Nainital
रामनगर: उफनते पन्याली नाले में बहा पिकअप वाहन, ड्राइवर ने तैरकर बचाई अपनी जान।

रामनगर – क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश से क्षेत्र में कई नदी नाले उफान पर बह रहे हैं, वही अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पड़ने वाले पन्याली नाला भी उफान पर आ गया,इस बीच एक पिकअप वाहन के ड्राइवर ने नाले में अपना वाहन डाल दिया, जिससे वह पिकअप सहित नाले में बह गया, लेकिन ड्राइवर ने किसी तरह कूद कर अपनी बचा ली।
बता दें कि उत्तराखंड के अलग-अलग जिलों में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं नैनीताल जिले में भी बारिश की वजह से कई सड़कों के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है बारिश की वजह से अल्मोड़ा जिले के सल्ट क्षेत्र में पड़ने वाले मोहान गांव के पास पन्याली नाला भी उफान पर आ गया, इस दौरान तेज गति से चलने वाले उफनते नाले में एक पिकअप वाहन बह गया।
जानकारी देते हुए गांव के ही निवासी सोबन सिंह रावत ने बताया कि आज दोपहर यह नाला उफान पर आया था,उन्होंने बताया कि मोहान का ही रहने वाला एक युवक दिनेश मोहान से सामान छोड़ने अल्मोड़ा के सल्ट में पड़ने वाले भकराकोट अपनी पिकअप संख्याUk04CA6071 से गया था,जब वह समान छोड़कर वापस भकराकोट से अपने घर मोहान आ रहा था तो यह नाले के एकाएक उफान पर आने पर नाले का तेज बहाव दिनेश को गाड़ी सहित अपने साथ बहा ले गया,जिसमे युवक ने पिकअप वाहन से कूदकर और नाले में तैरकर अपनी जान बचाई। सोबन ने बताया कि हादसे के वक़्त पिकअप वाहन में दिनेश के अलावा कोई मौजूद नही था।
Nainital
यमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब

Nainital News : यमुना व दून घाटी में प्रस्तावित सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में लगभग 7 हजार पेड़ों के कटान मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने सुनवाई की। जिसके बाद हाईकोर्ट ने राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार से तीन हफ्ते में जवाब मांगा है।
Table of Contents
यमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने यमुना व दून घाटी में प्रस्तावित सड़क निर्माण प्रोजेक्ट में लगभग 7 हजार पेड़ों के कटान से पर्यावरण, वन्यजीवों सहित प्राकृतिक जल स्रोतों पर पड़ने वाले असर को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए नेशनल हाइवे एथॉरिटी, जैव विविधता बोर्ड, वन विभाग, राज्य सरकार सहित केंद्र सरकार से 3 सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है।
हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
आपको बता दें कि देहरादून की समाजसेवी रेनू पाल ने उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर कर कहा है कि यमुना व दून घाटी में आशारोडी व झाझरा के बीच गतिमान ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत सड़क निर्माण के लिए लगभग 7 हजार पेडों का कटान किया जाना प्रस्तावित है।
याचिका में कहा गया है कि ग्रीन प्रोजेक्ट के तहत गतिमान सड़क निर्माण से पहले उत्तराखंड बायोडेविटी बोर्ड से कोई अनुमति नही ली गई है। बड़ी संख्या में पेड़ों के कटान से पर्यावरण के साथ ही वन्यजीवों पर इसका विपरीत असर पड़ेगा। क्योंकि इन जंगलों में बर्ड की 300 से अधिक प्रजातियां पाई जाती है।
3 सप्ताह बाद होगी मामले की अगली सुनवाई
नेशनल हाइवे एथॉरिटी, जैव विविधता बोर्ड, वन विभाग, राज्य सरकार सहित केंद्र सरकार से जवाब मांगते हुए अलगी सुनवाई की तारीख भी तीन हफ्ते बाद की दी गई है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट की खंडपीठ ने 3 सप्ताह बाद की तिथि नियत की है।
big news
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी, आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी

