Uttarakhand
यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत, धाम में अब तक 23 यात्रियों गंवाई जान।

उत्तरकाशी – उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए एक श्रद्धालु की मौत हो गई। इसके साथ ही यमुनोत्री धाम में जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 23 पहुंच गई है। जबकि चारधाम यात्रा के दौरान जान गंवाने वाले यात्रियों की संख्या 100 से ज्यादा पहुंच गई है।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश निवासी रमा शंकर त्रिपाठी(65) की जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अचेत अवस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डाॅ. हरदेव सिंह पंवार ने बताया मृतक पहले से अस्वस्थ रहते थे।
big news
धामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ नहीं बल्कि रहे ‘बेहाल’, कांग्रेस बोली- प्रदेश के हालात हो रहे बद से बदतर

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड की धामी सरकार ने 23 मार्च को अपना चार साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है। इस अवसर पर धामी सरकार ने प्रदेशभर में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रमों का आयोजन किया था। जिसे लेकर कांग्रेस ने सरकार पर जमकर निशाना साधा है।
Table of Contents
धामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ नहीं बल्कि रहे ‘बेहाल’
धामी सरकार के चार सालों के कार्यकाल पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य प्रीतम सिंह ने धामी सरकार को घेरते हुए कहा है कि ये 4 साल बेमिसाल नहीं बल्कि, 4 साल बेहाल रहे हैं। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि बजट का आकार बढ़ाने के बाद भी प्रदेश की आर्थिक स्थिति कमजोर हो गई है और प्रदेश में मंहगाई लगातार बढ़ रही है।
प्रदेश के हालात हो रहे बद से बदतर
प्रीतम सिंह ने धामी सरकार पर प्रदेश के नौजवानों के साथ छल करने का आरोप लगया है। उन्होंने कहा कि सरकार का दावा है कि उसने लगभग 30 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है, जबकि रोजगार कार्यालयों में करीब 10 लाख लोग अब भी बेरोजगार के रूप में पंजीकृत हैं। सरकार नौजवानों को बेवकूफ बना रही है।

प्रदेश में कुपोषण की दर पहुंची 56 फीसदी
कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने बताया कि प्रदेश में कुपोषण की दर 56 फीसदी पहुंच गई है। लेकिन सरकार चार साल के कार्यकाल को बेमिसाल बता रही है। उन्होंने पलायन को लेकर भी सरकार घेरा और कहा कि उत्तराखंड में करीब 1,726 गांव निर्जन हो गए हैं।
लगातार लोग पलायन कर रहे हैं और गांव के गांव खाली हो रहे हैं। इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश के 1700 स्कूल बंद हो चुके हैं। जबकि कई बंद होने की कगार पर हैं। उन्होंने सरकार पर खनन, भू और शराब माफियाओं को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।
big news
Delhi-Dehradun Expressway के खुलने की तारीख आई सामने, अप्रैल के महीने में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ

Delhi-Dehradun Expressway को लेकर बड़ी अपडेट, अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे शुभारंभ
Delhi-Dehradun Expressway : दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस-वे लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जल्द ही इस एक्प्रेस-वे को आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। पीएम मोदी इसका उद्धाटन करने के लिए आएँगे
Table of Contents
अप्रैल में खुल जाएगा Delhi-Dehradun Expressway
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे का शुभारंभ करेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी अप्रैल में उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। इसी दौरान वो इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह केदारनाथ धाम के कपाट खुलने वाले दिन उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

सिर्फ ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे देहरादून से दिल्ली
बता दें कि दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे के खुल जाने से देहरादून से दिल्ली का सफर सिर्फ ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। जबकि अभी दिल्ली जाने में साढ़े छह से सात घंटे का समय लगता है। इसके खुल जाने से लोगों को

210 किलोमीटर लंबा है दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे
दिल्ली-देहरादून-एक्सप्रेस वे करीब 210 किलोमीटर लंगा है जो कि देहरादून से अक्षरधाम तक जाता है। ये एक्सप्रेसवे 6 लेन का है। जो कि कुल 13,000 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुआ है।
दिल्ली में इस एक्सप्रेसवे का एलिवेटेड सेक्शन सीधे दिल्ली–मेरठ एक्सप्रेसवे से जुड़ता है। जिससे राजधानी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीच सड़क यात्रा पहले से अधिक तेज और सुगम हो गई है।
Nainital
NAINITAL NEWS: रामनगर में 70 वर्षीय चौकीदार से मारपीट का आरोप, पुलिस पर उठे सवाल
NAINITAL NEWS: रामनगर के खताड़ी क्षेत्र में एक 70 वर्षीय चौकीदार के साथ कथित मारपीट की घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. दरअसल, पीड़ित परिवार ने एक पुलिसकर्मी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के मुताबिक, वाल्मीकि समाज के रुपेश कुमार ने पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे को तहरीर देकर बताया कि उनके दादा ओमप्रकाश, जो जीआईसी खताड़ी में चौकीदार हैं.
मुख्य बिंदु
पुलिसकर्मी पर चौकीदार से मारपीट के आरोप
दरअसल, शनिवार 22 मार्च की रात करीब 10:30 बजे रोज की तरह ड्यूटी पर जा रहे थे. इस दौरान, जब वो पुलिस चौकी के सामने से गुजरते हुए अभिवादन कर रहे थे, तब वहां मौजूद एक पुलिसकर्मी ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी. आरोप है कि वह पुलिसकर्मी नशे में था और उसने बिना किसी ठोस कारण के बुजुर्ग के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
बीच-बचाव कर रहे परिजनों से भी दुर्व्यवहार
इसके बाद, परिजनों के मुताबिक, स्थिति अचानक बिगड़ गई और कथित तौर पर पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग को जमीन पर गिराकर उनके साथ मारपीट की. इतना ही नहीं, बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजन के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. इसके पश्चात, घायल अवस्था में ओमप्रकाश को घर ले जाया गया और फिर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां जांच में उनके कंधे में फ्रैक्चर सहित कई चोटों की पुष्टि हुई. डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्थिति को देखते हुए सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है.
ये भी पढ़ें_ देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
मारपीट में पीड़ित की टूट गई हड्डी
पीड़ित ओमप्रकाश ने भी आरोप लगाया कि उन्हें चौकी परिसर में बेरहमी से पीटा गया, जिससे उनकी हड्डी टूट गई. दूसरी ओर, परिवार का कहना है कि वे ही घर के मुख्य सहारा हैं, ऐसे में उनकी हालत को लेकर चिंता बढ़ गई है. लेकिन, इस पूरे मामले पर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुमित पांडे ने कहा कि शिकायत उनके संज्ञान में आ चुकी है और निष्पक्ष जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग तेज हो गई है.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand22 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
Breakingnews20 hours agoदेहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार
Dehradun21 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
Dehradun4 hours agoदेहरादून में निजी कॉलेज के छात्रों में खूनी संघर्ष ! मारपीट में एक छात्र की मौत, 3 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand22 hours agoDEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
uttarakhand weather5 hours agoउत्तराखंड में आज 5 जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का हाल ?
Haldwani22 hours agoधामी सरकार के 4 साल पूरे होने पर बोलीं मंत्री रेखा आर्या, 4 साल का कार्यकाल उपलब्धियां से भरा कालखंड
Haldwani22 hours agoएशियन लीजेंड्स लीग का दूसरा सीजन 2 जून से होगा शुरू, रूद्रपुर में ट्रॉफी का किया गया अनावरण




































