Roorkee
रुड़की में पहचान बदलकर रह रहा बांग्लादेशी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी।

रुड़की – बांग्लादेश में बवाल के बीच रुड़की में एक बड़ा मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक चोरी छिपे पहचान बदलकर रह रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है। पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। सूत्रों का कहना है कि बांग्लादेशी लगातार बयान बदल रहा है। कभी तीन महीने पहले आने की बात बोल रहा है तो कभी तीन दिन पहले आने की। पुलिस बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ कर रही है।

खुफिया विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर की जा रही प्रतिक्रियाओं को लेकर स्थानीय स्तर पर पैनी नजर रखी जा रही है। साथ ही अल्पसंख्यक बाहुल्य क्षेत्रों में भी प्रतिक्रियाओं पर नजर रखी जा रही है। इसके अलावा पुलिस और खुफिया विभाग की ओर से हरिद्वार जिले से बांग्लादेश में रहने वालों की जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक हरिद्वार जिले से बांग्लादेश में रहने वालों का कोई मामला प्रकाश में नहीं आया है। फिर भी खुफिया विभाग और पुलिस लगातार नजर बनाए हुए हैं।
वहीं, इस बीच एक बड़ी खबर आई है। शनिवार की रात सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंडेरा क्षेत्र में लोगों ने एक दुकान पर एक संदिग्ध व्यक्ति देखा। उसकी बोलचाल से शक होने पर लोगों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और संदिग्ध को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। पूछताछ के दौरान पहले संदिग्ध पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करता रहा लेकिन बाद में पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना मुंह खोल दिया।
पूछताछ में उसने बताया कि वह बांग्लादेश का रहने वाला है। उसका नाम और पता रहीमुल (43) पुत्र वात्सुमल निवासी गांव हाकीमपुर, तहसील नूरदीप जिला पावना, राजशाही खुलना, बांग्लादेश है। बांग्लादेशी ने बताया कि वह चोरी छिपे भारत में घुसा है। हालांकि, वह कब भारत की सीमा में घुसकर रुड़की पहुंचा है इसके बारे में पुलिस को गुमराह कर रहा है। कभी वह तीन माह पूर्व तो कभी तीन से चार दिन पूर्व रुड़की में आकर रहने की बात बोल रहा है। पुलिस बांग्लादेशी से सख्ती से पूछताछ कर रही है। ताकि पता चल सके कि वह कब भारत की सीमा में घुसा था और कैसे और कब रुड़की में आया है।
पुलिस ने जिस बांग्लादेशी को ढंडेरा से गिरफ्तार किया है, उसका आसपास का क्षेत्र आर्मी क्षेत्र से सटा हुआ है। ऐसे में पुलिस और खुफिया विभाग बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही जानकारी जुटा रही है कि अगर वह तीन माह से रह रहा था तो कहां और किसके पास रह रहा था। पुलिस उसके सपंर्क में रहने वालों की भी जानकारी जुटा रही है।
रुड़की और कलियर क्षेत्र में पूर्व में भी कई बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं। कुछ जेल में हैं तो कुछ को पुलिस बांग्लादेश की सीमा में प्रवेश करा चुकी है। पुलिस और खुफिया विभाग की मानें तो पिछले पांच साल में रुड़की और कलियर से तीन बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं। जबकि अब बांग्लादेश में जो हालात चल रहे हैं, उन हालात में रुड़की से एक बांग्लादेशी के पकड़े जाने के बाद मामला गंभीर है। ऐसे में पुलिस अधिकारियों ने अधीनस्थों को तमाम तरह की जांच पड़्ताल करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, एक उच्च पदस्थ पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि बांग्लादेशी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि वह कब और कैसे भारत की सीमा में घुसकर रुड़की पहुंचा है। साथ ही उसका मकसद क्या है।
big news
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने साथ खेल रहे दूसरे बच्चे की डंडे से मारकर हत्या कर दी। इस मामले के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Table of Contents
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या
रूड़की में खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने बच्चे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक बच्चे की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसी बात को लेकर बच्चे के बीच हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में कुछ बच्चे आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ढगड़ा इतना बढ़ा कि एक किशोर ने भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया।
बच्चे के सिर से खून बहने के कारण पार्क में मौजूद सभी बच्चे वहां से भाग गए। किसी तरह भानू भी अपने घर पहुंचा। उसने परिजनों से सिर में डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन भानू को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें – Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में दहशत
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलने के दौरान मामूली बात पर बच्चे की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भी नाबालिग है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
Breakingnews
Roorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा

नहर किनारे हत्या का खुलासा, लूट के लिए की वारदात
Roorkee Pradeep Murder Case: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह मामला शुरुआत में ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें_ ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Roorkee Pradeep Murder Case, पुलिस ने किया खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना वाले दिन मृतक को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की और आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया।
शराब के ठेके पर हुई मुलाकात, पैसों के लालच में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मृतक से शराब के ठेके पर हुई थी। ठेका बंद मिलने पर दोनों शराब लेकर नहर किनारे एक बाग में बैठ गए। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि मृतक के पास नकदी है। लालच में आकर उसने पहले प्रदीप का गला दबाया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें_ Vikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
मिस्टर उत्तराखंड निकला हत्यारा
बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनायक त्यागी के रूप में हुई है, जो पहले “मिस्टर उत्तराखंड” का खिताब भी जीत चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakingnews
ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
रुड़की (ROORKEE) : हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे झाड़ियों में क्षतिग्रस्त कार के अंदर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, जबकि मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
गंगनहर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में दो शव मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 21 फरवरी की सुबह राणा स्टील फैक्ट्री के पास गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में एक सफेद रंग की कार (संख्या UK 17W 8001) क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी दिखाई दी. वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब कार पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ और वे पास जाकर देखने लगे.
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो दो युवक मृत अवस्था में पड़े मिले. एक ही वाहन में दो शव मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. इसके बाद तुरंत चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान और 112 पर घटना की सूचना दी गई.
पुलिस ने स्थानियों की मादा से शवों को निकाला बाहर
सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.

दोनों मृतक हैं रुड़की के रहने वाले
कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की गई. रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक शव की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की. वहीं विकास त्यागी निवासी राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) पुत्र ब्रजभूषण त्यागी के रूप में की.
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का हो रहा प्रतीत
इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.
Cricket22 hours agoAUS-W vs IND-W 2nd ODI Dream11 Prediction: संभावित प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Dehradun24 hours agoदेहरादून 27 फरवरी से बसंतोत्सव के लिए रूट प्लान जारी, घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक प्लान
Dehradun21 hours agoमसूरी झड़ीपानी रेलवे भूमि विवाद गहराया, रेलवे के नोटिस के बाद लोगों का विरोध
big news20 hours agoशिक्षा विभाग बड़ा फेरबदल, अपर शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Dehradun24 hours agoएक्शन में देहरादून SSP प्रमेंद्र डोभाल, कहा- ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कार्रवाई को रहे तैयार
Uttarakhand2 hours agoRudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
धर्म-कर्म24 hours agoAmalaki Ekadashi 2026 : जानें तिथि, पूजा विधि, महत्व और लाभ…
Breakingnews2 hours agoअल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत





































