Haridwar
SIT ने की पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ, बोले – मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार

Haridwar News : अंकिता भंडारी केस से जुड़े ऑडियो वीडियो प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद पूर्व विधायक सुरेश राठौर से एसआई ने पूछताछ की है। जिसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि उनपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।
Table of Contents
SIT ने की पूर्व विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ
Ankita Bhandari murder case से जुड़े ऑडियो वीडियो प्रकरण में अभिनेत्री उर्मिला सनावर के बाद शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर एसआईटी के समक्ष पेश हुए। गठित एसआईटी अधिकारियों द्वारा लगभग 5 से 6 घंटे पूर्व विधायक सुरेश राठौर से सवाल जवाब हुए।

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार – सुरेश राठौर
पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने इस प्रकरण पर बात करते हुए कहा कि मुझे एसआईटी ने बुलाया था। लगभग 5-6 घंटे जांच पड़ताल चली जो तथ्य मेरे सामने थे मैंने एसआईटी के समक्ष रख दिए हैं। उनको जांच में पूरा सहयोग करने के लिए कह दिया हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो स्पष्ट कर चुके हैं कि जब-जब उनकी आवश्यकता होगी वो जांच में पूरा सहयोग करेंगे और अगर कोई दोषी होगा तो वो इसमें आ जाएगा। इसके साथ ही सुरेश राठौर ने कहा कि- “मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाए जा रहे थे वो निराधार हैं। मैंने सारे तथ्य एसआइटी के सामने रख दिएं हैं। इस जांच में हम पूरा शत-प्रतिशत सहयोग करेंगे न्यायालय में जाना होगा तो न्यायालय में भी जाएंगे”।

Ankita Bhandari murder case की होगी सीबीआई जांच
अंकिता भंडारी हत्याकांड में उर्मिला सनावर के दावों के बाद प्रदेश में मामले की सीबीआई जांच की मांग तेज हो गई थी। लोग सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले की सीबीआई जांच कराने की संस्तुति दे दी है।
Uttarakhand
ठंड ने बढ़ाई टेंशन! 15 जनवरी को इस जिले…के सभी स्कूल बंद

Haridwar news: 15 जनवरी को सभी स्कूल बंद, मौसम अलर्ट के बाद डीएम का बड़ा फैसला
मुख्य बिंदु
Haridwar news: उत्तराखंड में बढ़ती ठंड और शीतलहर का असर लगातार तेज होता जा रहा है। इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने अगले 7 दिनों के लिए कड़े मौसम अलर्ट जारी किए हैं। इसके मद्देनज़र, हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। 15 जनवरी 2026 को हरिद्वार जिले के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है।
कल बंद रहेंगे हरिद्वार में सभी स्कूल (haridwar school closed)
डीएम हरिद्वार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के सभी सरकारी, अशासकीय तथा सहायता प्राप्त विद्यालय बंद रहेंगे। साथ ही, आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोपरि है, इसलिए ठंड एवं कोहरे की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय आवश्यक हो गया।

आदेश का पालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई
वहीं, प्रशासन ने यह भी निर्देश दिया है कि अवकाश के दौरान ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखी जा सकती है। इसके अलावा, सभी उप जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि, यदि किसी संस्था द्वारा आदेश का उल्लंघन किया गया, तो उसके खिलाफ उत्तराखंड प्रचलन अधिनियम–2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को अनावश्यक ठंड में बाहर न निकलने दें। साथ ही, मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनियों का पालन अवश्य करें। इसलिए, अगले कुछ दिनों तक सतर्क रहना ही सुरक्षित विकल्प माना जा रहा है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
Read more…
Pauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम
हल्द्वानी में हुई हिंसा को देखते हुए सभी विद्यालयों रहेगी बंद, सुरक्षा की दृष्टि से लिया फैसला।
Haridwar
हरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Haridwar News : हरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान अचानक एक कार में आग लग गई। रानीपुर मोड़ के पास आगन लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
Table of Contents
Haridwar में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग
हरिद्वार के रानीपुर मोड़ के पास चंद्राचार्य चौक पर लोहड़ी कार्यक्रम के दौरान वहीं खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसकी जानकारी पर ट्रैफिक कर्मी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
आग लगने से मौके पर मची अफरा-तफरी
कार में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद ट्रैफिक इंस्पेक्टर हितेश शर्मा और एसएसआई खेमेन्द्र गंगवार ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए बिना देरी किए त्वरित रिस्पॉन्स दिया।
पुलिस कर्मियों ने आसपास की दुकानों से अग्निशामक यंत्र मंगवाकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।सूचना पर फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह बुझाया। हरिद्वार पुलिस की सतर्कता, साहस और टीमवर्क से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस की इस तत्परता से आमजन ने राहत की सांस ली।
Rudraprayag
कालीमठ और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान, हरिद्वार, देवप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति के मौके पर कालीमाई और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान
मुख्य बिंदु
Makar Sankranti 2026: रुद्रप्रयाग (Rudraprayag) जिले के ऊखीमठ ब्लॉक के क्षेत्रान्तर्गत प्रसिद्ध सिद्ध पीठ कालीमठ से माँ काली की देवरा यात्रा कल 13 जनवरी को देवप्रयग पहुंची। जिसके बाद आज सुबह 14 जनवरी मकर संक्रांति के पावन पर्व पर देव डोली ने गंगा स्नान किया। साथ ही कालीमठ घाटी के जाल गांव में विराजमान चामुंडा माता ने भी मकर संक्रांति के पर्व पर हरिद्वार में गंगा स्नान किया।

