Pithoragarh
चाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव

Pithoragarh News : सीमांत पिथौरागढ़ से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक भाई ने चाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। इतना ही नहीं घटना का किसी को पता ना चले इसलिए शव को दफना भी दिया।
Table of Contents
चाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या
पिथौरागढ़ जिले में वनराजियों के गांव भक्तिरवा किमखोला में एक भाई ने अपने ही सगे भाई की हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक वनराजी युवक ने चाची और उसके दो बेटो के साथ मिलकर अपने ही सगे भाई की लाठी-डंडो और लकड़ी से पीटकर हत्या कर दी। चारों ने मिलकर शव को जंगल में दफना कर ठिकाने भी लगा दिया।

छोटे से झगड़े से शुरू हुआ था विवाद
मिली जानकारी से पूरा विवाद एक झगड़े से शुरू हुआ था। 22 मार्च को कुंदन सिंह (35) पुत्र स्व. बहादुर सिंह रजवार का किसी बात को लेकर अपनी चाची बसंती देवी से विवाद हो गया था। इस दौरान उसके दोनों बेटे भी वहीं मौजूद थे। शोर सुनकर मृतक का सगा भाई भी मौके पर पहुंचा। कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ा कि चाची, चचेरे और सगे भाई ने रॉड और डंडों से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
सगे भाई की हत्या के बाद इस राज को छुपाने के लिए चाची और उसके दो बेटों के साथ मिलकर भाई ने शव को ठिकाने भी लगा दिया। चारों ने मिलकर 23 मार्च की सुबह शव को जंगल में ले जाकर दफना दिया। पत्नी की तहरीर के बाद जब पिथौरागढ़ पुलिस ने जांच शुरू की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चारों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
uttarakhand weather
बड़ी खबर : अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Uttarakhand Weather Alert : उत्तराखंड में बीते दो दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश और बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिस कारण ऐसा लग रहा है एक बार फिर ठंड लौट आई है। ऐसे में अगले 24 घंटों के लिए मौसम विभाग ने फिर से बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है।
Table of Contents
अगले 24 घंटों में उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी
उत्तराखंड में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके लिए मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है। मौसम विभाग के निदेशक चंदर सिंह तोमर ने बताया कि ये एक्टिविटी 24 घंटे तक और रहने वाली है। जहां पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होगी, तो वहीं मैदानी जनपदों में झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है।
फोन पर संदेश भेज लोगों को किया जा रहा अलर्ट
मौसम विभाग द्वारा लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है। रेड अलर्ट वाले जिलों में लोगों को फोन पर अलर्ट भेजकर सावधान किया जा रहा है। रेड अलर्ट वाले जिलों में बागेश्वर, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, चमोली, चंपावत और उत्तरकाशी जिले शामिल हैं।

21 मार्च को ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
कल यानी 21 मार्च को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमक सकती है।
इसके साथ ही 3000 मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। जबकि देहरादून, टिहरी एवं नैनीताल जनपदों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की वर्षा गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की संभावना है।

लोगों से सतर्क रहने की अपील
मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि खराब मौसम की स्थिति में पहाड़ी इलाकों की यात्रा पर निकलने से पहले नवीनतम जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इसके साथ ही खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें, क्योंकि इस दौरान बिजली गिरने की आशंका है।
प्रदेश में हो रही बारिश और बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट आई है। जहां लोग अपने गर्म कपड़ों को पैक कर चुके थे, वहीं मौसम में फिर से लोगों के गर्म कपड़ों को अलमारी से बाहर निकाला है।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान का शुभारंभ, साहसिक खेलों को बढ़ावा देेना है उद्देश्य

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्रों में साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं में फिटनेस, अनुशासन एवं खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल, रानीखेत के तत्वावधान में 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, पिथौरागढ़ द्वारा “व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान (तरणी)–2026” का जौलजीबी में भव्य शुभारंभ किया गया।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान का शुभारंभ
पिथौरागढ़ में व्हाइट वाटर रिवर राफ्टिंग अभियान का शुभारंभ हो गया है। ये अभियान सीमांत क्षेत्रों में साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ जवानों की नदीय संचालन क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अभियान का नेतृत्व सुधांशु नौटियाल, उप महानिरीक्षक द्वारा अभियान कमांडर के रूप में किया जा रहा है, जबकि आशीष कुमार, कमांडेंट, 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल उप कमांडर के रूप में अभियान का संचालन कर रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में पूरी टीम अनुशासन, समन्वय और सुरक्षा के साथ इस चुनौतीपूर्ण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

कुल 38 प्रतिभागी ले रहे अभियान में भाग
अभियान में कुल 38 प्रतिभागी, 6 राफ्ट और 2 कायकिंग के माध्यम से भाग ले रहे हैं। प्रत्येक राफ्ट में मेसर्स विजय यात्रा, खटीमा द्वारा उपलब्ध कराए गए प्रशिक्षित दल शामिल हैं। जिनमें अनुभवी राफ्टिंग प्रशिक्षक, सुरक्षा दल और सहायक कर्मी सम्मिलित हैं।
इसके अतिरिक्त SDRF और सशस्त्र सीमा बल की RRT टीम को चिन्हित स्थानों पर तैनात किया गया है। अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। आवश्यक सुरक्षा उपकरणों व प्रशिक्षित बचाव दल की व्यवस्था की गई है।

SSB द्वारा मानव चिकित्सा शिविर का भी हुआ आयोजन
अभियान के दौरान 55वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा स्थानीय जनता के लिए मानव चिकित्सा शिविर का भी आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के गांवों के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श और आवश्यक दवाइयाँ उपलब्ध कराई गईं। इस पहल का स्थानीय लोगों ने लाभ उठाया और बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सा शिविर में पहुंचे।
Breakingnews
PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल

जौलजीबी-मुनस्यारी रोड एक्सीडेंट, बंगापानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई कार
MUNSIYARI CAR ACCIDENT: पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मार्ग पर बंगापानी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। जानकारी के मुताबिक एक कार अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया।
मुख्य बिंदु
पुलिस और SDRF टीम ने चलाया रेस्क्यू अभियान
घटना की सूचना मिलते ही जौलजीबी थानाध्यक्ष Pradeep Yadav और मुनस्यारी कोतवाली प्रभारी Neeraj Chauhan पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद SDRF टीम की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर तुरंत अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें _ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
MUNSIYARI CAR ACCIDENT हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत
इस भीषण दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मण सिंह (30 वर्ष), निवासी धुरातोली मुनस्यारी और अंकित पांडेय (30 वर्ष), निवासी पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।
ये भी पढ़ें _ Lucknow Bus Accident: लखनऊ में डबल डेकर बस हादसे का शिकार, 7 की मौत 21 घायल
उपचार के दौरान एक और युवक ने तोड़ा दम
हादसे में आयुष पंत (26 वर्ष), निवासी टकाना और देवेंद्र पंत (25 वर्ष) घायल हो गए थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। हालांकि इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में आयुष पंत ने भी दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

ये भी पढ़ें _ Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत
पुलिस कर रही आगे की कार्रवाई
फिलहाल पुलिस द्वारा मृतकों का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।
big news23 hours agoधामी सरकार के 4 साल ‘बेमिसाल’ नहीं बल्कि रहे ‘बेहाल’, कांग्रेस बोली- प्रदेश के हालात हो रहे बद से बदतर
Breakingnews6 minutes agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news54 minutes agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Haridwar59 minutes agoHARIDWAR NEWS: फर्जी जमानत कांड के आरोपी ने कोर्ट पेशी से पहले तोड़ा दम, पुलिस कस्टडी में मौत से हड़कंप




































