Uttarakhand
पीएम मोदी ने पहाड़ी पारंपरिक व्यंजनों का लिया आनंद , पूजा के बाद चखा चीणा का भात और फाफरे के पोले !

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पहाड़ों के प्रति प्रेम हमेशा से ही विशेष रहा है। हर बार जब वह इन क्षेत्रों का दौरा करते हैं, तो कुछ नया और अद्वितीय करने की कोशिश करते हैं। आज वह उत्तरकाशी के सीमांत गांव मुखबा पहुंचे, जहां उन्होंने मां गंगा की पूजा की और इसके बाद स्थानीय पहाड़ी व्यंजनों का स्वाद लिया।
प्रधानमंत्री मोदी ने मुखबा में स्थानीय उत्पादों से बने व्यंजनों का आनंद लिया, जिनमें चीणा का भात, फाफरे के पोले, क्षेत्रीय राजमा, और बद्री गाय की दही मठ्ठा शामिल थे। यह सभी व्यंजन हर्षिल घाटी और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में उत्पन्न होते हैं और स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से भी महत्वपूर्ण माने जाते हैं। मुखबा की स्थानीय महिलाओं ने इन्हें तैयार कर प्रधानमंत्री को परोसा, जो कि इस क्षेत्र की पारंपरिक कुकिंग विधियों को प्रदर्शित करता है।
प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए मुखबा में खास माहौल था। शीतकाल में भी यह गांव रोशनी से चकाचौंध हो रहा था, और यहां के स्थानीय सांस्कृतिक समारोहों ने इस दिन को और भी खास बना दिया। मोदी जी ने मां गंगा के दर्शन कर पुण्य अर्जित किया और इसके बाद उन्होंने सीमांत क्षेत्र की संस्कृति और परंपराओं से भी जुड़ने का अवसर प्राप्त किया।
पूजा अर्चना के बाद, मोदी को फाफरे के भोग के साथ चीणा के भात, हर्षिल घाटी की स्वादिष्ट राजमा, और बद्री गाय की दही और मठ्ठा परोसी गई। इस खास पकवान का जिम्मा गांव की चार महिलाओं ने संभाला। इसके बाद, मुखबा की 22 महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी को स्थानीय लोकनृत्य ‘रासों तांदी’ से भी परिचित कराया, जो इस क्षेत्र की सांस्कृतिक धरोहर का हिस्सा है।
प्रधानमंत्री मोदी ने इस अद्भुत अनुभव का आनंद लिया और स्थानीय समुदाय की संस्कृति और परंपराओं की सराहना की, जो यहां के जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं।
#PMModi #TraditionalHimalayanfood #Cheenarice #Fafrapoles #Localdelicacies
Dehradun
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश

Dehradun News : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम और भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्तसंजय कुमार ने मंगलवार को संयुक्त रुप से सभी जनपदों के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में गणना फार्म वितरण और डिजिटाइज करने सम्बंधी उच्च स्तरीय समीक्षा की।
Table of Contents
घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी जनपद फार्म वितरण का शतप्रतिशत तय समयसीमा में करें। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है वे जनपद फार्म डिजिटाईजेशन पर ध्यान दें।
जिलाधिकारी को बूथवार समीक्षा करने के निर्देश
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिलाधिकारी स्वयं बूथवार समीक्षा करें, जिन बूथों पर वितरण और डिजिटाईजेशन की प्रगति धीमी है उन स्थानों पर अतरिक्त कार्मिकों को हेल्पिंग हेंड के रुप में लगाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर बीएलए और बीएलओ साथ-साथ जाएं और अनिवार्य रुप से तीन विजिट करें।

गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट जरूर करें दर्ज
भारत निर्वाचन आयोग के उप निर्वाचन आयुक्त संजय कुमार ने निर्देश दिए कि जिन जनपदों में फार्म वितरण का कार्य पूर्ण हो चुका है और वहां मतदाता उपस्थित नहीं हैं, तो डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण करने के बाद ऐसे मतदाताओं की सूची बीएलओ सम्बंधित बूथ लेवल एजेंट्स से भी साझा कर लें। जिन स्थानों पर एबसेंट,शिफ्टेड, डेथ और डुप्लीकेट वोटर हैं उनके गणना फार्म पर बीएलओ फील्ड रिपोर्ट दर्ज करें।
Dehradun
नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर, अगस्त में जारी होगी विज्ञप्ति

Uttarakhand News : नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। पदक विजेताओं के लिए आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति अगस्त महीने में जारी होगी।
Table of Contents
अगस्त में जारी होगी आउट ऑफ टर्न जॉब की विज्ञप्ति
राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं को आउट ऑफ टर्न जॉब जल्द ही मिलने जा रही है। समीक्षा बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने अगस्त माह तक इसकी विज्ञप्ति जारी करने के निर्देश दिए हैं।
खेल विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों की समीक्षा के लिए मंगलवार को सचिवालय के एफआरडीसी सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि आउट ऑफ टर्न जॉब देने में अब और देरी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस काम को विभाग सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा करें।
खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र जल्द शुरू करने के निर्देश
खेल मंत्री ने बैठक में खेल विश्वविद्यालय का शैक्षिक सत्र शुरू करने के लिए जल्द से जल्द नियुक्तियां करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पहले सत्र में जिन विषयों में एडमिशन होंगे उनका चयन किया जा चुका है। खेल मंत्री ने बताया कि महिला स्पोर्ट्स कॉलेज लोहाघाट की प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और जुलाई माह से यहां भी पहला शैक्षिक सत्र शुरू हो जाएगा।

39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल को लेकर होगी बैठक
बैठक में खेल मंत्री ने कहा कि 39वें राष्ट्रीय खेलों के ट्रायल किस तरह होंगे और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम क्या होगा, इसकी तैयारी के लिए जल्द से जल्द विभाग के अधिकारी उत्तराखंड ओलंपिक संघ के साथ बैठक आयोजित करें।
इसके अतिरिक्त खेल मंत्री रेखा आर्या ने नई खेल नीति बनाने और हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम स्थापित करने के काम को भी तेजी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष प्रमुख खेल सचिव अमित सिन्हा, खेल निदेशक दीप्ति सिंह, उपनिदेशक शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
big news
कर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल

Chamoli News : चमोली जिले के कर्णप्रयाग में मंगलवार सुबह एक विवाद ने अचानक तनावपूर्ण स्थिति का रूप ले लिया। हेमकुंड साहिब यात्रा से लौट रहे कुछ श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच बाजार क्षेत्र में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच झड़प शुरू हो गई।
Table of Contents
कर्णप्रयाग में श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ लोगों पर धारदार हथियार से हमला किए जाने की भी बात सामने आई है। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में एक स्थानीय होटल संचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसके चलते उसे बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल
घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। आक्रोशित स्थानीय लोगों ने विरोध स्वरूप चौकी परिसर और बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पंचपुलिया क्षेत्र में भी यातायात बाधित किया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

गौचर में यात्रा संचालन कुछ समय के लिए रोका
स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर गौचर क्षेत्र में यात्रा संचालन को कुछ समय के लिए रोक दिया गया। करीब एक घंटे तक चले विरोध प्रदर्शन और जाम के बाद प्रशासन, पुलिस और स्थानीय प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हुई। बातचीत के बाद लोगों ने जाम समाप्त कर दिया, जिससे राजमार्ग पर यातायात फिर से सुचारू हो सका।
लोगों से शांति बनाए रखने की अपील
पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों की पहचान के साथ पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
Cricket16 hours agoIND-W vs NED-W Dream11 Team Match 10: ICC Women’s T20 World Cup 2026 फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Job17 hours agoUKSSSC Junior Assistant Civil Court Vacancy 2026: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी
Cricket18 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू
National18 hours agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Dehradun16 hours agoदेहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Udham Singh Nagar18 hours agoबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
big news15 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun18 hours agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब










































