big news
ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, भारतीय रेलवे ने बढ़ाया इतना किराया

Railway Fare Hike: ट्रेन से यात्रा करना हुआ महंगा, जानिए कितना बड़ा किराया
Table of Contents
Railway Fare Hike : अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करने वालों में से एक हैं तो ये खबर आपके लिए है। आज से ट्रेन के माध्यम से यात्रा करने वालों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। भारतीय रेल ने किराए में प्रति किमी के हिसाब से बढ़ोतरी की है। जानिए आज से भारतीय रेल के माध्यम से यात्रा करने के लिए आपको कितने रुपए किराये के रूप में चुकाने होंगे।
Railway Fare Hike 26 दिसंबर से लागू हो चुका है नियम
बता दें कि आज शुक्रवार 26 दिसंबर से भारतीय रेल के माध्यम से यात्रा करने वालों को जेब ढीली करनी होगी। रेल मंत्रालय के मुताबिक किराए में बढ़ोतरी आज से लागू हो चुकी है। ये निर्णय यात्रियों को अत्याधुनिक सुविधाएं और बेहतर अनुभव देने के लिए लिया गया है। जिसमें 26 दिसंबर से साधारण किराए में 1 पैसे जबकि मेल/एक्सप्रेस के साथ AC क्लास से सफर करने वालों पर 2 पैसे प्रति किमी का किराया बढ़ाया है। ज्ञात हो कि पहले 215 किमी तक के किराए में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है।

रेलवे का बड़ा फैसला: अब यात्रा से 10 घंटे पहले बनेगा आरक्षण चार्ट
रेल मंत्रालय के निर्देश अनुसार ये निर्णय आज शुक्रवार 26 दिसंबर से ही लागू किया जा चुका है। जबकि 21 दिसंबर को इस सम्बन्ध में जानकारी सार्वजनिक कर दी गई थी। ये वृद्धि आज शुक्रवार से टिकट बुक करने वालों पर लागू होगी। पूर्व में टिकट बुक कर चुके यात्रियों को कोई भी अतिरिक्त चार्ज नहीं देना होगा। वो बिना किसी परेशानी के साथ यात्रा कर सकेंगे।

जानिए कितना किराया बढ़ाया ?
भारतीय रेलवे ने किराए को लेकर स्थिति साफ कर दी है। रेलवे के अनुसार, जहां एक ओर रोज़ाना सफर करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है, वहीं लंबी दूरी की यात्राओं में मामूली बढ़ोतरी की गई है। खास बात ये है कि उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही, रेलवे ने आरक्षण व्यवस्था में भी अहम सुधार किया है, जिससे वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को पहले से बेहतर जानकारी मिल सकेगी।
उपनगरीय सेवाओं और सीजन टिकटों के किराए को पूरी तरह यथावत रखा गया है।
सेकंड क्लास साधारण में 215 किलोमीटर तक की यात्रा पर यात्रियों को किसी अतिरिक्त राशि का भुगतान नहीं करना होगा।
216 से 750 किलोमीटर तक की दूरी तय करने पर 5 रु. की मामूली बढ़ोतरी की गई है।
751 से 1250 किलोमीटर की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब 10 रु. अधिक देने होंगे।
1251 से 1750 किलोमीटर तक की यात्रा पर 15 रु. की बढ़ोतरी लागू की गई है।
1751 से 2250 किलोमीटर तक की लंबी दूरी की यात्रा में 20 रु. अतिरिक्त किराया देना होगा।
स्लीपर क्लास साधारण और प्रथम श्रेणी के किराए में 1 पैसा प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।

इसी बीच, रेलवे ने आरक्षण प्रक्रिया में बदलाव करते हुए घोषणा की है कि अब आरक्षण चार्ट यात्रा से 10 घंटे पहले तैयार किया जाएगा। नतीजतन, वेटिंग लिस्ट में मौजूद यात्रियों को टिकट कन्फर्म होने की स्थिति पहले ही पता चल सकेगी।
Railway Fare Hike कब से लागू हुई है?
शुक्रवार 26 दिसंबर 2025 से लागू हो चुकी है, जिसकी घोषणा रेल मंत्रालय ने पहले ही कर दी थी।
Railway Fare Hike से किन यात्रियों पर असर पड़ेगा?
इसका असर मुख्य रूप से लंबी दूरी से ट्रेन यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।
216 से 750 किमी की यात्रा पर Railway Fare Hike कितनी है?
इस दूरी की यात्रा पर Railway Fare Hike के तहत ₹5 अतिरिक्त देना होगा।
big news
क्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम

