Dehradun
“भारतीय मूल्य ही प्रशस्त करेंगे विकसित भारत की राह”: प्रो राजशरण शाही

अभाविप केंद्रीय कार्यसमिति बैठक देवभूमि, उत्तराखण्ड में हुई सम्पन्न।
“भारतीय मूल्य ही प्रशस्त करेंगे विकसित भारत की राह”: प्रो राजशरण शाही
शिक्षा, समाज परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, विभाजनकारी शक्तियां और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे विषयों पर 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्ताव होंगे पारित
देहरादून: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की एक-दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक देवभूमि उत्तराखण्ड के देहरादून में सम्पन्न हुई। बैठक का उद्घाटन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो (डॉ) राजशरण शाही, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी तथा राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री आशीष चौहान ने देहरादून के परेड ग्राउंड में बसाए गए ‘भगवान बिरसा मुंडा नगर’ के ‘स्वर्गीय राधेश्याम बैठक कक्ष’ में किया, इस बैठक में देशभर से कुल 107 प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।
श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में उनके बलिदान स्थल दिल्ली स्थित गुरुद्वारा शीशगंज साहिब से पवित्र जल-कलश अभाविप दिल्ली के प्रदेश मंत्री व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा अधिवेशन स्थल लाया गया। इस जल-कलश को भव्य स्वागत के पश्चात देश भर के प्रतिनिधियों के दर्शन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष व महामंत्री द्वारा बैठक के मुख्य सभागार में स्थापित किया गया। इस जल का आगमन श्री गुरु तेग बहादुर जी के अविनाशी बलिदान की स्मृति को युवाओं में जागृत करेगा।
इस एक-दिवसीय केन्द्रीय कार्यसमिति बैठक में शिक्षा, समाज से जुड़े विषयों पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। साथ ही अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किए जाने वाले कुल पाँच प्रस्तावों पर विमर्श हुआ। देशभर के सभी प्रमुख विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षाविदों एवं प्रमुख हितधारकों से प्राप्त सुझावों के अनुसार शिक्षा, समाज परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, विभाजनकारी शक्तियां और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर इस बैठक में वृहद संवाद हुआ, जिन्हें आगामी 28 से 30 नवंबर को होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित किया जाएगा।
अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी द्वारा देशभर के शैक्षिक संस्थानों में अभाविप के जीते हुए विश्वविद्यालयों और महाविद्यायों छात्रसंघो की जानकारी भी प्रस्तुत की गई। बैठक में सम्मिलित हुए अभाविप के विभिन्न आयाम व गतिविधियों के संयोजकों ने देशभर में किए जा रहे विशेष कार्यक्रमों का उल्लेख भी बैठक में साझा किया।
अभाविप की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद बैठक कल, दिनांक 27 नवंबर को देहरादून के इसी परेड ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। अभाविप द्वारा भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म की 150वीं वर्षगांठ पर उनकी जन्मस्थली उलिहातु (झारखण्ड) से निकाली गई भगवान बिरसा संदेश यात्रा एवं महारानी अब्बक्का की जन्म की 500वीं वर्षगांठ पर उनके जन्मस्थली कर्नाटक से महारानी अब्बक्का कलश यात्रा कल अधिवेशन स्थल पहुंचेगी।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ) राजशरण शाही ने कहा कि, “अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक कई मायनों में अहम है, इस बैठक में प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण शैक्षिक तथा समाजिक विषयों पर चिंतन व मंथन किया। अभाविप सदैव ही संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्षरत रही है, भारतीय मूल्य ही विकसित भारत की राह प्रशस्त करेंगे।”
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ वीरेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा कि,” अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक आज भगवान बिरसा मुंडा नगर में सम्पन्न हुई, जिसमें प्रतिनिधियों ने शिक्षा, समाज, पर्यावरण, सेवा, सुरक्षा, तकनीकी जैसे महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर गहनता से चर्चा की। शिक्षा, समाज परिवर्तन, प्राकृतिक आपदा, विभाजनकारी शक्तियां और बांग्लादेशी घुसपैठ जैसे विषयों पर पांच प्रस्ताव पर भी आज की बैठक में वृहद संवाद हुआ एवं इस बैठक में आए सभी महत्वपूर्ण सुझावों को इसमें सम्मिलित कर आगामी राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित किया जाएगा। निश्चित ही देशभर के कार्यकर्ता इन प्रस्तावों के पारित होने के उपरांत प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने कार्यक्षेत्रों तथा शैक्षिक संस्थानों में कार्य करेंगे। साथ ही, इस 71वें अधिवेशन में विभिन्न भाषण, संवाद एवं समानांतर सत्रों के माध्यम से महत्वपूर्ण समसामयिक विषयों पर मंथन किया जाएगा तथा अभाविप आगामी अभियानों व कार्यक्रमों को लेकर पूर्ण ऊर्जा और तन्मयता के साथ आगे बढ़ेगी।”
Dehradun
मसूरी में बड़ा विवाद! बेकरी हिल पार्किंग पर पालिका का कब्जा, सड़कों पर उतरा मजदूर संघ

