Pithoragarh
उत्तराखंड में जारी ठण्ड का कहर, परीक्षा के दौरान दो छात्राएं हुई बेहोश

PITHORAGARH NEWS: कड़ाके की ठंड में परीक्षा के दौरान दो छात्राएं बेहोश, कॉलेज प्रशासन में मची अफरा-तफरी
मुख्य बिंदु
PITHORAGARH NEWS : उत्तराखंड के सीमान्त जनपद पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठण्ड पड़ रही है। एक तरफ पहाड़ों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड लोगों को परेशान कर रही है, वहीं दूसरी ओर इसी मौसम में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा महाविद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं। लगातार गिरते तापमान के बीच परीक्षार्थियों को सुबह और दोपहर की शिफ्ट में परीक्षा देनी पड़ रही है।
Berinag College में परीक्षा के दौरान दो छात्राएं बेहोश
Berinag College में शुक्रवार सुबह 9 बजे से चल रही बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान ठंड का असर इतना बढ़ गया कि दो छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। घटना होते ही परीक्षा कक्ष में मौजूद परीक्षक घबरा गए और तुरंत छात्राओं को बाहर धूप में ले जाया गया। इसके बाद उन्हें गर्म चाय पिलाई गई और परिजनों को सूचना दी गई। कुछ देर बाद छात्राएं होश में आईं, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली।
ठंड में परीक्षा कराने पर अभिभावकों का विरोध
इस घटना के बाद अभिभावकों ने ठंड के मौसम में परीक्षा कराने पर नाराजगी जताई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष हेम पंत, चारू पंत और महेश कार्की ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इतनी ठंड में परीक्षा कराने का निर्णय गलत है और अगर किसी छात्र-छात्रा के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है तो इसकी जिम्मेदारी उच्च शिक्षा विभाग की होगी।
कॉलेज के प्राचार्य प्रो. बी.एम. पांडे ने बताया कि
अत्यधिक ठण्ड को देखते हुए 15 दिन पहले ही उच्च शिक्षा सचिव, निदेशक और कुलपति को पत्र भेजा गया था। जिसमें ठंड के मौसम में परीक्षा न कराने की मांग की गई थी। लेकिंन इसके बावजूद परीक्षाएं जारी हैं, जबकि वर्तमान समय परीक्षा के लिए उपयुक्त नहीं है।
परीक्षा कक्षों में हीटर नहीं, छात्र ठिठुरते हुए दे रहे परीक्षा
बेरीनाग महाविद्यालय में इन दिनों परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन किसी भी परीक्षा कक्ष में हीटर की व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजतन छात्र-छात्राओं को कंपकपाती ठंड में परीक्षा देनी पड़ रही है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि परीक्षा कक्षों में हीटर लगाने का कोई प्रावधान नहीं है। 24 जनवरी तक कुल 1200 छात्र-छात्राओं को परीक्षा देनी है।
Higher Education Department पर अवकाश को लेकर भी उठ रहे सवाल
उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department Uttarakhand) के नियमों के अनुसार वर्ष भर में 40 दिन का अवकाश निर्धारित है, जिसमें 20 दिन सर्दी और 20 दिन गर्मी की छुट्टियां शामिल हैं। लेकिन पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों के महाविद्यालयों के लिए यह मानक समान रखा गया है। अभिभावकों और छात्र नेताओं ने कहा कि है कि पहाड़ी क्षेत्रों के लिए छुट्टियों का मानक मौसम के मुताबिक अलग होना चाहिए। क्योंकि यहां सर्दी का प्रभाव मैदानी इलाकों की तुलना में बहुत ज्यादा होता है।
Pithoragarh के देवलथल में लगी भीषण आग, चार घर जलकर हुए खाक
पिथौरागढ़ में युवा ग्राम प्रधान की खाई में गिरने से मौत, कई घंटों बाद मिला शव
पिथौरागढ़ में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल
Pithoragarh
धारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद, वाहनों की आवाजाही रोकने से टला हादसा

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र में मंगलवार सुबह आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर अचानक भारी भूस्खलन होने से यातायात ठप हो गया। बीआरओ के पहले ही वाहनों को रोक देने के कारण बड़ी घटना होने से टल गई।
Table of Contents
धारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन से आदि कैलाश मार्ग बंद
धारचूला के ब्यालधार में भूस्खलन होने से आदि कैलाश मार्ग बंद हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक ब्यालधार के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में मलबा और भारी बोल्डर सड़क पर आ गिरे, जिससे मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। भूस्खलन की ये घटना पांगला से करीब दो किलोमीटर आगे हुई।
वाहनों की आवाजाही रोकने से टला हादसा
बताया जा रहा है कि मलबा गिरने के बाद सड़क के दोनों ओर कई वाहन फंस गए। हालांकि, राहत की बात ये रही कि बीआरओ की 65 आरसीसी ग्रेफ टीम ने खतरे का अंदेशा पहले ही भांप लिया था और एहतियातन वाहनों की आवाजाही रोक दी थी। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया और किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।