Nainital News : नैनीताल में दोबारा से जज चैम्बर बम में उड़ाने की धमकी ईमेल द्वारा दी गई है। जिससे कोर्ट परिसर में अफरा तफरी मच गई। इस बार नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।
Table of Contents
नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मानव बम से उड़ाने की धमकी
नैनीताल में दोबारा से जज चैम्बर बम में उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार मानव बम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है। ये ईमेल ” तमिल टाइगर्स ऑफ EELAM and Pakistan ISI” द्वारा भेजी गई है। जिसमें लिखा है
जज के चैंबर में आज सुबह 11:15 बजे 5 आरडीएक्स बम विस्फोट किए जाएंगे। कृपया जल्द से जल्द कोर्ट खाली करें!
आतंकी संगठनों ने ली है जिम्मेदारी
विस्फोट इस प्रकार होंगे- सी-4 आरडीएक्स से बने 3 आरडीएक्स विस्फोटित बम (आईईडी) पहले ही परिसर के महत्वपूर्ण स्थानों पर रखे जा चुके हैं। दोपहर के भोजन के समय 1 या 2 सदस्य न्यायाधीश कार्यालय के निकट आएंगे और जैसे ही क्यू शाखा-आईएसआई के सदस्य, जो रिमोट कंट्रोल ट्रिगर लिए हुए हैं, परिसर के 100 फीट के दायरे में आएंगे, आईईडी स्वतः ही फट जाएंगे। अगर किसी कारणवश वे सक्रिय नहीं होते हैं, तो सदस्य स्वयं भवन के अंदर आएंगे और श्रीलंका के ईस्टर ऑपरेशन की तरह ही सभी कर्मचारियों के साथ खुद को भी उड़ा लेंगे।
हम एक संदेश देना चाहते हैं और आपका न्यायालय फिलहाल सबसे आसान निशाना है। हम जिम्मेदारी लेते हैं और किसी भी कीमत पर अपनी आवाज सुनाना चाहते हैं। इस ईमेल के बाद से पुलिस, डॉग्स स्क्वाट और बम निरोधक दस्ता छानबीन में जुटा है। कोर्ट परिसर को खाली कराया गया है । इस सूचना के बाद आज कोर्ट में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है।
Breakingnews
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी

Nainital News : नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल से मिली धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा-तफरी मच गई है। आनन-फानन में पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली करा दिया है और जांच की जा रही है।
Table of Contents
नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी
नैनीताल कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी के बाद कोर्ट कैंपस में अफरा तफरी का माहौल है। पुलिस व बम निरोधक दस्ते द्वारा कोर्ट की छानबीन की जा रही है। धमकी भारी ईमेल के बाद से आज सुबह से डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में कामकाज नहीं हो रहा है। बता दें कि इस तरह की धमकी देश की अन्य कोर्ट को भी ई-मेल से प्राप्त हुई हैं।

ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल पर मिली धमकी
मिली जानकारी के मुताबिक ये ई-मेल ऑल इंडिया जज एसोसिएशन की ईमेल में प्राप्त हुई है। जिसमें बताया गया है कि जिला कोर्ट में आर डी एक्स आई डी लगाया गया है। इसलिए कोर्ट परिसर को खाली कराया जाए। इस सूचना के बाद आज कोर्ट में अदालती कामकाज प्रभावित हुआ है।
तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण रोके जाने की मांग
मेल में तमिलनाडु में ई डब्ल्यू एस आरक्षण रोके जाने की मांग की गई है। नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह ईमेल प्राप्त हुआ था।
जिसमें एक बजे कोर्ट को उड़ा देने की धमकी दी गई थी। जिस से अधिवक्ताओं और न्यायाधीश कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई थी। आनन-फानन में पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। जिसके बाद कोर्ट परिसर को खाली कराने के बाद छानबीन जारी है।
Nainital18 hours agoयमुना व दून घाटी में 7 हजार पेड़ कटान मामले में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने राज्य व केंद्र सरकार से मांगा जवाब
Cricket19 hours agoSL vs ZIM Dream11 Prediction: मैच प्रीव्यू, प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Business19 hours agoGaudium IVF & Women Health IPO : 20 फरवरी से खुलेगा सब्सक्रिप्शन , निवेश करें या बचें? यहाँ देखें Pros & Cons”
Dehradun18 hours agoअचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Rudraprayag14 hours agoअपर सचिव लोक निर्माण विभाग पहुंचे रूद्रप्रयाग, केदारनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Udham Singh Nagar13 hours agoयूएस नगर के नवनियुक्त SSP ने ली बैठक, कानून व्यवस्था को लेकर दिया सख्त संदेश
Haldwani14 hours agoहल्द्वानी में UGC बिल के विरोध में स्वर्ण शक्ति संगठन का ऐलान, 21 फरवरी को बड़ा आंदोलन
Dehradun11 hours agoपुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की मुलाकात, कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर हुई चर्चा






































