Pithoragarh
पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ, यू-विन पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है टीकाकरण

Pithoragarh News : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पिथौरागढ़ द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम हेतु एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ आज महिला अस्पताल के सभागार में विधिवत रूप से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय टम्टा ने किया।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर से ऑनलाइन माध्यम से अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन कुल 6 बालिकाओं का वैक्सीनेशन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना और अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
14–15 वर्ष की बालिकाओं को लगेगी वैक्सीन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अर्चना कौशिक ने बताया कि ये वैक्सीन विशेष रूप से 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को लगाई जा रही है। जिससे उन्हें भविष्य में सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी से सुरक्षा मिल सके।
एचपीवी वायरस सर्वाइकल कैंसर का प्रमुख कारण माना जाता है और समय पर टीकाकरण इस खतरे को काफी हद तक कम कर देता है। टीकाकरण की प्रविष्टि एवं मॉनिटरिंग U-WIN पोर्टल के माध्यम से की जा रही है।

अभियान बेटियों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण कदम
ये अभियान बेटियों के स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी भ्रांति या अफवाह पर ध्यान न दें और अपनी बालिकाओं को समय पर वैक्सीनेशन के लिए अवश्य भेजें।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से येे अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जाएगा। साथ ही आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए हैं।
टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। महिला अस्पताल सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। विभाग का लक्ष्य है कि निर्धारित आयु वर्ग की सभी पात्र बालिकाओं को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाए।
big news
मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत

Pithoragarh Accident : सीमांत जिले पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिर गई। इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी
पिथौरागढ़ में रविवार की शाम घाट-पिथौरागढ़ नेशनल हाईवे पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से पहले गंगोलीहाट गए। यहां से शादी में शामिल होने के लिए दोनों लोहाघाट गए थे। शादी से वापस लौटते वक्ते उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ वापस लौटते वक्त रविवार शाम घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
ये भी पढ़े – मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम: मातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौतसाल 2021 में हुई थी दोनों की शादी
घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू में भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मृतक योगेश और निधिराज की शादी साल 2021 में हुई थी। योगेश निर्माण विभाग पिथौरागढ़ में तैनात था जबकि महिला का कुछ दिन पहले ही नगर पालिका छावनी परिषद रानीखेत से कुछ दिन पूर्व ही हल्द्वानी ट्रांसफर हुआ था।
Pithoragarh
मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरने के कारण एक भेड़ पालक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत
पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी में दर्दनाक हादसे में एक भेड़ पालक की मौत हो गई। यहां भेड़ बकरियां चराने गए एक भेड़पालक की कालामुनि और बेटुली धार के बीच गहरी खाई में गिरने के कारण मौत हो गई। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।
भेड़-बकरियां चराने के दौरान पहाड़ी से फिसला पैर
मिली जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय रमेश राम अपनी भेड़-बकरियों को चराने के लिए जंगल गया था। कालामुनि और बेटुली धार के बीच अचानक उसका पैर फिसला और वो गहरी खाई में जा गिरा। ऊंचाई से चट्टानों पर गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर नहीं लौटने पर परिजनों ने शुरू की थी तलाश
बताया जा रहा है कि काफी समय बीतने के बाद भी रमेश घर नहीं लौटा। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान खाई में गिरने की जानकारी मिली। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई।
ये भी पढ़ें – पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत: मुनस्यारी में गहरी खाई में गिरने से भेड़ पालक की मौत, परिवार में मचा कोहरामसूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को खाई से निकाला। इस हादसे के बाद से इलाके में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इकलौते बेटे की मौत की खबर के बाद से माता-पिता सदमे में हैं।
Pithoragarh
पिथौरागढ़ में शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने आज विकास भवन में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों को प्राप्त जन शिकायतों की समीक्षा करते हुए उनके निस्तारण की प्रगति का जायजा लिया।
Table of Contents
शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
पिथौरागढ़ में जिलाधिकारी ने आज शिविर में स्थापित कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे समय-समय पर शिकायतकर्ताओं को कॉल कर ये सुनिश्चित करें कि उनकी समस्याओं का समाधान संतोषजनक रूप से हुआ है या नहीं।
इसके साथ ही संबंधित विभागों से नियमित रूप से संपर्क कर लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान के निर्देश
जिलाधिकारी ने कर्मचारियों को ये भी निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण हो चुका है। उनका अद्यतन विवरण रजिस्टर में समयबद्ध रूप से दर्ज किया जाए। ताकि शिकायतों की निगरानी और अनुश्रवण प्रभावी ढंग से किया जा सके।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जन समस्याओं के समाधान में तेजी लाने पर बल दिया।
कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने विकास भवन स्थित अन्य विभागीय कार्यालयों का भी औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समयपालन सुनिश्चित करने और निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।
Uttarakhand8 hours agoDehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
big news8 hours agoबड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार
Udham Singh Nagar4 hours agoRudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
Cricket8 hours agoPAK vs SL Dream11 Prediction Today : आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Haldwani6 hours agoहल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
Ramnagar3 hours agoहोली के रंगों से स्किन नहीं होगी खराब, उत्तराखंड में यहां बनाया जा रहा सब्जियों-फूलों से सुरक्षित हर्बल गुलाल
Dehradun7 hours agoहोली को लेकर दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सेवाएँ 24×7, अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती




































