Post your news
OpenAI ने iOS और iPadOS के लिए ChatGPT का नया शॉर्टकट पेश किया, SearchGPT अब और भी आसान…..

OpenAI ने हाल ही में iOS और iPadOS के लिए ChatGPT का एक नया शॉर्टकट पेश किया है, जो यूजर्स के लिए SearchGPT या ChatGPT Search फीचर का उपयोग और भी सरल बना देगा। यह फीचर पिछले महीने ही लॉन्च किया गया था और अब इसके साथ एक शॉर्टकट जोड़ा गया है। फिलहाल, यह सुविधा केवल प्रीमियम यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
कैसे जोड़ें SearchGPT शॉर्टकट?
- सबसे पहले, iOS या iPadOS डिवाइस पर Apple Shortcuts ऐप खोलें।
- यदि आपके डिवाइस में ChatGPT ऐप इंस्टॉल है, तो शॉर्टकट लिस्ट में “SearchGPT” विकल्प दिखाई देगा।
- इसे होम स्क्रीन पर जोड़ने के लिए “Open SearchGPT” विकल्प को चुनें।
- यह शॉर्टकट Siri के माध्यम से भी सक्रिय किया जा सकता है, बशर्ते कि डिवाइस में iOS 18.1 अपडेट हो।
- SearchGPT OpenAI के नेविगेशन सर्च इंजन का उपयोग करके वेब ब्राउज़िंग की सुविधा प्रदान करता है।
- यह ChatGPT के ज्ञान-आधार से बाहर के सवालों के जवाब भी दे सकता है और वेब पेजों के लिंक के साथ उत्तर दिखाता है, जिससे यूजर्स जानकारी की सत्यता की जांच कर सकते हैं।
SearchGPT का उपयोग कैसे करें? SearchGPT फीचर को सामान्यतः ChatGPT के टेक्स्ट फील्ड के नीचे स्थित ग्लोब आइकन पर टैप करके सक्रिय किया जा सकता है। शॉर्टकट आइकन से यह प्रक्रिया और भी सरल हो जाती है। एप्लिकेशन खोलते ही यह वेब सर्च ऑप्शन को ऑटोमैटिकली सक्रिय कर देता है।
SearchGPT का महत्व
OpenAI ने अक्टूबर में SearchGPT फीचर पेश किया, जिसे वेब पर बेहतर तरीके से जानकारी खोजने के लिए एक शक्तिशाली उपकरण माना गया है। यह न केवल ChatGPT की सीमाओं को बढ़ाता है, बल्कि यूजर्स को अधिक सटीक और प्रमाणित जानकारी तक पहुंचने में भी मदद करता है। iOS और iPadOS उपयोगकर्ताओं के लिए यह एक महत्वपूर्ण अपडेट है, जो ChatGPT को और भी सुविधाजनक और शक्तिशाली बनाता है।
#ChatGPT #OpenAI #SearchGPT #iOSUpdate #iPadOS #TechNews #AI #ShortcutsApp #WebSearch #Siri #TechnologyUpdate
Delhi
गोवर्धन पूजा 2024: भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें खास भोग, पाएं अपार कृपा !

नई दिल्ली: हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन पर्वत की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर मुरलीधर को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय खाने की चीजों को भोग में शामिल किया जाता है।
गोवर्धन पूजा में भोग का महत्व
इस पूजा में भोग के लिए निम्नलिखित सामग्रियों को शामिल करना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है:
- माखन मिश्री: मुरलीधर की माखनचोरी की कई कथाएं प्रचलित हैं। उन्हें माखन बहुत प्रिय था, इसलिए माखन-मिश्री का भोग अवश्य लगाएं।
- कढ़ी चावल और अन्नकूट: कढ़ी-चावल का भोग भी विशेष रूप से तैयार किया जा सकता है। मान्यता है कि अन्नकूट का भोग लगाने से घर में सुख, संपदा और समृद्धि आती है, और श्री कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
- खीर, रसगुल्ला और जलेबी: इसके अलावा, खीर, रसगुल्ला, जलेबी, रबड़ी, जीरा-लड्डू और मालपुआ जैसे मिठाइयों का भोग भी मुरलीधर को अति प्रिय है।
- पंचामृत और गोघृत: पंचामृत, गोघृत, शक्कर पारा, और मठरी जैसे व्यंजन भी भोग में शामिल करने से लाभकारी माने जाते हैं।
गोवर्धन पूजा मुहूर्त 2024
पंचांग के अनुसार, गोवर्धन पूजा का मुहूर्त 2024 में 01 नवंबर को शाम 06 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और यह 02 नवंबर को रात 08 बजकर 21 मिनट तक चलेगा। उदयातिथि के चलते अन्नकूट पूजा 02 नवंबर को मनाई जाएगी।
National
Diwali 2024 Wishes: अपने प्रियजनों को भेजें खूबसूरत संदेश और पाएं मां लक्ष्मी की कृपा!

