Trending
रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव का हुआ निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया शोक व्यक्त।

हैदराबाद – रामोजी फिल्म सिटी और इनाडु के संस्थापक रामोजी राव को शनिवार को निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। बताया गया है कि शुक्रवार को तबीयत खराब होने के बाद उन्हें फिल्म सिटी स्थित उनके घर से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि, इलाज के दौरान ही उनकी तबीयत और बिगड़ गई। उन्होंने शनिवार सुबह करीब 3.45 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।

रामोजी राव का पूरा नाम चेरूकुरी रामोजी राव था। उनका जन्म 16 नवंबर 1936 को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले में स्थित पेदापरुपुदी में हुआ था। उन्हें देश में बिजनेस, मीडिया और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अहम योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने रामोजी ग्रुप की नींव रखी, जिसमें फिल्म स्टूडियो रामोजी फिल्म सिटी के अलावा ईटीवी नेटवर्क, डॉल्फिन होटल्स, मार्गदर्शी चिटफंड और ईनाडू तेलुगु अखबार भी आता है। 2016 में उन्हें शिक्षा, पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राव के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें भारतीय मीडिया में क्रांति लाने वाला दूरदर्शी व्यक्ति करार दिया। पीएम ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि राव के समृद्ध योगदान ने पत्रकारिता और फिल्म जगत पर अमिट छाप छोड़ी है। अपने उल्लेखनीय प्रयासों के माध्यम से उन्होंने मीडिया और मनोरंजन जगत में नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए।
प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया,‘‘ रामोजी राव गारू में भारत के विकास को लेकर जुनून था। मैं भाग्यशाली हूं कि मुझे उनसे बातचीत करने और उनके ज्ञान से लाभ उठाने के कई अवसर मिले। इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।’’
1996 में बसाई थी रामोजी फिल्म सिटी, दुनियाभर में है नाम
दक्षिण भारत के मशहूर फिल्म निर्माता और पद्मविभूषित रामोजी राव ने इस फिल्म सिटी को 1996 में बसाया था। फिल्म निर्माण से जुड़ी मुश्किलों को देखते हुए उन्होंने ऐसी फिल्म सिटी की कल्पना की थी, जिसमें ऐसा कहा जाता है कि फिल्म मेकर यहां सिर्फ स्क्रिप्ट लेकर आते और बनी हुई फिल्म लेकर वापस जाते हैं। यहां हर साल करीब 200 फिल्मों की शूटिंग होती है। अब तक यहां करीब 2000 फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है।
इसमें हिंदी, भोजपुरी, तेलगू, तमिल, कन्नड़, मल्यालम, बंगाली, उड़िया और अन्य भाषाओं की फिल्में शामिल हैं। हिंदी फिल्मों में यहां कृष-3, जय हो, रोबोट, किस्मत कनेक्शन, सरकार राज, गोलमाल, हिम्मतवाला, चेन्नई एक्सप्रेस और दिलवाले आदि शामिल हैं। बाहुबली फिल्म के दोनों हिस्सों की शूटिंग यहीं पूरी हुई थी।
Dehradun
DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून: ब्रिगेडियर हत्याकांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार
DEHRADUN MURDER CASE: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी 10 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सभी अभियुक्तों को हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है।
मुख्य बिंदु
30 अप्रैल को हुई थी रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या
दरअसल, 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में फायरिंग की घटना के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) सहित अन्य धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, एक अन्य आरोपी वैभव कुमार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई थीं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
रविवार को फरार आरोपी वैभव गिरफ्तार
जिसके बाद अब पुलिस ने 5 अप्रैल को फरार आरोपी वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के यमुनानगर जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, अब इस मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Tehri Garhwal
टिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
आईपीएस श्वेता चौबे ने संभाला एसएसपी टिहरी का कार्यभार, नशा उन्मूलन और महिला सुरक्षा पर जोर
TEHRI GARHWAL: आईपीएस श्वेता चौबे टिहरी गढ़वाल जिले की नई पुलिस कप्तान होंगी. उन्होंने 5 अप्रैल 2026 को आधिकारिक तौर पर एसएसपी टिहरी का पदभार ग्रहण किया. उनकी नियुक्ति से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है. श्वेता चौबे अपनी ईमानदार और अनुशासित कार्यशैली के लिए जानी जाती हैं, जिससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि आने वाले समय में पुलिसिंग और मजबूत होगी.
मुख्य बिंदु
सोमवार को पूजा अर्चना के बाद संभाली जिम्मेदारी
कार्यभार ग्रहण करने से पहले श्वेता चौबे ने जनपद पहुंचकर भद्रकाली मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसके बाद वे नई टिहरी स्थित पुलिस कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्हें पुलिस बल द्वारा औपचारिक सलामी दी गई. पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ बैठक की और जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, ट्रैफिक मैनेजमेंट और जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की.

सख्त और पारदर्शी कार्यशैली पर जोर
अपने संबोधन में SSP श्वेता चौबे ने साफ कहा कि कानून-व्यवस्था से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि जनता के साथ संवेदनशील और मित्रवत व्यवहार पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, लेकिन अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कामकाज को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए.

