Pauri
पौड़ी: नववर्ष 2025 के जश्न के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर SSP लोकेश्वर सिंह ने दिए कड़े निर्देश !

पौड़ी: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह द्वारा आगामी नव वर्ष 2025 के स्वागत और इस वर्ष के अंतिम दिवस के मौके पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान जिले में बाहरी पर्यटकों और नागरिकों का जन सैलाब लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में इसे शांतिपूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाने के साथ-साथ नियमों का पालन विशेष रूप से सुनिश्चित किया जाए।
इसके दृष्टिगत, उन्होंने कानून व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं:
- सड़क सुरक्षा का विशेष ध्यान: सभी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे चेकिंग व्यवस्था को सघन और मजबूत करें। प्रत्येक बैरियर पर कड़ी सुरक्षा के साथ एल्कोमीटर के जरिए सघन चेकिंग की जाएगी।
- शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई: शराब पीकर वाहन चलाने वालों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनपद के होटलों, ढाबों, विश्राम गृहों और रेस्टोरेंट्स की सघन जांच की जाएगी, और इन स्थानों पर किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
- सुरक्षा के कड़े इंतजाम: नव वर्ष के मौके पर आयोजित जश्न, पार्टियों और अन्य कार्यक्रमों के स्थलों को चिन्हित कर वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।
- लाउडस्पीकर और आतिशबाजी पर नियंत्रण: लाउडस्पीकर/डीजे बजाने और आतिशबाजी के लिए नियमानुसार आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। देर रात तक किसी भी प्रकार के वाद्य यंत्रों को बजाकर शांति व्यवस्था भंग करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- थाना प्रभारी को दिशा-निर्देश: सभी थाना प्रभारी अपनी-अपनी क्षेत्रीय ड्यूटियों को ब्रीफ करेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराएंगे।
- अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई: अवैध गतिविधियों, लड़ाई-झगड़े, मारपीट, हुड़दंग और छेड़छाड़ करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Pauri
घर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Pauri News : पौड़ी में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, घर के आंगन से उठाकर ले गया
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
चौबट्टाखाल 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ।
घर के आंगन से उठा ले गया मासूम को गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के ग्राम सभा तिमली स्थित ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर ही अपने आंगन में खेल रही थी। पास ही परिजन भी बैठे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया।
परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्ची को ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों को दिन में भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गुलदार को पकड़कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

Cricket10 hours agoNAM vs SCO Dream 11 Team 2026: 7 दमदार खिलाड़ी, पिच रिपोर्ट और जीत की भविष्यवाणी
Roorkee14 hours agoरुड़की में STF की बड़ी कार्रवाई, 101 LPG सिलेंडर बरामद, महिलाओं ने किया हंगामा
Uttarakhand9 hours agoRUDRAPUR NEWS: सुखवंत सिंह सुसाइड केस में SIT की चार्जशीट, 12 आरोपी नामजद, 58 गवाह शामिल
Dehradun6 hours agoDEHRADUN NEWS: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में नई छलांग, पहली बार 1200 करोड़ के पार पहुंचा राजस्व
Udham Singh Nagar12 hours agoRudrapur Accident News: पंतनगर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, युवती गंभीर रूप से घायल





































