big news
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, भारतीय रेलवे ने बढ़ाया इतना किराया

Railway Fare Hike: ट्रेन से यात्रा करना हुआ महंगा, जानिए कितना बड़ा किराया
Table of Contents
Railway Fare Hike : अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने वालों में से एक हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज से ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। भारतीय रेल ने किराए में प्रति किमी के हिसाब से बढ़ोतरी की है। जानिए आज से भारतीय रेल के माध्यम से यात्रा करने के लिए आपको कितने रुपए किराये के रूप में चुकाने होंगे।
Railway Fare Hike 26 दिसंबर से लागू हो चुका है नियम
बता दें कि आज शुक्रवार 26 दिसंबर से भारतीय रेल के माध्यम से यात्रा करने वालों को जेब ढीली करनी होगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी आज से लागू हो चुकी है। ये निर्णय यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर अनुभव देने के लिए लिया गया है। जिसमें 26 दिसंबर से साधारण किराए में 1 पैसे जबकि मेल/एक्सप्रेस के साथ AC क्लास से सफर करने वालों पर 2 पैसे प्रति किमी का किराया बढ़ाया है। ज्ञात हो कि पहले 215 किमी तक के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

रेलवे का बड़ा फैसला: अब यात्रा से 10 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट
रेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार ये निर्णय आज शुक्रवार 26 दिसंबर से ही लागू किया जा चुका है। जबकि 21 दिसंबर को इस सम्बन्ध में जानकारी सार्वजनिक कर दी गई थी। ये वृद्धि आज शुक्रवार से टिकट बुक करने वालों पर लागू होगी। पूर्व में टिकट बुक कर चुके यात्रियों को कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। वो बिना किसी परेशानी के साथ यात्रा कर सकेंगे।

जानिए कितना किराया बढ़ाया ?
भारतीय रेलवे ने किराए को लेकर स्थिति साफ कर दी है। रेलवे के अनुसार, जहां एक ओर रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है, वहीं लंबी दूरी की यात्राओं में मामूली बढ़ोतरी की गई है। खास बात ये है कि उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही, रेलवे ने आरक्षण व्यवस्था में भी अहम सुधार किया है, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को पहले से बेहतर जानकारी मिल सकेगी।
उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए को पूरी तरह यथावत रखा गया है।
सेकंड क्लास साधारण में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर यात्रियों को किसी अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करना होगा।
216 से 750 किलोमीटर तक की दूरी तय करने पर 5 रु. की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
751 से 1250 किलोमीटर की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 10 रु. अधिक देने होंगे।
1251 से 1750 किलोमीटर तक की यात्रा पर 15 रु. की बढ़ोतरी लागू की गई है।
1751 से 2250 किलोमीटर तक की लंबी दूरी की यात्रा में 20 रु. अतिरिक्त किराया देना होगा।
स्लीपर क्लास साधारण और प्रथम श्रेणी के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसी बीच, रेलवे ने आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब आरक्षण चार्ट यात्रा से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। नतीजतन, वेटिंग लिस्ट में मौजूद यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की स्थिति पहले ही पता चल सकेगी।
Railway Fare Hike कब से लागू हुई है?
शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है, जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय ने पहले ही कर दी थी।
Railway Fare Hike से किन यात्रियों पर असर पड़ेगा?
इसका असर मुख्य रूप से लंबी दूरी से ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
216 से 750 किमी की यात्रा पर Railway Fare Hike कितनी है?
इस दूरी की यात्रा पर Railway Fare Hike के तहत ₹5 अतिरिक्त देना होगा।
big news
बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घास लेने के लिए जंगल गई एक महिला की बोल्डर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर
चमोली जिले के गैरबारम गांव में जानवरों के लिए घास लेने के जंगल गई महिला की पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह अपने पालतू पशुओं के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
आनन-फानन में महिला को 108 की सहायता से सीएचसी थराली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा था। वहीं से पत्थर गिर कर महिला के ऊपर आया और ये हादसा हो गया।
दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
ग्रामीणों ने इस हादसे की जांच की मांग की है। इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों शांत हो गए हैं। मामले को लेकर सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता थी।
big news
उत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स, जानें कितने रूपए देने होंगे ?

