Haridwar
विकास विभाग में नियुक्तियों पर सवाल, लैपटॉप न चलाने वालों को बना दिया कंप्यूटर ऑपरेटर !

हरिद्वार : विकास विभाग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां कई ऐसे लोग जिन्हें लैपटॉप तक चलाना नहीं आता, उन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर बना दिया गया है। यह खुलासा मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) आकांक्षा कोंडे की अध्यक्षता में आयोजित एक समीक्षा बैठक में हुआ। बैठक के दौरान यह मुद्दा सामने आने पर सीडीओ ने बीडीओ (खंड विकास अधिकारी) को जमकर फटकार लगाई और व्यवस्था में सुधार करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे जिले में चल रही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम), मनरेगा, पीएम आवास ग्रामीण, ग्रामोत्थान जैसी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा कर रही थीं। इस बैठक में जिले के सभी छह ब्लॉकों के खंड विकास अधिकारियों को बुलाया गया था। समीक्षा के दौरान यह तथ्य सामने आया कि कई आउटसोर्स किए गए कंप्यूटर ऑपरेटर जिन्हें ठीक से लैपटॉप चलाना भी नहीं आता, उन्हें ब्लॉक मुख्यालयों में कंप्यूटर ऑपरेटर की जिम्मेदारी सौंप दी गई थी। नतीजतन, विकास योजनाओं का डाटा समय पर ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पा रहा था, जो कि योजनाओं की प्रगति को प्रभावित कर रहा था।
इस पर नाराज सीडीओ आकांक्षा कोंडे ने बीडीओ को कड़ी हिदायत दी और कहा, “अगर इन लोगों को लैपटॉप चलाना नहीं आता, तो इन्हें कंप्यूटर ऑपरेटर के पद से हटाया जाए। अगर यह संभव नहीं है, तो उन्हें पहले ट्रेनिंग दी जाए ताकि वे अपने काम को सही तरीके से कर सकें।” उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सभी परियोजनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का सही लाभ मिल सके।
सीडीओ ने इस बैठक में ग्रामीण विकास की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना और एनआरएलएम जैसी योजनाओं में लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत है। इस तरह के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में नए आजीविका अवसर उत्पन्न होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने कहा, “विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा। योजनाओं को समय से और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा कर रिपोर्ट भेजी जाए ताकि इनका सकारात्मक प्रभाव जमीन पर दिखाई दे।
सीडीओ ने परियोजनाओं की निगरानी को और मजबूत करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी विकास कार्य को लापरवाही से अंजाम नहीं दिया जाएगा। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में योजनाओं की गहन समीक्षा करने और मासिक बैठक के माध्यम से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर ग्राम्य परियोजना निदेशक केएन तिवारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे विकास कार्यों की गुणवत्ता को सुनिश्चित करें और समय से योजनाओं को पूर्ण करें।
#DevelopmentDepartment, #ComputerOperators, #RuralLivelihoodMission, #DataEntry, #RuralEconomy
Haridwar
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान

Haridwar News : हरिद्वार में जिला अधिकारी के निर्देश पर सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ निखिल शर्मा ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों का चालान काटा गया।
Table of Contents
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा
ट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट चालकों पर हरिद्वार में आज परिवहन विभाग एक्शन देखने को मिला। ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई की। अभियान के तहत शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच की गई।
नियम उल्लंघन पर 5 वाहनों किए गए सीज
चेकिंग के दौरान दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाने, बिना हेलमेट चलने और आवश्यक दस्तावेज न होने जैसे मामलों में कुल 35 चालान किए गए। वहीं गंभीर नियम उल्लंघन पाए जाने पर 5 वाहनों को सीज भी किया गया। कई चालकों को मौके पर ही यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जारी रहेगा अभियान
एआरटीओ निखिल शर्मा ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ये अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हेलमेट अवश्य पहनें, ट्रिपल राइडिंग से बचें और यातायात नियमों का पालन करें। ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Breakingnews
Roorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा

नहर किनारे हत्या का खुलासा, लूट के लिए की वारदात
Roorkee Pradeep Murder Case: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी के पास मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह मामला शुरुआत में ब्लाइंड मर्डर माना जा रहा था, लेकिन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है।
मुख्य बिंदु
ये भी पढ़ें_ ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
Roorkee Pradeep Murder Case, पुलिस ने किया खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद पुलिस, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल से अहम सबूत जुटाए गए। जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण सुराग मिला कि घटना वाले दिन मृतक को एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाते हुए देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की तलाश तेज की और आखिरकार उसे हिरासत में ले लिया।
शराब के ठेके पर हुई मुलाकात, पैसों के लालच में की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसकी मुलाकात मृतक से शराब के ठेके पर हुई थी। ठेका बंद मिलने पर दोनों शराब लेकर नहर किनारे एक बाग में बैठ गए। इसी दौरान आरोपी को पता चला कि मृतक के पास नकदी है। लालच में आकर उसने पहले प्रदीप का गला दबाया और फिर पास पड़े पत्थर से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पैसे लेकर मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें_ Vikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
मिस्टर उत्तराखंड निकला हत्यारा
बाद में पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, खून से सनी जैकेट और लूटी गई नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान विनायक त्यागी के रूप में हुई है, जो पहले “मिस्टर उत्तराखंड” का खिताब भी जीत चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Breakingnews
ROORKEE: गंगनहर के किनारे दुर्घटनाग्रस्त कार से मिले दो शव, घटना के बाद इलाके में दहशत
रुड़की (ROORKEE) : हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे झाड़ियों में क्षतिग्रस्त कार के अंदर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए. प्रारंभिक तौर पर मामला सड़क दुर्घटना का माना जा रहा है, जबकि मामले की जांच जारी है.
मुख्य बिंदु
गंगनहर के पास दुर्घटनाग्रस्त कार में दो शव मिलने से हड़कंप
जानकारी के मुताबिक, शनिवार 21 फरवरी की सुबह राणा स्टील फैक्ट्री के पास गंगनहर पटरी किनारे झाड़ियों में एक सफेद रंग की कार (संख्या UK 17W 8001) क्षतिग्रस्त हालत में पड़ी दिखाई दी. वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर जब कार पर पड़ी तो उन्हें शक हुआ और वे पास जाकर देखने लगे.
राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना
जब लोगों ने कार के अंदर झांका तो दो युवक मृत अवस्था में पड़े मिले. एक ही वाहन में दो शव मिलने से मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई. इसके बाद तुरंत चेतक मोबाइल के कांस्टेबल दिनेश चौहान और 112 पर घटना की सूचना दी गई.
पुलिस ने स्थानियों की मादा से शवों को निकाला बाहर
सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. इसके बाद राहगीरों की मदद से दोनों शवों को कार से बाहर निकालकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से रुड़की के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया.

दोनों मृतक हैं रुड़की के रहने वाले
कुछ ही देर बाद परिजन अस्पताल पहुंचे और मृतकों की पहचान की गई. रूबी पत्नी सचिन धीमान निवासी गणेशपुर रुड़की ने एक शव की पहचान अपने पति सचिन धीमान (38 वर्ष) पुत्र सुरेंद्र धीमान के रूप में की. वहीं विकास त्यागी निवासी राजेंद्र नगर रुड़की ने दूसरे मृतक की पहचान अपने भाई अमन त्यागी (35 वर्ष) पुत्र ब्रजभूषण त्यागी के रूप में की.
ये भी पढ़ें_ Dehradun: प्रारंभिक शिक्षा निदेशक पर दफ्तर में घुसकर हमला, भाजपा विधायक पर लगे आरोप
प्रथम दृष्टया मामला एक्सीडेंट का हो रहा प्रतीत
इसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की. उपनिरीक्षक राकेश डिमरी और कांस्टेबल पुनीत को आवश्यक दस्तावेजों के साथ पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेजा गया. मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के मुताबिक, प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है, लेकिन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है.
Breakingnews22 hours agoRoorkee Pradeep Murder Case: 20 हजार के लिए ‘मिस्टर उत्तराखंड’ बना हत्यारा
Haridwar20 hours agoट्रिपल राइडिंग व बिना हेलमेट वाले चालकों पर परिवहन विभाग का शिकंजा, कई के काटे गए चालान
Trending24 hours agoऊर्जा निगम की ओर से जारी बकाएदारों में टॉप पर मंत्री रेखा आर्या, 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा
Udham Singh Nagar23 hours agoजसपुर में बाघ ने 15 साल के किशोर को बनाया निवाला, इलाके में दहशत का माहौल
Dehradun19 hours agoसंस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम, ई-संस्कृत संभाषण शिविर का किया शुभारंभ
Dehradun23 hours agoVikram Sharma Murde Case: शूटरों की मदद करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
Dehradun22 hours agoसीएम धामी ने कैंप कार्यालय में सुना “मन की बात” कार्यक्रम, कहा- ये जनता से सीधे संवाद का प्रभावी माध्यम
International1 hour agoNepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल









