Mussoorie News : मसूरी नगर पालिका परिषद ने पुलिस की मौजूदगी में मजदूर संघ से बेकरी हिल एमडीडीए पार्किंग का कब्जा वापस लेकर अपने नियंत्रण में ले लिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में विवाद गहराता नजर आ रहा है और मजदूर संघ ने इसे लेकर खुला विरोध दर्ज कराया है।
Table of Contents
मसूरी बेकरी हिल पार्किंग को लेकर फिर बढ़ा विवाद
नगर पालिका के कर अधीक्षक अनिरुद्ध चौधरी ने बताया कि बोर्ड के प्रस्ताव के तहत मजदूर संघ को ये पार्किंग अस्थायी रूप से 8 माह के लिए दी गई थी, जिसकी समय अवधि वित्तीय वर्ष में समाप्त हो चुकी थी। पालिका द्वारा पूर्व में ही पार्किंग खाली करने के निर्देश जारी किए गए थे।
लेकिन निर्धारित समय के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। इसके बाद अधिशासी अधिकारी के निर्देश पर आज पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए पार्किंग को खाली कराकर पालिका ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब नगर पालिका स्वयं इस पार्किंग का संचालन करेगी।
मजदूल संघ ने पालिका की कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताया
मजदूर संघ ने पालिका की इस कार्रवाई को नियम विरुद्ध बताते हुए कड़ा विरोध जताया है। संघ के अध्यक्ष रणजीत चौहान और पदाधिकारियों का कहना है कि वर्ष 1996 से रिक्शा उन्मूलन योजना के तहत बेकरी हिल पार्किंग का संचालन हर साल टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से मजदूर संघ को ही दिया जाता रहा है। लेकिन इस बार पालिका प्रशासन ने परंपरा और नियमों को दरकिनार करते हुए सीधे कब्जा ले लिया, जो मजदूरों के हितों के खिलाफ है।

पालिका प्रशासन मजदूरों के रोजगार से कर रहा खिलवाड़
संघ का आरोप है कि पालिका प्रशासन मजदूरों के रोजगार से खिलवाड़ कर रहा है और बिना उचित प्रक्रिया अपनाए यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वे इस फैसले को किसी भी हालत में स्वीकार नहीं करेंगे।
मजदूर संघ ने इस पूरे मामले को न्यायालय में चुनौती दी है।
संघ के अनुसार, न्यायालय ने 11 मई को सुनवाई की तिथि निर्धारित की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि उन्हें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और उन्हें उम्मीद है कि फैसला उनके पक्ष में आएगा। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
big news
Uttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा

Uttarakhand Assembly Special Session : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो गई। सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी महिलाओं के योगदान के बारे में अपनी बात रख रहे हैं।
Table of Contents
उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू हो चुकी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सदन में अपना संबोधन शुरू किया। इसस दौरान विपक्ष का हंगामा भी देखने को मिल रहा है।

महिला आरक्षण बिल पर केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करें विपक्ष
सीएम धामी ने सदन में अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा को सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाने के केंद्र सरकार के प्रयासों का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि इस मुद्दे पर राजनीति से ऊपर उठकर पक्ष और विपक्ष दोनों को मिलकर सहयोग करना जरूरी है।

सदन के बाहर भी जोरदार विरोध
जहां एक ओर सदन के अंदर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल रहा है। तो वहीं सदन के बाहर भी विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं। महिला आरक्षण को लेकर बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र से पहले विधानसभा गेट पर कांग्रेस विधायक वीरेन्द्र जाटी ने गन्ने से लदी ट्रॉली पलटकर विरोध जताया। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया गया।
Dehradun
देहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट

