Dehradun
राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव से बालिकाओं ने की मुलाकात , उज्जवल भविष्य की दिशा में लिया मार्गदर्शन…..

देहरादून : राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर आज राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशु सदन की लगभग 30 बालिकाओं ने सचिवालय में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से मुलाकात की और अनौपचारिक संवाद किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने बालिकाओं से उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन और भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तार से बातचीत की। बालिकाओं के सवालों का जवाब देते हुए, उन्होंने उनका उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रेरित किया।
मुख्य सचिव से संवाद के दौरान 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया कि वह भविष्य में वकील बनना चाहती हैं। इस पर मुख्य सचिव ने पूजा को शैक्षिक प्रदर्शन में उत्कृष्टता बनाए रखने की प्रेरणा दी और जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा बालिका निकेतन के अधिकारियों को पूजा के लिए कानून के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु मार्गदर्शन, काउंसलिंग और जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद 7वीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा ने बताया कि वह आर्मी ऑफिसर बनना चाहती हैं। मुख्य सचिव ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रिया के लिए सैनिक कल्याण विभाग से फिजिकल ट्रेनिंग और कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और उन्हें शिक्षा के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देने की सलाह दी।

बालिकाओं ने अपनी विभिन्न करियर योजनाओं का भी साझा किया। खुशबू रावत, जो योगा में स्नातक कर रही हैं, ने बताया कि वह इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती हैं। भावना रावत ने कहा कि उन्हें फैशन डिजाइनिंग में रुचि है। दोनों बालिकाएं अल्मोड़ा से हैं और अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अपने गांव वापस जाना चाहती हैं।
मुख्य सचिव ने बालिका निकेतन में रहने वाली सभी बालिकाओं के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और करियर काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि उनका उज्जवल भविष्य अच्छे शिक्षा और कौशल विकास पर निर्भर करता है, जो उन्हें सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की ओर अग्रसर करेगा।

मुख्य सचिव ने राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए लागू की गई विभिन्न योजनाओं का भी उल्लेख किया और बालिकाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में उन्हें हर संभव सहायता दी जाएगी।
बालिका निकेतन से रौनक, रिया, साक्षी भट्ट, खुशी, रोशनी, शिफा, संगीता, नर्गिस और जिला शरणालय से शिवानी, विमला, नैना, रूचि, तथा शिशु सदन से रमा, लक्षमी और राधा ने भी इस अवसर पर अपनी बातें साझा की।
Dehradun
सहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव

Dehradun News : देहरादून के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सहस्त्रधारा में घूमने पहुंची हरियाणा की 28 वर्षीय महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला नदी के किनारे फोटो खींच रही थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वो तेज बहाव की चपेट में आकर नदी में बह गई।
Table of Contents
सहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही महिला
देहरादून के सहस्त्रधारा में दर्दनाक हादसा हो गया। हरियाणा से देहरादून घूमने आई महिला सहस्त्रधारा में सेल्फी लेने के दौरान नदी के तेज बहाव में बह गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। सीजन ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी ने महिला के नदी में गिरने की सूचना आईटी पार्क चौकी को दी। सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को भी रेस्क्यू के लिए बुलाया गया।
पानी में डूबने के कारण महिला की मौत
पुलिस, एसडीआरएफ जवानों और स्थानीय लोगों ने नदी में महिला की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद महिला को सहस्त्रधारा के पास नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हरियाणा से देहरादून घूमने आई थी महिला
मृतका की पहचान नेहा आर्य के रूप में हुई है। वो पानीपत, हरियाणा की रहने वाली थी और उसकी उम्र करीब 28 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने घटना की जानकारी महिला के परिजनों को दे दी है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
लोगों से सावधानी बरतने की अपील
हादसे के बाद एक बार फिर पर्यटक स्थलों पर नदी और जलस्रोतों के आसपास लापरवाही से फोटो या सेल्फी लेने को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत सामने आई है। तेज बहाव वाले नदी क्षेत्रों में एक छोटी सी चूक भी जानलेवा साबित हो सकती है।
Dehradun
नियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार, पुलिस ने हिरासत में लिया

Dehradun News : बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों ने अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर रविवार को देहरादून में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के यमुना कॉलोनी स्थित सरकारी आवास का घेराव करने के लिए निकले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें परेड ग्राउंड के पास कनक चौक पर रोक दिया।
Table of Contents
नियुक्ति की मांग पर सड़कों पर उतरे बीपीएड बेरोजगार
रविवार सुबह बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगार परेड ग्राउंड के नजदीक एकत्र हुए। यहां से वे अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए कनक चौक की ओर बढ़े। कनक चौक पर पुलिस ने पहले से बैरिकेडिंग की हुई थी, जिसके चलते प्रदर्शनकारियों को आगे जाने से रोक दिया गया।
पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को लिया हिरासत में
प्रदर्शन के दौरान बेरोजगार अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बीच हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उन्हें ननूरखेड़ा स्थित शिक्षा निदेशालय ले जाया गया, जहां बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

नियुक्ति की मांग पर अड़े प्रशिक्षित बेरोजगार
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश पांडे ने कहा कि सरकार लगातार बीपीएड प्रशिक्षित बेरोजगारों की मांगों की अनदेखी कर रही है। उनका कहना है कि कई अभ्यर्थियों ने बीपीएड का प्रशिक्षण पूरा कर लिया है, लेकिन अभी तक उन्हें नियुक्ति का अवसर नहीं मिल पाया है।
उन्होंने कहा कि नियुक्ति का इंतजार करते-करते कई प्रशिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों की आयु सीमा भी पार हो चुकी है। इसके बावजूद सरकार की ओर से उनकी नियुक्ति को लेकर अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। संगठन ने सरकार से जल्द नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
uttarakhand weather6 hours agoउत्तराखंड में आज पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, यात्रियों से सतर्कता बरतने की अपील
Trending3 hours agoमकान की मरम्मत के दौरान मजदूरों को मिला खजाना, दीवार के भीतर से मिला 98 करोड़ का सोना
Chamoli22 hours agoTHDC टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, लापता दो लोगों की हर संभावित स्थान पर हो रही खोजबीन
Chamoli3 hours agoड्यूटी से लौट रहे चमोली के जवान की ट्रेन हादसे में मौत, पैतृक गांव में किया गया अंतिम संस्कार
Dehradun5 hours agoसहस्त्रधारा में सेल्फी के चक्कर में नदी में बही हरियाणा की महिला, पुलिस ने बरामद किया शव
big news50 minutes agoNET के 3 पेपर रद्द, NTA के खिलाफ छात्रों का हल्लाबोल, सड़कों पर उतरकर किया विरोध
Haridwar2 hours agoयहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Cricket30 minutes agoPD vs NDS Dream11 Prediction Match 32 DPL 2026: Pitch Report, Probable XI & Fantasy Tips




