बीआरओ ने मलबा हटाने का काम किया शुरू
सड़क बंद होने के बाद बीआरओ की टीम ने तत्काल मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर दो जेसीबी मशीनों की मदद से बोल्डर और मलबा हटाया जा रहा है। यदि मौसम ने साथ दिया तो शाम तक मार्ग को यातायात के लिए खोलने का प्रयास किया जा रहा है।
यात्रिययों से सुरक्षित स्थानों पर रूकने की अपील
पांगला थाने के हेड कांस्टेबल सोबन बनग्याल ने वाहन चालकों और यात्रियों से अपील की है कि वे भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में आगे बढ़ने के बजाय सुरक्षित स्थानों पर रुकें। प्रशासन और बीआरओ की ओर से सड़क पूरी तरह सुरक्षित होने के बाद ही आवाजाही शुरू करने की सलाह दी गई है।
Pithoragarh
धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत, बकरियां चराने के दौरान हुआ हादसा

Pithoragarh News : सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में लगातार हो रही भारी बारिश जनजीवन पर भारी पड़ रही है। जिले में दो दर्जन से अधिक सड़कें बंद होने के बीच धारचूला तहसील के जुम्मा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।
Table of Contents
धारचूला में आकाशीय बिजली गिरने से शख्स की दर्दनाक मौत
पिथौरागढ़ में आकाशीय बिजली गिरने धारचूला क्षेत्र की ग्राम सभा जुम्मा के कोथिला तोक निवासी 55 वर्षीय दीवान सिंह, पुत्र रणजीत सिंह, रविवार को रोज की तरह बकरियां चराने जंगल गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने लगी। बताया जा रहा है कि बिजली सीधे दीवान सिंह की चपेट में आ गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
देर शाम तक घर नहीं लौटे तो शुरू हुई तलाश
शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। ग्रामीणों ने आसपास के जंगल में खोजबीन शुरू की, जहां दीवान सिंह का शव मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

संचार व्यवस्था ठप, रातभर शव लाने में जुटे ग्रामीण
लगातार बारिश और आपदा की स्थिति के कारण धारचूला क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और संचार व्यवस्था प्रभावित रही। इसकी वजह से ग्रामीण समय पर प्रशासन को सूचना नहीं दे सके। दुर्गम पहाड़ी इलाके में शव को मुख्य सड़क तक पहुंचाने के लिए ग्रामीणों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी।
पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्रवाई
सोमवार को शव को धारचूला लाया गया, जहां पोस्टमार्टम सहित आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। प्रशासन ने घटना की पुष्टि करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
लगातार हो रही बारिश और खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से खुले स्थानों, जंगलों और आकाशीय बिजली के दौरान जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
Pithoragarh
Breaking : पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल, भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित

Pithoragarh News : मौसम विभाग, देहरादून की ओर से पिथौरागढ़ में भारी बारिश की संभावना जताए जाने के बाद जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। आज पिथौरागढ़ के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
Table of Contents
पिथौरागढ़ में आज नहीं खुलेंगे स्कूल
भारी बारिश के चलते पिथौरागढ़ में आज सभी स्कूल बंद रहेंगे। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंगलवार, 21 जुलाई को जनपद पिथौरागढ़ के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी सरकारी, गैर-सरकारी एवं निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
भारी बारिश के चलते स्कूलों में अवकाश घोषित
स्कूलों के साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को भी मंगलवार के लिए बंद रखने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने यह निर्णय संभावित भारी वर्षा और उससे उत्पन्न होने वाली परिस्थितियों को देखते हुए एहतियाती कदम के रूप में लिया है।

खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। अधिकारियों को भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज बारिश का रेड अलर्ट! बारिश की चेतावनी के चलते कई जिलों में स्कूल बंद
Udham Singh Nagar2 hours agoबाजपुर में मदरसा सील होने पर हड़कंप, संचालक ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
Pauri8 hours agoपौड़ी में उफनती नदियों का कहर, मां-बेटी की मौत, दूसरी महिला की तलाश जारी
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, 160 चालान से मचा हड़कंप
Haldwani6 hours agoहल्द्वानी RTO दफ्तर में अचानक चली गोली, प्रशासनिक अधिकारी के फायरिंग करने से मचा हड़कंप
Dehradun5 minutes ago2027 के विधानसभा चुनावों से पहले बीजेपी को झटका, दो मंडल अध्यक्षों ने दिया इस्तीफा












