Dehradun Traffic Plan : देहरादून में आज ये रूट रहेंगे डायवर्ट, घर से निकलने से पहले जरूर देख लें प्लान
Dehradun Traffic Plan : आज उत्तराखंड विधानसभा का विधानसभा का विशेष सत्र आहूत होने जा रहा है। जिसके चलते देहरादून में ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ऐसे में अगर आप बिना ट्रैफिक प्लान देखे घर से बाहर निकलते हैं तो आपको भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
देहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रफिक प्लान
देहरादून में विधानसभा के विशेष सत्र को देखते हुए पुलिस ने सत्र की शुरुआत से लेकर समापन तक लागू रहने वाला ट्रैफिक प्लान जारी किया है। सत्र के दौरान संभावित धरना-प्रदर्शन और भीड़ को ध्यान में रखते हुए शहर में यातायात और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरियर प्वाइंट तय किए गए हैं।
विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
विधानसभा-सत्र के दौरान धरना प्रदर्शन आदि के दृष्टिगत यातायात और कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु देहरादून के निम्न स्थलों पर बैरियर प्वाईंट निर्धारित किए गए हैं-
1. प्रगति विहार बैरियर
2. शास्त्रीनगर बैरियर
3. बाईपास बैरियर
4. डिफेंस कॉलोनी बैरियर
5. विधानसभा तिराहा बैरियर
इसके साथ ही सम्पूर्ण भारी वाहनों को कारगी चौक व डोईवाला से दूधली रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।

रिस्पना की ओर आने वाले वाहनों को रोका जाएगा
1- रिस्पना क्षेत्र में यातायात का दबाव अधिक होने पर भारी वाहनों को आंशिक रुप से लालतप्पड़,हर्रावाला व नयागांव पर रोका जायेगा ।
2- देहरादून से हरिद्वार / ऋषिकेश / टिहरी / चमोली जाने वाले वाहन नेहरू कॉलोनी / फव्वारा चौक से पुलिया नम्बर 06 की ओर डायवर्ट किये जायेंगे ।
3- धर्मपुर चौक से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात माता मन्दिर रोड होते हुए पुरानी बाईपास चौकी से आईएसबीटी की ओर भेजा जायेगा ।
4- मोहकमपुर की ओर से मसूरी जाने वाले वाहन जोगीवाला से रिंग रोड से लाडपुर से सहस्त्रधारा क्रासिंग से आईटी पार्क से मसूरी मार्ग की ओर भेजा जायेगा ।
5- मोहकमपुर की ओर से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनो को विधानसभा तिराहा,रिस्पना,पुरानी बाई चौकी होते हुए धर्मपुर – ईसी रोड की ओर भेजा जायेगा ।
जुलूस केवल हिम पैलेस होटल से करेंगे प्रस्थान
1.- जुलूस के हिम पैलेस होटल से प्रगति विहार बैरियर की ओर प्रस्थान करने पर रिस्पना से देहरादून शहर की ओर आने वाले वाहनों को हरिद्वार बाईपास से पुरानी बाईपास चौकी की ओर भेजा जायेगा ।
2- यातायात दबाव होने की स्थिति में डोईवाला से देहरादून की ओर आने वाली सिटी बस को कैलाश अस्पताल से यू-टर्न लेकर वापस डोईवाला को ओर भेजी जायेगी ।
3- प्रत्येक सम्भावित जुलूस (अनुमति प्राप्त) केवल हिम पैलेस होटल से प्रस्थान करेगा। इनके वाहन रेसकोर्स गुरू नानक ग्राउण्ड में ही पार्क किये जायेंगे ।
Cricket19 hours agoMI vs SRH Dream11 Team Match 41 IPL 2026: पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और ग्रैंड लीग प्रेडिक्शन..
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में अगले तीन घंटे भारी बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Cricket20 hours agoPSL vs ISL Dream11 Team Qualifier PSL 2026: पेशावर जाल्मी बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच महामुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम..
big news19 hours agoUttarakhand Assembly : उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र की कार्रवाई शुरू, सदन में विपक्ष का जोरदार हंगामा
Dehradun21 hours agoदेहरादून वाले घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान, विधानसभा के विशेष सत्र के चलते रूट किए गए डायवर्ट
big news16 hours agoबीकेटीसी का गड़बड़झाला !, उपाध्यक्ष पर पत्नी को ‘फोर्थ क्लास कर्मचारी’ दिखाकर वेतन लेने के आरोप
Udham Singh Nagar18 hours agoकाशीपुर में नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
big news18 hours agoकेदारनाथ से वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हादसे का शिकार, कार के उ़ड़े परखच्चे, 1 महिला लापता







































