा करने के लिए यमुनोत्री की ओर रवाना होगी।
big news
सीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में दो दिन पहले कैबिनेट विस्तार देखने को मिला था। जिसमें पांच नए मंत्री बनाए गए हैं। जबकि रविवार को सीएम धामी ने नवनियुक्त मंत्रियों में विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। लेकिन इसके साथ ही पुराने मंत्रियों के विभागों में भी बड़ा फेरबदल देखने को मिला है।
Table of Contents
सुबोध उनियाल को मिली स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी
रविवार को हुए विभागों के बंटवारे में स्वास्थ्य विभाग को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। नौ साल से प्रदेश स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से ये जिम्मा वापस ले लिया गया है। अब ये जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को दी गई है।

सीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना
दो बार सीएम से बनने से चूके कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत से अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी वापस ले लिया गया है। अब उनके पास विद्यालयी शिक्षा, उच्च ,तकनीकी शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ सहकारिता विभाग की जिम्मेदारी ही बची है। बता दें कि फिलहाल धन सिंह रावत पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्री के रूप में डॉ रावत के कार्यकाल में हुए कई आंदोलन
बता दें कि डॉ. धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी त्रिवेंद्र सरकार में साल 2017 में सौंपी गई थी। जिसके बाद तीरथ रावत और धामी सरकार में भी ये जिम्मेदारी उन्हीं के पास रही। लेकिन अब नौ साल बाद ये जिम्मा उनस वापस ले लिया गया है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य मंत्री के रूप में डॉ. धन सिंह रावत का कार्यकाल में पहाड़ों पर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर कई आंदोलन देखने को मिले। चौखुटिया से लेकर टिहरी तक लोगों ने स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर आंदोलन तक किए।

चौखुटिया में सरकारी अस्पताल की बदहाली को लेकर बड़ा जन आंदोलन हुआ। टिहरी, रानीखेत, अल्मोड़ा, पौड़ी और रामनगर में भी बड़े आंदोलन देखने को मिले। चौखुटिया में शुरू हुआ आंदोलन देहरादून कूच पदयात्रा में बदला। जिसके बाद खुद सीएम धामी ने इसका संज्ञान लिया था। माना जा रहा है बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर लगातार हो रहे सरकार के विरोध के बाद ये फैसला लिया गया है।
big news24 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Uttarakhand20 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
Breakingnews19 hours agoदेहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
Dehradun19 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
Dehradun23 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Dehradun2 hours agoदेहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand21 hours agoDEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
Haldwani21 hours agoधामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड






































