Connect with us

Rudraprayag

बाबा केदार के मंदिर में 23 घंटे धार्मिक गतिविधियां हो रही संचालित, 19 घंटे श्रद्धालु कर रहे दर्शन…उमड़ रहा भक्तों का सैलाब।

Published

on

रुद्रप्रयाग – भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम में श्रद्धा व भक्ति का उल्लास अपने चरम पर है। प्रतिदिन बढ़ रही भक्तों की भीड़ के चलते इन दिनों से मंदिर में 23 घंटे तक धार्मिक गतिविधियां हो रही हैं, जिसमें 15 घंटे धर्म दर्शन, 4 घंटे श्रृंगार दर्शन और देर रात्रि से तड़के तक चार घंटे भक्तों द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन बुक की गई पूजाएं संपादित की जा रही हैं।

केदारनाथ यात्रा के इतिहास में यह पहला मौका है, जब मंदिर दिनरात में सिर्फ एक घंटे बंद रहा है। इसके अलावा, समूची केदारपुरी, पैदल मार्ग और राजमार्ग पर 24 घंटे यात्रा संचालित हो रही है। 10 मई से शुरू हुई केदारनाथ यात्रा में इस वर्ष आस्था का सैलाब उमड़ रहा है। यात्रा के 14 दिनों में ही दर्शनार्थियों का आंकड़ा 4 लाख 24 हजार 242 पहुंच गया है। धाम में पिछले सात दिनों से प्रतिदिन 30 हजार से अधिक श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं, जिस कारण मंदिर केा अधिकाधिक समय के लिए खुला रखा जा रहा है।

इन दिनों 24 घंटे के दिनरात में 23 घंटे तक बाबा केदार के मंदिर में धार्मिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिसमें सुबह 4 बजे कपाट खुलने के बाद पूजा-अर्चना हो रही है। इसके बाद सुबह 5 बजे से बाबा के भक्तों के लिए धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं, जो अपराह्न तीन बजे तक हो रहे हैं।

इसके बाद बाबा केदार को बाल भोग लगाया जा रहा है, जिस कारण मंदिर के कपाट 30 मिनट के लिए बंद किए जा रहे हैं। गर्भगृह की साफ-सफाई और अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के उपरांत 3.30 बजे पुन: मंदिर के कपाट खोले जा रहे हैं और भक्तों को धर्म दर्शन कराए जा रहे हैं, जो सांय 7 बजे तक हो रहे हैं।

इसके उपरांत मंदिर में भगवान केदारनाथ की सांयकालीन पूजा व आरती हो रही है, जिसमें प्रतिदिन 10 हजार से अधिक श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। आरती के उपरांत साढ़े सात बजे से भगवान के श्रृंगार दर्शन हो रहे हैं, जो सभामंडप से कराए जा रहे हैं। इस दौरान गर्भगृह में प्रवेश वर्जित है।

श्रृंगार दर्शन रात्रि 11 बजे तक कराए जा रहे हैं। इसके मंदिर के कपाट बंद किए जा रहे हैं। लेकिन मंदिर के अंदर गर्भगृह में बाबा के भक्तों की ऑनलाइन व ऑफलाइन बुक की गईं पूजाएं की जा रही हैं, जो सुबह 4 बजे तक संपादित हो रही हैं।

केदारनाथ यात्रा में पहली बार गौरीकुंड से केदारनाथ पैदल मार्ग पर 24 घंटे आवाजाही हो रही है। गौरीकुंड से जहां सुबह 3 बजे से भक्तों का धाम जाना शुरू हो रहा है। वहीं, देर शाम 5 बजे के बाद भी केदारनाथ से श्रद्धालु वापस सोनप्रयाग लौट रहे हैं, जो मध्य रात्रि के बाद गौरीकुंड तक पहुंच पा रहे हैं। गौरीकुंड के पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोस्वामी ने बताया कि रात्रि दो-तीन बजे तक यात्रियों की चहलकदमी बनी हुई है। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग और ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर भी 24 घंटे यातायात संचालित हो रहा है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

uttarakhand weather

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

Published

on

UTTARAKHAND Weather update

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.

मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान

IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट

ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )

राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.

पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट

केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड

वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.