Uttarakhand School Bus Fees : उत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया फिक्स कर दिया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण-एसटीए रेट लिस्ट भी जारी कर दी है।
Table of Contents
उत्तराखंड में पहली बार स्कूल बस और वैन का किराया हुआ फिक्स
उत्तराखंड में स्कूल बस और वैन के किराए को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। राज्य परिवहन प्राधिकरण ने पहली बार इन वाहनों के लिए निर्धारित शुल्क तय कर दिया है। अब सभी स्कूलों को इसी तय दर के अनुसार ही छात्रों से परिवहन शुल्क लेना होगा।
राज्य परिवहन प्राधिकरण ने जारी की रेट लिस्ट
बुधवार को कुल्हान स्थित परिवहन मुख्यालय में हुई राज्य परिवहन प्राधिकरण-एसटीए की बैठक में स्कूल बस और वैन का किराया फिक्स करने का फैसला लिया गया है। बैठक में स्कूल बस और वैन का किराया तय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

2200 न्यूनतम और 3700 रुपये अधिकतम होगा किराया
नए नियमों के अनुसार, स्कूल से छात्र के घर की दूरी के आधार पर बसों का मासिक किराया न्यूनतम 2200 रुपये और अधिकतम 3700 रुपये तय किया गया है। वहीं, टैक्सी मैक्सी कैब के रूप में चलने वाली स्कूल वैन का शुल्क 2100 से 3500 रुपये के बीच रहेगा।
पर्वतीय क्षेत्रों में इतना होगा स्कूल बस और वैन का किराया
पहाड़ी इलाकों के लिए इन दरों में अधिकतम 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की अनुमति दी गई है। इसके अलावा, गर्मी और सर्दी की छुट्टियों के दौरान भी अभिभावकों को परिवहन शुल्क देना होगा, लेकिन इस अवधि में उन्हें कुल किराए में 25 प्रतिशत तक की राहत मिलेगी।
| श्रेणी | दूरी आधारित मासिक शुल्क | न्यूनतम शुल्क | अधिकतम शुल्क | विशेष नियम |
|---|---|---|---|---|
| स्कूल बस | दूरी के अनुसार | ₹2200 | ₹3700 | पहाड़ी क्षेत्रों में 10% तक वृद्धि संभव |
| स्कूल वैन (टैक्सी/मैक्सी कैब) | दूरी के अनुसार | ₹2100 | ₹3500 | पहाड़ी क्षेत्रों में 10% तक वृद्धि संभव |
| पहाड़ी क्षेत्र | लागू सभी वाहनों पर | — | — | अधिकतम 10% अतिरिक्त शुल्क |
| छुट्टियों के दौरान | लागू सभी पर | — | — | कुल शुल्क में 25% तक छूट |
big news
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे PM मोदी, देहरादून से फूकेंगे 2027 के चुनावों का बिगुल, जनसभा को करेंगे संबोधित

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में विधानसभा चुनावों के लिए सियासी बिसात बिछने लगी है। बीजेपी फुल चुनावी मोड में नजर आ रही है। जहां एक ओर गृह मंत्री और रक्षा मंत्री दो जनसभाओं को संबोधित कर चुके हैं। तो वहीं अब पीएम मोदी के दौरे को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
Table of Contents
अप्रैल में उत्तराखंड आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगल महीने यानी कि अप्रैल में उत्तराखंड आ सकते हैं। पीएम के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियों के लिए हलचल देखने को मिल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अप्रैल के पहले सप्ताह में उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

पीएम मोदी के दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी
पीएम मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। राज्य सरकार ने तैयारियों के लिए रूपरेखा बनानी भी शुरू कर दी है। पीएम के दौरे के मद्देनजर सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल व एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने मंगलवार को जनसभा स्थल के चयन के लिए चंद्रबनी क्षेत्र का जायजा भी लिया।

देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का पीएम करेंगे शुभारंभ
पीएम मोदी के दौरा अब तक अधिकारिक रूप से तय नहीं है। लेकिन जानकारी मिल रही है कि पीएम मोदी अपने प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून-दिल्ली एलिवेटेड रोड का शुभारंभ कर करेंगे। जिसके चलते शासन व प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव
पीएम मोदी के दौरे को बीजेपी के 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे के बाद अब पीएम मोदी की जनसभा होने जा रही है। इस से पहले गृह मंत्री अमित शाह भी उत्तराखंड पहुंचे थे। पार्टी के शीर्ष नेताओं के ताबड़तोड़ उत्तराखंड दौरे से ये साफ नजर आ रहा है कि बीजेपी चुनावी रणनीति को लेकर पूरी तरह एक्टिव हो गई है।
Cricket21 hours agoQUE vs KAR Dream11 Prediction Match 2 PSL 11: पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी टीम
Uttarakhand20 hours agoदेहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
Cricket21 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st ODI 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand13 hours agoUTTARAKHAND PRE SIR: 1 अप्रैल से चलेगा सघन मैपिंग अभियान, एक क्लिक पर बुक होंगे BLO
Nainital19 hours agoNAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल
National15 hours agoप्रधानमंत्री मोदी की सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक, पश्चिम एशिया संकट पर होगी चर्चा
Uttarakhand12 hours agoEarth Hour 2026: उत्तराखंड में 28 मार्च को एक घंटे बंद रहेंगी गैर-जरूरी लाइटें, जानिए क्या है Earth Hour
Uttarakhand18 hours agoमुख्यमंत्री धामी ने PM मोदी से की मुलाकत, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण







































