Dehradun
18 जनवरी को SSP कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस, गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज करने की है मांग

Dehradun News : उत्तराखंड में भले ही इन दिनों कड़काड़ती ठंड का कहर है। लेकिन सियासी माहौल गरमाया हुआ है। जहां एक ओर अंकिता भंडारी को लेकर Congress और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। तो वहीं दसूरी ओर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति द्वारा दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस लगातार विरोध कर रही है।
Table of Contents
गिरधारी लाल साहू के बयान के बाद गरमाया माहौल
बीते दिनों सोशल मीडिया पपर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें गिरधारी लाल साहू महिलाओं के ऊपर टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद से ही कांग्रेस सरकार पर हमलावर है। हालांकि गिरधारी लाल साहू ने इसके लिए माफी मांग ली है लेकिन सियाली तूफान थमता नजर नहीं आ रहा है।
Congress ने की गिरधारी लाल साहू पर FIR दर्ज करने की मांग
उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा बिहार महिलाओं के ऊपर की गई अब्रद्ध टिप्पणी के विरोध में का मामला थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। गिरधारी लाल साहू के ऊपर एफआईआर दर्ज कराए जाने की मांग को लेकर महिला कांग्रेस द्वारा डालनवाला कोतवाली में प्रदर्शन किया गया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता देर रात तक कोतवाली में बैठी धरने पर
सोमवार को सुबह से लेकर देर रात लगभग 10:30 बजे तक महिला Congress की कार्यकर्ता लगातार धरने पर डटी रहीं। महिला कांग्रेस के समर्थन में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर एकत्र हुए। बढ़ते दबाव के चलते थानाध्यक्ष, सीओ सिटी और एसपी सिटी थाना डालनवाला देहरादून पहुंचे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और महिला कांग्रेस अध्यक्ष से वार्ता की। जिसके बाद महिला ने धरना समाप्त किया।
18 जनवरी को एसएसपी कार्यालय का घेराव करेगी कांग्रेस
ज्योति रौतेला ने कहा कि मंत्री के पति का ये बयान बेहद शर्मनाक है। ये बयान न केवल महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला है, बल्कि महिलाओं को वस्तु समझने वाली घृणित और असंवेदनशील मानसिकता को भी उजागर करता है।
पूर्व सीएम हरीश रावत ने स्पष्ट चेतावनी दी कि अगर 17 जनवरी तक महिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा दी गई शिकायत पर अल्मोड़ा के एसएसपी द्वारा गिरधारी लाल साहू के विरुद्ध FIR दर्ज नहीं की जाती है, तो 18 जनवरी को देहरादून स्थित एसएसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
big news
बड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत

Dehradun News : जौलीग्रांट पाल मोहल्ले में खूनी हुआ पति-पत्नी का क्लेश, पति ने पत्नी पर चाकू से किया वार
Dehradun News : राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पति ने आपसी विवाद में पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
Table of Contents
देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला
देहरादून के जौलीग्रांट पाल मोहल्ले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आपसी विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी पर चाकू कई वार कर दिए। जिसमें पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पाल मोहल्ला में किराए पर रहते थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक दंपत्ति जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में किराए पर रहते थे। शुक्रवार शाम आपसी विवाद के दौरान आरोपी पति गोपाल (39) ने अपनी पत्नी प्रतिभा (30) पर हमला कर दिया। इस हमले में प्रतिभा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को इलाज के लिए जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान आज सुबह उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक आरोपी पति मूल रूप से पीलीभीत का रहने वाला है। फिलहाल पत्नी के साथ जौलीग्रांट के पाल मोहल्ले में रह रहा था। वह मजदूरी कर अपना जीवनयापन करता था। घटना के बाद महिला के भाई विवेक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
जौलीग्रांट पुलिस चौकी प्रभारी चिंतामणि मैथानी ने बताया कि आरोपी ने पत्नी के पेट पर चाकू से दो वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के परिजनों की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
big news
Mussoorie घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें जरूरी बात, शाम पांच बजे बाद वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री !

Mussoorie News : अगर आप भी मूसरी घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं या फिर किसी काम से मसूरी जा रहे हैं तो आपको ये जानकारी होनी जरूरी है। मसूरी में जाम के झाम से निपटने के लिए नया प्लान बनाया गया है।
Table of Contents
मसूरी में जाम से निपटने के लिए नया प्लान
पहाड़ों की रानी मसूरी में बढ़ती ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए नगर पालिका ने सख्त कदम उठाए हैं। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर के प्रमुख मार्गों घंटाघर, मलिंगार, सिविल रोड, पालिका रोड और लाइब्रेरी क्षेत्र को चरणबद्ध तरीके से वन-वे करने का प्रस्ताव रखा गया। सबसे बड़ा फैसला माल रोड को लेकर लिया गया है।
शाम पांच बजे बाद माल रोड पर वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री
अब शाम 5 बजे के बाद माल रोड पर सामान्य वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। केवल इमरजेंसी सेवाओं को छूट होगी, जबकि स्थानीय निवासियों और जरूरतमंदों को शाम 6 बजे तक सीमित राहत दी जाएगी। निवासियों के लिए विशेष पास की व्यवस्था भी होगी।

मसूरी में डिलीवरी समय भी बदला
ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए डिलीवरी समय भी बदला गया है। सामान्य सामान की सप्लाई दोपहर 12 से 3 बजे के बीच होगी। जबकि दूध, गैस और अन्य जरूरी सेवाएं सुबह के समय ही उपलब्ध कराई जाएंगी। पालिका ने अवैध पार्किंग पर भी सख्ती के संकेत दिए हैं।
माल रोड पर वाहन खड़े करने वालों पर लगेगा जुर्माना
माल रोड पर वाहन खड़े कराने वाले होटल संचालकों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। नई व्यवस्था को लागू करने के लिए 20 से 25 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने साफ कहा कि “जन सहयोग के बिना व्यवस्था सफल नहीं हो सकती।” ये पहल पर्यटन और स्थानीय जरूरतों के बीच संतुलन बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
big news
Dehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक

Dehradun Accident : देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर
Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही छह गाड़ियां एक के बाद एक से टकरा गई थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आज फिर मोहब्बेवाला भीषम सड़क हादसा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
राजधानी देहरादून में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहबेवाला आईएसबीटी के पास एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के कारण ट्रक के अंदर फंसा युवक
कार और ट्रक की टक्कर के कारण एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फंस गया था। हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने फंसे युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बागपत निवासी जुनैद के रूप में हुई ट्रक में फंसे युवक की पहचान
कार में मौजूद लोगों को जिला पुलिस पहले ही अस्पताल भिजवा चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे युवक जुनैद (निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
Cricket24 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026
Cricket20 hours agoPBKS vs LSG Dream11 Prediction Match 29 IPL 2026
big news23 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
big news19 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत
Udham Singh Nagar23 hours agoउधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त
big news22 hours agoGangotri Dham : मां गंगा की डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना, कल खुलेंगे कपाट
big news20 hours agoMussoorie घूमने का बना रहे हैं प्लान तो जान लें जरूरी बात, शाम पांच बजे बाद वाहनों को नहीं मिलेगी एंट्री !
CHAR DHAM YATRA18 hours agoट्रांजिट कैंप से श्रद्धालुओं का दल चारधाम यात्रा के लिए निकला, सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना







































