Pauri
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव को पद से हटाया, जानिए वजह।

श्रीनगर – हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि के कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा को उनके पद से हटा दिया गया है। गत 27 मई को हुई विवि कार्य परिषद की बैठक में लिए गए निर्णय पर विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने कुलसचिव के कार्य मुक्त किए जाने का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि एक साल का कार्य मूल्यांकन संतोषजनक नहीं होने के चलते उन्हें पद से हटाया गया है।

गढ़वाल विवि के कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा ने गत वर्ष जून में विवि में ज्वाइन किया था। उनकी नियुक्ति विवि में पांच साल के लिए हुई थी। हालांकि बताया जा रहा है कि नियुक्ति पत्र में एक साल के कार्य मूल्यांकन का प्रावधान रखा गया था। कार्य मूल्यांकन संतोष जनक पाए जाने पर ही कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाना था। उनका एक वर्ष का कार्यकाल आगामी 27 जून को पूरा होना था।
इस मामले को गत 27 मई को हुई विवि की कार्य परिषद की बैठक में रखा गया था। जिसमें कार्य परिषद ने कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा का एक साल का कार्य मूल्यांकन किया और यह संतोषजनक नहीं पाया गया। जिस पर विवि प्रशासन ने डाॅ. धीरज को 30 मई को इसकी जानकारी देते हुए 24 घंटे के अंदर कार्य मुक्त होने के संदर्भ में एक माह का नोटिस देने या तत्काल पद छोड़ने का विकल्प मांगा था।
उनसे कहा गया था कि विकल्प नहीं बताने पर माना जाएगा कि वह एक महीने का वेतन लेकर तुरंत कार्यालय छोड़ने के लिए तैयार हैं। निर्धारित अवधि में जवाब नहीं मिलने पर 31 मई को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने पत्र जारी कर उन्हें एक माह के वेतन के साथ तत्काल कार्य मुक्त कर दिया।
कुलपति, गढ़वाल केंद्रीय विवि, प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, ने कहा कि गढ़वाल विवि के कुलसचिव के नियुक्ति पत्र में एक साल के कार्य मूल्यांकन के बाद ही सेवा विस्तार का प्रावधान था। विवि की कार्यकारी परिषद की ओर से कुलसचिव के कार्य का मूल्यांकन किया गया। कार्य मूल्यांकन संतोषजनक नहीं पाए जाने पर 27 मई को हुई कार्य परिषद की बैठक में कुलसचिव डॉ. धीरज शर्मा को कार्य मुक्त किए जाने का निर्णय लिया गया था। कार्यकारी परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुपालन में उन्हें कुलसचिव के कर्तव्यों से मुक्त कर दिया गया है।
गढ़वाल विवि के स्थायी कुलसचिव डाॅ. धीरज शर्मा को शुक्रवार को पद से कार्य मुक्त किए जाने के बाद प्रो. एनएस पंवार को विवि का कार्यवाहक कुलसचिव बनाया गया है। उन्होंने शुक्रवार देर सायं कार्यवाहक कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया। प्रो. पंवार कार्यवाहक के रूप में विवि के वित्त अधिकारी का कार्य भार भी देख रहे हैं। पूर्व में वह कई बार अस्थायी तौर पर कुलसचिव का कार्यभार संभाल चुके हैं।
गढ़वाल विवि में स्थायी कुलसचिव को स्थायित्व नहीं मिल पा रहा है। डाॅ. धीरज शर्मा की नियुक्ति से पूर्व डाॅ. अजय खंडूड़ी विवि के स्थायी कुलसचिव नियुक्त हुए थे। उन्होंने 20 दिसंबर 2020 को विवि में कार्यभार ग्रहण किया था। करीब दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद 21 जनवरी 2023 को उन्होंने स्वेच्छा से त्यागपत्र दे दिया था। उसके बाद करीब छह महीने तक प्रो. एनएस पंवार कार्यवाहक कुलसचिव रहे। जून 2023 में डाॅ. धीरज शर्मा ने कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया और 31 मई 2024 को वह कार्यमुक्त हो गए।
big news
Budget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार

Uttarakhand Budget Session LIVE Day 5 : भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। सदन की पांचवें दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।
भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू
विधानसभा के बजट सत्र का आज पांचवा दिन है। पांचवे दिन की कार्रवाई शुरू हो गई है। आज प्रश्नकाल में मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा सदस्यओं के सवालों के जवाब देंगे। इसके साथ ही आज सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार हैं।

big news
बड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू

Pauri News : उत्तराखंड के प्रसिद्ध धारी देवी मंदिर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है। इसके साथ ही अब मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू होगा।
Table of Contents
धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन पर बैन
नगर निगम द्वारा गुरूवार कोधारी देवी मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ाने को लेकर चर्चा की गई। महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। अब धारी देवी मंदिर क्षेत्र में मोबाइल फोन पर बैन लगा दिया गया है।

सामान रखने के लिए होगी लॉकर की व्यवस्था
बैठक में ये भी फैसला लिया गया कि अब मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के सामान को रखने के लिए लॉकर की व्यवस्था भी की जाएगी। जो कि नगर निगम द्वारा लगाए जाएंगे। ये फैसला इस लिए लिया गया है ताकि दर्शन के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम होगा लागू
धामी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल फोन लागू होने के साथ ही मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी लागू किया जाएगा। इसके साथ ही बैठक में मंदिर को अतिक्रमण मुक्त करने का फैसला भी लिया गया है। ताकि परिसर की धार्मिक गरिमा और स्वच्छता बनी रहे
big news
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में एक बार फिर गुलदार का आतंक देखने को मिला है। गुलदरा ने यहां एक व्यक्ति को निवाला बना लिया। हमले के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
पौड़ी के जामलाखाल में गुलदार ने शख्स को बनाया निवाला
पौड़ी में गुलदार ने एक शख्स को निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक घटना पौड़ी वन प्रभाग से सटे घुड़दौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र की है। जहां सोमवार शाम गुलदार ने एक व्यक्ति को अपना शिकार बना लिया। घटना की जानकारी के बाद से ग्रामीणों में दहशत है।
शाम को घर लौटते वक्त बनाया शिकार
मिली जानकारी के मुताबिक कि सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे जामलखाल निवासी प्रकाश लाल(47) अपने काम से घर को वापस लौट रहा था। इसी बीच रास्ते में घात लगाकर बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में उसकी मौत हो गई।

देर तक घर ना लौटने पर परिजनों की खोजबीन पर चला पता
बताया जा रहा है कि देर शाम तक जब प्रकाश लाल घर नहीं पहंचे और ना ही उनसे कोई संपर्क हो पाया तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। जिसके बाद पता चला कि गुलदार ने उन्हें मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने तहसीलदार, पटवारी समेत वन विभाग के कर्मचारियों 15 कर्मचारियों को पंचायत घर में बंधक बना दिया। ग्रामीणों की मांग है कि गुलदार को मारने के आदेश जारी किए जाएं।
Cricket9 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National9 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun7 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news6 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
big news4 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन
big news6 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
uttarakhand weather8 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
Cricket8 hours agoWI-W vs AUS-W Dream11 Prediction 1st T20I 2026 , Australia Women tour of West Indies..











