सिद्धपीठ कालीमठ (Kalimath) की देवरा यात्रा देवप्रयाग पहुंची
बता दें कि कालीमठ की प्रसिद्ध कालीमाई की प्रथम चरण की देवरा यात्रा 7 दिसंबर को 15 वर्षों बाद शुरू हुई थी। जिसके बाद से कालीमाई की देवरायात्रा रुद्रप्रयाग के अलग-अलग गांवों का भ्रमण कर 13 जनवरी को देवप्रयाग पहुंची। भर्मण के दौरान भैरवनाथ और पाण्डवकाली ने माता की डोली की अगुवाई की।

कालीमाई ने मकर संक्रांति के पर्व पर किया गंगा स्नान
इस मौके पर भक्तों का खूब जमावड़ा रहा, ठण्ड के बीच संगम स्थल देवप्रयाग (Devprayag) में भक्तों के जय-जयकारों के साथ माता ने गंगा स्नान किया। इसके साथ ही भक्तों का जमवाड़ा हरिद्वार में भी देखने को मिला जहाँ कल 13 जनवरी को माँ चामुंडा (चौँरावाली) की डोली पहुंची।
चामुंडा (Chamunda devi) की डोली ने भी हरिद्वार में किया गंगा स्नान
हरिद्वार में चामुंडा माता की इस वर्ष तृतीय चरण की देवरा यात्रा गंगा स्नान के लिए पहुंची। जहाँ पर भक्तों के जय- जयकारों के बीच चामुंडा की डोली ने हरिद्वार में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गंगा स्नान किया।

इसके बाद चामुंडा की डोली अगले वर्ष तक के लिए अपने गद्दी स्थल जाल गांव में विराजमान होगी। जबकि कालीमाई की देवरा यात्रा वसंत पंचमी तक वापसी के दौरान भ्रमण कर अपनी गद्दी स्थल कालीमठ में प्रवेश करेगी।
Read more…
happy makar sankranti : मकर संक्रांति पर धर्मनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, दिखा अद्भुत नजारा
हरिद्वार में मकर संक्रांति के स्नान की तैयारियां जोरों पर, गंगा घाटों पर जुटने लगी भीड़
मकर संक्रांति पर कुमाऊं में मनाया जाता है घुघुतिया त्यौहार, कौवों को भी जाता है बुलाया, जानें क्यों है ये खास
big news8 hours agoपिता की कार के नीचे आया चार साल का मासूम, दर्दनाक मौत के बाद से परिवार में कोहराम
Haridwar7 hours agoहरिद्वार में लोहड़ी कार्यक्रम में खड़ी कार में लगी आग, मौके पर मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो
Cricket9 hours agoSEC बनाम JSK Dream11 Prediction: जाने आज की मैच टीम, पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11 भविष्यवाणी…
Rudraprayag9 hours agoकालीमठ और चामुंडा की देव डोलियों ने किया गंगा स्नान, हरिद्वार, देवप्रयाग में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
National9 hours agoमकर ज्योति 2026: तारीख, समय, महत्व और दर्शन की पूरी जानकारी..
Entertainment4 hours agoकौन है Beatriz Taufenbach : जाने , करियर, निजी जीवन और Toxic मूवी विवाद की पूरी कहानी..
big news6 hours agoमकर संक्रांति पर खुले आदिबद्री मंदिर के कपाट, दर्शन के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
Udham Singh Nagar4 hours agoसीएम धामी ने खटीमा को दी 33 करोड़ 36 लाख की सौगात, 9 विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास







