Continue Reading

Uttarakhand

KEDARNATH YATRA 2026 को लेकर बड़ी खबर, दर्शन के लिए देना होगा सर्टिफिकेट, गैर सनातनियों पर ये अपडेट…

Published

on

KEDARNATH YATRA 2026

BKTC का बड़ा फैसला, समिति से जुड़े मंदिरों में दर्शन के लिए देना होगा शपथ पत्र

KEDARNATH YATRA 2026: उत्तराखंड में 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत होगी. यात्रा को लेकर सभी विभाग अपनी-अपने तैयारी में जुटे हैं. बीते दिनों बद्री केदार मंदिर समिति की बजट बैठक में चारधाम यात्रा में गैर सनातनियों का प्रवेश वर्जित करने का निर्णय लिया गया था. जिसके बाद इस निर्णय पर पूरे देशभर में सियासत तेज़ हो गई थी. अब इस फैसले पर कुछ हद तक राहत देते हुए BKTC की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है.

मंदिर में दर्शन से पहले देना होगा शपथ पत्र

दरअसल, बीते दिनों बद्री-केदार मंदिर समिति की बजट बैठक में निर्णय लिया गया था कि चारधाम यात्रा में गैर सनातनियों के प्रवेश पर पूरी तरह से प्रतिबन्ध जाएगा. जिसके बाद प्रदेश समेत पूरे देशभर में इस फैसले को लेकर सियासत तेज़ हो गई थी. अब इस पर मंदिर समिति की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. मंदिर समिति से जुड़े हुए मंदिरों में दर्शन के लिए अब श्रद्धालुओं को शपथ पात्र देना होगा.

ये भी पढ़ें_ बड़ी खबर : बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम में गैर सनातनियों की एंट्री बैन, इन 45 मंदिरों में भी नहीं मिलेगा प्रवेश

मंदिर परिसर में ही मिलेगा आस्था का सर्टिफिकेट

BKTC के अध्यक्ष हेमंत दिवेदी ने स्थिति स्पष्ट करने हुए बताया कि श्रद्धालुओं को समिति से जुड़े मंदिरों में दर्शन करने के लिए सनातन परम्परा में आस्था का शपथ पत्र देना होगा. ये शपथ पत्र समिति की ओर से मंदिर परिसर में ही उपलब्ध कराया जाएगा. जिससे श्रद्धालु सनातन परम्परा में अपनी आस्था का प्रमाण दे सकेंगे. अब दोबारा से समिति का ये फैसला चर्चाओं में आ गया है. जहाँ एक ओर लोग इसे धर्म से जोड़ कर देख रहे हैं, वहीँ दूसरी ओर इस पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रहीं हैं.

ये भी पढ़ें_ 2027 से पहले उत्तराखंड बीजेपी में बड़ी बगावत !, अब अजेंद्र अजय का भी BJP से मोहभंग, सोशल मीडिया पोस्ट ने मचाया तहलका

यात्रा के लिए 121 करोड़ का बजट पास

साथ ही यात्रा के लिए मंदिर समिति ने सभी जरुरी तैयारियां पूरी कर ली हैं. बीते सप्ताह हुई बोर्ड की बैठक में इस बार यात्रा के लिए 121 करोड़ का बजट भी पास किया गया है. इसके साथ ही बद्री केदार मंदिर समिति ने कई बदलाव किए हैं, BKTC के अध्यक्ष ने बताया कि मंदिर परिसर में मोबाइल ले जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाएगा. मंदिर परिसर की तकरीबन 60 मीटर की परिधि में कोई भी व्यक्ति मोबाइल नहीं ले जा पाएगा.

ये भी पढ़ें_ अब सर्दियों में भी कर सकते हैं चारधाम के दर्शन, आस्था और एडवेंचर का ऐसा सगंम जो हमेशा रहेगा याद

सारा अली खान का उदाहरण आया सामने

वहीँ BKTC अध्यक्ष हेमंत दिवेदी की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनसे ये सवाल पूछा गया कि क्या सारा अली खान भी अब केदारनाथ नहीं आ पाएंगी? इस पर जवाब देते हुए दिवेदी ने कहा कि सारा अली खान शिव भक्त हैं और सनातन का सम्मान करती हैं. इसी तरह से कोई भी श्रद्धालु वो किसी भी समुदाय का हो अगर सनातन में भरोसा रखता है तो वो शपथ पत्र देकर मंदिर मेंन दर्शन कर सकता है.