दीवाली का पर्व बेहद शुभ माना जाता है और इसे दीपावली के नाम से भी जाना जाता है। यह रोशनी का त्योहार अंधेरे पर प्रकाश और अज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। हर साल यह पर्व दिवाली कार्तिक महीने में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल दिवाली 31 अक्टूबर 2024, दिन गुरुवार को मनाई जाएगी।
इस महापर्व को और भी खास बनाने के लिए यहां दिए गए शुभ संदेश (Diwali 2024 Wishes) अपने प्रियजनों को साझा करें, जो इस प्रकार हैं:
- आपको बहुत-बहुत शुभ एवं समृद्ध दीवाली की शुभकामनाएं। दीयों की रोशनी आपको खुशी और सफलता की राह पर ले जाए, हैप्पी दीवाली।
- लक्ष्मी-गणेश की कृपा से आपको कामयाबी, सुख, शान्ति और समृद्धि प्रदान हो। शुभ दीपावली 2024।
- इस दीवाली पर, मैं माता लक्ष्मी से प्रार्थना करती हूं कि वह आपको धन, स्वास्थ्य और खुशी प्रदान करें। आप और आपका परिवार शांति और आनंद के साथ इस दिन का आनंद लें। दीवाली की बधाइयां!
- यह दीवाली आपके लिए नए अवसर, नई उपलब्धियां और नए सपने लेकर आए। आप एक सितारे की तरह चमकें, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- यह दीवाली आपके जीवन को इंद्रधनुष के रंगों जैसे भर दे, जिससे आप जीवन की सुंदरता और विविधता का अनुभव कर सकें। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- दीवाली समृद्धि और प्रचुरता का त्योहार है। इस दिन आप उन सभी अच्छी चीजों को आकर्षित करने में कामयाब हों, जिनकी आप इच्छा रखते हैं और जिनके हकदार हैं। दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
- इस दीवाली पर, मुझे आशा है कि आप अपने परिवार और दोस्तों के प्यार से घिरे रहेंगे। आपकी दीवाली मंगलमय हो।
इस दीवाली, अपने प्रियजनों को ये शुभकामनाएं भेजकर इस त्योहार की खुशियों को और बढ़ाएं।
Post your news
लोकसभा चुनाव के बाद होगा अमरनाथ यात्रा का आगाज, अप्रैल से पंजीकरण…दो माह से अधिक चलेगा करवा।

जम्मू – जम्मू-कश्मीर में लोकसभा चुनाव के ठीक बाद अमरनाथ यात्रा का आगाज होगा। इस बार भी यात्रा की अवधि दो माह से अधिक रखने की तैयारी की जा रही है। राजभवन में अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बुधवार शाम को अहम बैठक प्रस्तावित है। इसमें यात्रा तिथियों की घोषणा की जा सकती है।
बोर्ड ने पवित्र गुफा सहित अन्य ट्रैक पर बर्फ हटाने और दूसरे कार्यों के लिए निविदाएं भी जारी की गई हैं। इसमें अप्रैल-मई के बीच बर्फ हटाकर यात्रा की तैयारियां की जाएंगी।

सूत्रों के अनुसार, राजभवन में शाम चार बजे अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई है। इसमें सभी सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। तिथियां घोषित होने के बाद अप्रैल में अग्रिम यात्रा पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो जाएगा।
जम्मू-कश्मीर के निर्धारित अस्पतालों में यात्रियों के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र भी जारी किए जाएंगे। पारंपरिक बालटाल और पहलगाम मार्ग से दैनिक आधार पर 10-10 हजार यात्रियों को पवित्र गुफा की ओर रवाना करने की अनुमति दी जाती है। देशभर की 500 से अधिक बैंक शाखाओं में ऑफलाइन यात्री पंजीकरण होता है।
आगामी यात्रा के दौरान बाबा के भक्तों की संख्या बढ़ाने के यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इस कड़ी में श्रीनगर में यात्री निवास के निर्माण का काम चल रहा है। यात्रा के दौरान बरसात के चलते जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग का बंद रहना बड़ी चुनौती रहता है। इस बार ऐसे हालात में हजारों यात्रियों को जम्मू से श्रीनगर तक रास्ते में ठहराने के लिए उचित व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जा रहा है।
वर्ष 2023 की 62 दिन की रिकाॅर्ड यात्रा में 4.45 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए थे। जबकि 2011 में सर्वाधिक 6.36 लाख और 2012 में 6.20 लाख यात्री पहुंचे थे।
Cricket15 hours agoमुबई लन्दन बनाम सन राइजर्स लीड्स प्लेयिंग 11 और ड्रीम 11 टीम (21-07-2026)
Pithoragarh16 hours agoBreaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
Breakingnews15 hours agoहरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
uttarakhand weather17 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी बारिश, देहरादून व बागेश्वर के लिए अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
Cricket13 hours agoदुष्कर्म मामले में IPL क्रिकेटर Abhishek Porel की बड़ी मुश्किलें, कलकत्ता हाईकोर्ट ने दिए गिरफ्तारी का आदेश
Cricket10 hours agoJK vs CS Dream11 Team Today: Lanka Premier League 2026 Prediction (22-07-2026)
Business15 hours agoXtranet Technologies Ltd IPO: संपूर्ण जानकारी, प्राइस बैंड, लौट साइज़, वित्तीय विश्लेषण और निवेश की रणनीति
Business14 hours agoLohia Corp Ltd IPO 2026: प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP की पूरी जानकारी…











