Dehradun Crime : देहरादून में बढ़ता क्राइम, कप्तान तो बदला लेकिन हालात नहीं !
Dehradun Crime: राजधानी देहरादून में आज सुबह रोड रेज की घटना में हुई गोलाबारी में एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत हो गई। इस घटना ने एक बार फिर देहरादून की कानून व्यवस्था पर सवाल उठा दिए हैं।
Table of Contents
क्राइम कैपिटल बनता जा रही राजधानी देहरादून
सोमवार सुबह 6.50 बजे देहरादून के जोहड़ी गांव में वाहन को पास ना देने को लेकर दो कार सवारों के बीच हुए विवाद में गोलीबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत हो गई। इस घटना के बाद देहरादून की कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।
सिर्फ यही घटना नहीं है बल्कि इस से एक दिन पहले ही कुंआवाला के जंगल में एक लाश मिली थी और बीते दिनों मांडूवाला में एक महिला की लाश कट्टे में मिली थी। देहरादून में दिन पर दिन लगातार हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाएं सामने आ रही हैं।

कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
देहरादून में बीते कुछ समय से अपराध बेलगाम होता जा रहा है। जिस कारण कप्तान को भी बदला गया था लेकिन हालात वही ढाक के तीन पात वाले बने हुए हैं। फरवरी के महीने में एक के बाद एक हुई हत्या की कई घटनाओं से लोगों में डर का माहौल बन गया। महज 16 दिनों में हुई पांच हत्याओं ने ना केवल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए थे बल्कि राजधानी में आने वालों के मन में भी डर भर दिया था।
हालांकि लगातार हुई 5 हत्याओं के बाद शासन की नींद खुली और देहरादून के कप्तान को बदल दिया गया। अजय सिंह को हटाकर प्रमेंद्र डोबाल को नया एसएसपी बना दिया गया। नए कप्तान के आने के एक महीने बाद भी हालात बदलते हुए नहीं दिख रहे हैं। अब भी अपने शांत माहौल के लिए प्रसिद्ध देहरादून में खुलेआम हत्याएं हो रही हैं।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल
सोमवार सुबह हुई घटना ने पुलिस-प्रशासन के दावों की पोल खोलकर रख दी है। इस घटना से स्पष्ट होता है कि राजधानी में अब भी ओवरस्पीडिंग पर लगाम नहीं लगाई जा सकी है। ये हालत तब हैं जब दून में इनोवा कार हादसे में छह युवाओं की मौत के बाद यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करवाने की बात कही गई थी।
इसके साथ ही पुलिस द्वारा शहर में गश्त करने के दावे भी किए गए थे। आज सुबह हुई घटना के बाद सवाल उठ रहे हैं कि अगर पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी तो कैसे शहर में ऐसी वारदात हो गई। हैरानी की बात है कि घटना के बाद स्कॉर्पियो कार सवार फरार भी हो गए जिनका अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
big news
बड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?

Uttarakhand Politics : उत्तराखंड में एक ओर जहां कांग्रेस से लेकर बीजेपी तक पार्टियां विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियां कर रही हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के कद्दावर नेता हरीश रावत ने ऐसा ऐलान किया जिस से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है।
Table of Contents
हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान
उत्तराखंड के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने राजनीति से ब्रेक का ऐलान किया है। हरदा ने सोशल मीडिया के जरिए राजनीति से 15 दिन का ब्रेक लेने की बात कही है। जिस के बाद से चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए हैं कि हरदा पार्टी से नाराज चल रहे हैं।
15 दिनों के लिए राजनीति से लिया ब्रेक
सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए उन्होंने एक पोस्ट कि है जिसमें उन्होंने लिया है कि “मैं अगले 15 दिनों तक कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं करूंगा, लेकिन मैं विवाह समारोह और ईद के कार्यक्रमों में सम्मिलित रहूंगा। इसमें मेरी प्रस्तावित प्रेस वार्ता भी सम्मिलित है। मां, शक्ति दो कि मैं अगले 15 दिनों तक राजनीतिक कार्यों से विरत रह सकूं और कुछ पीछे की ओर देखकर, आगे के लिए अपनी सोच को विकसित कर सकूं।”