Continue Reading

Breakingnews

Rudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका

Published

on

rudraprayag news

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के एक होटल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Rudraprayag news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक होटल के कमरे में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।

रुद्रप्रयाग होटल में मिला महिला का शव

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला बीती रात रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों युवक होटल मालिक को यह कहकर बाहर चले गए कि वो कुछ देर में लौट आएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी जब दोनों युवक वापस नहीं आए, तो होटल स्वामी को शक होने लगा। होटल मालिक ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, जहां महिला संदिग्ध अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई दिखाई दी।

ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका

पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुतबिक महिला उस समय मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें_ Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान

महिला के साथ आए युवक लापता, हत्या की आशंका

उधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के साथ आए दोनों युवक सुबह से ही लापता हैं। इसी कारण पुलिस को मामले में हत्या की आशंका भी नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में उनकी संभावित मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।

कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि

कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है, जिसमें हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें_ बेवफा की धमकी से टूट गया दिल: युवक ने दी जान, अर्थी पर टंगी गर्लफ्रेंड की तस्वीर…

घटना के बाद से इलाके में सनसनी

वहीं घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई सामने आ पाएगी।

Continue Reading
Advertisement
ALMORA ACCIDENT
big news7 hours ago

बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

uttarakhand politics
big news9 hours ago

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

Pauri news
Breakingnews9 hours ago

PAURI GARHWAL: कोटद्वार में हिमालयन इंडस्ट्री एंड बिजनेस एक्सपो का समापन, विस अध्यक्ष हुई शामिल

Dehradun News
Dehradun10 hours ago

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

DEHRADUN TRAFFIC PLAN
Uttarakhand10 hours ago

DEHRADUN TRAFFIC PLAN: कल देहरादून में ये रूट रहेंगे डाइवर्ट, देखें ट्रैफिक प्लान

HARIDWAR POLICE TRANSFER
Uttarakhand10 hours ago

HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट

Dehradun News
Breakingnews10 hours ago

बड़ी खबर : देहरादून के कुंआवाला में पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी, नहीं हो पाई शिनाख्त

UTTARAKHAND POLITICS
Breakingnews11 hours ago

Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार

WI-W vs AUS-W Dream11 Team 2nd ODI 2026
Cricket12 hours ago

WI-W vs AUS-W Dream11 Team 2nd ODI 2026 (हिंदी में पूरी जानकारी)

NANITAL NEWS POLICE
Nainital13 hours ago

NAINITAL NEWS: नैनीताल में 9 आरोपी जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

Uttarakhand weather update
uttarakhand weather13 hours ago

उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, जानें कल कैसा रहेगा मौसम ?

ALMORA NEWS
big news14 hours ago

अल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए

PRD JAWAN DEATH IN POLICE CUSTODY
Dehradun14 hours ago

देहरादून: पुलिस कस्टडी में PRD जवान की मौत से हड़कंप, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश

rishikesh news
big news15 hours ago

ऋषिकेश में अवैध कैसीनो और शराब पार्टी का भंडाफोड़, पुलिस की छापेमारी में दस महिलाओं सहित 40 गिरफ्तार

dehradun news
Dehradun15 hours ago

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

MI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026
Cricket15 hours ago

MI vs KKR Dream11 2nd Match IPL 2026 – 29 March 2026

ALMORA NEWS
big news14 hours ago

अल्मोड़ा के जागेश्वर में वन दरोगा घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगे थे 25 हजार रूपए

UTTARAKHAND POLITICS
Breakingnews11 hours ago

Uttarakhand Politics: महेंद्र भट्ट के ‘बेकार माल’ बयान से सियासत गरम, कांग्रेस का पलटवार

HARIDWAR POLICE TRANSFER
Uttarakhand10 hours ago

HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट

Dehradun News
Dehradun10 hours ago

सीएम धामी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’, जनप्रतिनिधियों संग साझा किए विचार

WI-W vs AUS-W Dream11 Team 2nd ODI 2026
Cricket12 hours ago

WI-W vs AUS-W Dream11 Team 2nd ODI 2026 (हिंदी में पूरी जानकारी)

dehradun news
Dehradun15 hours ago

मुख्यमंत्री आवास पर सीएम धामी ने एक घंटे बंद रखी लाइटें, Earth Hour पर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

uttarakhand politics
big news9 hours ago

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा का बड़ा बयान, दल-बदल के डर से किया गया धामी कैबिनेट का विस्तार

ALMORA ACCIDENT
big news7 hours ago

बड़ी खबर : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो लोगों की मौत, दो घायल

NANITAL NEWS POLICE
Nainital13 hours ago

NAINITAL NEWS: नैनीताल में 9 आरोपी जिला बदर, गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

Breakingnews10 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews10 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews10 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews10 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews10 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews10 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews10 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews10 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews10 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital10 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime2 years ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun2 years ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun2 years ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh2 years ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime2 years ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun10 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews10 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime10 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun10 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli10 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime10 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag10 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun10 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun10 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun10 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun10 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun10 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag10 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital10 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime10 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Trending