महिला सुरक्षा और साइबर अपराध पर खास फोकस
नई SSP ने महिला सुरक्षा, साइबर अपराध रोकथाम, नशा उन्मूलन और यातायात व्यवस्था को प्राथमिकता में रखा है. उन्होंने निर्देश दिए कि इन अभियानों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके. इसके साथ ही उन्होंने सामुदायिक पुलिसिंग को बढ़ावा देने की बात कही, जिससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा मजबूत हो सके.

बेहतर कानून-व्यवस्था की उम्मीद
श्वेता चौबे की सख्त, ईमानदार और अनुशासित छवि को देखते हुए स्थानीय लोगों में उम्मीद जगी है कि जिले में कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी. उनके नेतृत्व में अपराध पर लगाम और पुलिस की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता बढ़ने की संभावना है.
Uttarakhand
RUDRAPUR NEWS: सुखवंत सिंह सुसाइड केस में SIT की चार्जशीट, 12 आरोपी नामजद, 58 गवाह शामिल
किसान सुखवंत सिंह मामले में SIT ने दाखिल की चार्जशीट, पूर्व थानाध्यक्ष समेत 12 आरोपी नामजद
RUDRAPUR NEWS: उधम सिंह नगर के चर्चित सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में विशेष जांच दल (SIT) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29 पेज की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। यह चार्जशीट ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में पेश की गई है, जिसमें कुल 12 आरोपियों को नामजद किया गया है और 58 गवाहों को शामिल किया गया है।
मुख्य बिंदु
सुखवंत सिंह आत्महत्या – क्या है पूरा मामला
ग्राम पैगा निवासी सुखवंत सिंह ने 10-11 जनवरी की रात हल्द्वानी के काठगोदाम स्थित गौलापार के एक होटल में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर जमीन से जुड़े विवाद और पुलिस कार्यप्रणाली से परेशान होने की बात कही थी। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें उन्होंने कई लोगों और तत्कालीन पुलिस अधिकारियों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।
SIT जांच में बड़ा खुलासा
इस सनसनीखेज मामले के बाद तत्कालीन एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने सख्त कदम उठाते हुए आईटीआई कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला और एसआई प्रकाश बिष्ट को निलंबित कर दिया था, जबकि पूरी पैगा चौकी को लाइन हाजिर कर दिया गया था।
पहले इस केस की जांच जिला स्तर की SIT को सौंपी गई थी, जिसकी निगरानी एसपी क्राइम निहारिका तोमर कर रही थीं। बाद में पुलिस मुख्यालय ने जांच अपने हाथ में लेते हुए आईजी नीलेश आनंद भरणे की अध्यक्षता में नई SIT का गठन किया। वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को मजिस्ट्रियल जांच सौंपी गई।
किन-किन पर क्या आरोप
SIT जांच में 79 दिनों के बाद 12 आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके आधार पर चार्जशीट दाखिल की गई।
- 1 आरोपी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
- 7 आरोपियों पर धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का आरोप
- 4 आरोपियों पर धमकी देने के आरोप
चार्जशीट में विमल कुमार, आशीष चौहान उर्फ पटवारी, कुलविंदर सिंह उर्फ जस्सी, अमरजीत सिंह, जगपाल सिंह, गुरप्रेम सिंह और जहीर पर धोखाधड़ी व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप लगाए गए हैं।
वहीं तत्कालीन थानाध्यक्ष कुंदन सिंह रौतेला पर आत्महत्या के लिए उकसाने और धमकी देने के आरोप शामिल हैं।
इसके अलावा बलवंत सिंह उर्फ काले, जगवीर सिंह, मनप्रीत सिंह और सुखवंत सिंह पन्नू पर धमकाने के आरोप लगाए गए हैं।
जांच अभी भी जारी
पुलिस के मुताबिक मामला अभी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है। IPS अधिकारियों समेत 12 अन्य लोगों के खिलाफ जांच जारी है। नए सबूत सामने आने पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।
Cricket16 hours agoKKR vs PBKS Dream11 Team Match 12th Match IPL 2026 : फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड..
Dehradun14 hours agoDEHRADUN NEWS: दून लाइब्रेरी में “हम्पी: उत्कर्ष से अपकर्ष तक” का लोकार्पण, तापस चक्रवर्ती की किताब को मिल चुके कई बड़े सम्मान
Udham Singh Nagar16 hours agoRUDRAPUR NEWS: अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन सख्त, वन विभाग की कार्रवाई में दो मजारों पर चला बुलडोज़र
Tehri Garhwal15 hours agoटिहरी की नई SSP श्वेता चौबे ने संभाली कमान, सख्त और ईमानदार छवि से कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद
Dehradun10 hours agoDEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Cricket16 hours agoMUL vs RAP Dream11 Team Match 14 PSL 2026 : मुल्तान सुल्तांस बनाम रावलपिंडीज़ बेहतरीन ड्रीम 11 प्रेडिक्शन…
Uttarakhand11 hours agoRAMNAGAR ACCIDENT: पीरूमदारा क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल
Uttarakhand9 hours agoWEST BENGAL: पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की हुंकार, CM धामी बोले—कमल खिलेगा तो आएगा सुशासन



































