Uttarakhand
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, सीडीओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Republic Day 2026 : 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। आज सीडीओ ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा लिया।
Table of Contents
गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में
देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित होने वाले भव्य समारोह की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं। इस राष्ट्रीय पर्व को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने शनिवार को विभिन्न व्यवस्थाओं से जुड़े नोडल अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया तथा तैयारियों की समीक्षा की।
व्यवस्थाओं में कोई कमी ना रहे रखा जाए इसका ध्यान
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि उन्हें सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं समयबद्धता के साथ निर्वहन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि परेड ग्राउंड में प्रवेश की अलग अलग व्यवस्थाएं की गई है। गेट संख्या-1 से मुख्य मंच, गंगा एवं अलकनंदा ब्लॉक के पास धारकों का प्रवेश होगा। गेट संख्या-2 से भागीरथी ब्लॉक के पास धारकों का प्रवेश सुनिश्चित किया गया है। गेट संख्या-3 से परेड दल व झांकियों का प्रवेश होगा। गेट संख्या-4 से आसन, टौंस व यमुना ब्लॉक के पासधारकों, दर्शकों के लिए प्रवेश की व्यवस्था की गई है।
गणतंत्र दिवस समारोह का 10 बजे होगा शुभारंभ
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे होगा। प्रातः 10 बजे परेड दलों की पंक्तिबद्धता और परेड कमांडर द्वारा परेड का भार ग्रहण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 10ः20 बजे माननीय मुख्यमंत्री और 10ः28 बजे माननीय राज्यपाल का गरिमामय आगमन होगा।

10ः30 बजे ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के उपरांत कार्यक्रम आगे बढ़ेगा। प्रातः 10ः35 बजे से परेड का मार्च पास्ट, स्कूली बच्चों के कार्यक्रम, झांकियों का प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पश्चात 11ः25 बजे पुलिस मेडल वितरण किया जाएगा। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
big news
Pauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल

Pauri News : मां चंद्रबदनी मंदिर दर्शन कर वापस लौटच रहा था परिवार, रास्ते में खाई में गिरी कार
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल में मां चंद्रबदनी के दर्शन कर लौट रहे परिवार की कार हादसे का शिकार हो गई। दर्शन कर लौटते वक्त कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे एक कार सवार की मौक पर ही मौत हो गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में कार हादसे का शिकार
पौड़ी गढ़वाल में दर्दनाक कार हादसे में एक शख्स की मौत हो गई। जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी केे अनुसार पौड़ी जिले के कफलना गांव का एक परिवार टिहरी में स्थित मां चंद्रबदनी मंदिर गया हुआ था। मां के दर्शन कर वापस लौटते वक्त उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

हादसे में एक शख्स की मौत, 5 घायल
बताया जा रहा है कि चंद्रबदनी मंदिर से लौटते वक्त सबदरखाल और देवप्रयाग के बीच कुंडाधार के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार सभी छह लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां लक्ष्मण सिंह रावत की इलाज चे दौरान मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
Dehradun
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट, हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद

Dehradun Weather : देहरादून में आज गर्मी लोगों को करेगी परेशान, भीषम गर्मी का अलर्ट जारी
Dehradun Weather : पूरे देश के साथ ही उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में भी गर्मी का तांडव देखने के लिए मिल रहा है। आलम ये है कि हीटवेव के चलते स्कूलों में छुट्टी तक करनी पड़ रही है। राजधानी देहरादून भी इस बार भीषण गर्मी की चपेट में है। पहली बार गर्मी के चलते दून के स्कूलों में छुट्टी करनी पड़ी है।
Table of Contents
देहरादून में आज भीषण गर्मी का अलर्ट
राजधानी देहरादून जो कि अपने सुहावने मौसम के लिए देशभर में मशहूर इस बार भीषण गर्मी से बेहाल नजर आ रहा है। इस बार देहरादून में अप्रैल में ही पारा 38 डिग्री के पार पहुंच गया है।
जबकि पिछले सालों में इतना तापमान मई लास्ट और जून में देखने को मिलता था। तापमान में भारी बढ़ोतरी के कारण लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। आज भी देहरादून में भीषण गर्मी पड़ने का अलर्ट है।
हीटवेव की चेतावनी के बीच देहरादून के सभी स्कूल आज रहेंगे बंद
राजधानी देहरादून में तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण हीट वेव जैसी परिस्थितियों को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाया है। सोमवार, 27 अप्रैल को कक्षा 1 से 12वीं तक के सभी स्कूलों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है, ताकि बच्चों को गर्मी के प्रकोप से बचाया जा सके।
देहरादून में पहली बार गर्मी के कारण हुई छुट्टी
देहरादून में पहली बार ऐसा हो रहा है कि भीषण गर्मी के अलर्ट के चलते स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। वरना आमतौर पर देहरादून में बारिश के कारण या फिर सर्दी के कारण स्कूलों की छुट्टी के आदेश जारी किए जाते थे।

Rudraprayag
एसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Rudraprayag News : चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु संचालन सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड पुलिस ने बहुस्तरीय व्यवस्थाएं लागू की हैं। इसी क्रम में निहारिका तोमर ने स्वयं केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन स्थलीय निरीक्षण किया।
Table of Contents
एसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण
एसपी रुद्रप्रयाग ने आज केदारनाथ मार्ग का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा इंतजामों, यातायात प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ बेस कैंप से लेकर गौरीकुण्ड तक के प्रमुख पड़ावों—लिंचोली, भीमबली एवं जंगलचट्टी—स्थित पुलिस चौकियों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा प्रबंधों, यातायात व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े सभी पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस बल से संवाद कर व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश भी दिए।
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं यात्रा अनुभव के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही, घोड़ा-खच्चर संचालकों से भी वार्ता कर संचालन व्यवस्था, रूट मैनेजमेंट एवं सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर फीडबैक लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन फीडबैक के आधार पर व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम और प्रभावी बनाया जाए, ताकि सभी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।

भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश
एसपी ने सभी चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सुचारु आवागमन, चिकित्सा सहायता एवं त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
किसी भी आपात स्थिति में त्वरित राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु पुलिस बल को सतत सतर्क एवं सक्रिय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त, भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने पर भी जोर दिया गया।
big news18 hours agoरिजर्व फॉरेस्ट में मंत्री जी के बेटे की शादी को लेकर बवाल, सफाई में बोले मंत्री- पहले बता देते तो कहीं और करते शादी
Dehradun22 hours agoऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो को किया गिरफ्तार
Uttarakhand19 hours ago28 अप्रैल को बीजेपी निकालेगी देहरादून में विशाल मशाल जुलूस, महिला आरक्षण का विरोध करने वाले दलों को देगी जवाब
big news23 hours agoबीकेटीसी के स्थायी CEO की हुई नियुक्ति, PCS अधिकारी सोहन सिंह को सौंपी गई जिम्मेदारी
Dehradun19 hours agoसीएम धामी ने सुना मन की बात कार्यक्रम का 133वां संस्करण, कहा- कार्यक्रम ने आमजन के प्रयासों को दिया मंच
big news21 hours agoगेहूं काटते समय मिली टॉपर बनने की खबर, बेटे के जिला टॉप करने की खबर सुन रो पड़े किसान पिता
Rudraprayag17 hours agoएसपी रुद्रप्रयाग ने केदारनाथ मार्ग का किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
big news14 minutes agoPauri News : पौड़ी में गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में एक शख्स की मौत, पांच घायल







