हरदा के बयान से अब सियासों गलियारों में तूफान
हरदा के बयान से उत्तराखंड के सियासी गलियारों में तूफान देखने को मिल रहा है। जहां एक ओर उनकी इस पोस्ट को कांग्रेस के भीतर चल रही कलह से जोड़कर देखा जा रहा है। तो वहीं कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का कहना है कि इस उम्र में हरीश रावत को शायद मौन और व्रत की आवश्यकता है। इसलिए उन्होंने ऐसा बयान दिया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा है कि वो पार्टी के बड़े हैं और उनका आशीर्वाद हमेशा पार्टी के साथ रहेगा।
क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
कांग्रेस भले ही हरदा की बढ़ती उम्र के चलते उन्हें आराम की आवश्यकता बताते हुए इस पोस्ट को जस्टिफाई कर रही है। लेकिन उत्तराखं की राजनीति में तो जैसे अफवाहों की बाढ़ सी आ गई है। लोगों का कहना है कि हरीश रावत नाराज हैं इसीलिए उन्होंने ब्रेक लेने की बात कही है।
कुछ तो इसे कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान बता रहें हैं। क्योंकि हरीश रावत हाल ही में दिल्ली में हुए सदस्यता ग्रहण के कार्यक्रम में भी नजर नहीं आए थे। इस कार्यक्रम से एक दिन पहले ही उन्होंने ये ऐलान किया था। जिसके बाद अफवाहों के बाजार को और भी हवा मिल गई है।
big news
पुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड

Dehradun News : देहरादून में थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया है।
Table of Contents
थाने में PRD जवान की मौत मामले में सब इंस्पेक्टर सस्पेंड
देहरादून के रायपुर थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने रायपुर थाने एसएचओ समेत 4 पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन अटैच कर दिया है। इसके साथ ही एसएसपी ने एक सब इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया है।
सएसपी कार्यालय से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक इस मामले में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह द्वारा ड्यूटी के दौरान पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार न करने पर सस्पेंड कर दिया गया है।

मृतक के पररिजन कर रहे हैं जांच की मांग
थाने में पीआरडी जवान की मौत मामले में मृतक जवान की पत्नी ने पति की हत्या के आरोप लगाए हैं। परिजन लगातार निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। बता दें कि आरडी जवान सुनील रतूड़ी की 28 मार्च को रायपुर थाने में पुलिस हिरासत में मौत हो गई थी।
जिसके बाद से परिजनों का कहना है कि सुनील की मौत पुलिस हिरासत में हुई है। उन्होंने आत्महत्या नहीं की है उनकी हत्या की गई है। इसलिए थाने में मौजूद सभी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और उनके नाम सार्वजनिक किए जाने चाहिए।
Breakingnews21 hours agoवाहन को पास न देने को लेकर देहरादून में चली गोलियां, मॉर्निंग वॉक कर रहे शख्स की गोली लगने से मौत
Cricket20 hours agoRR vs CSK Dream11 Prediction 3rd Match IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स
Dehradun17 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
big news21 hours agoपुलिस थाने में PRD जवान की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, SSP ने सब इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड
Uttarakhand14 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
Pithoragarh19 hours agoपिथौरागढ़ में फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 3500 रुपये में बनाते थे फेक आधार
Dehradun19 hours agoDEHRADUN NEWS: ‘ऑपरेशन क्रैकडाउन’ के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 विदेशी महिलाएं गिरफ्तार
big news15 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम





































