Haridwar
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी के बाद गुर्जर समाज में नाराजगी, 29 जनवरी को बुलाई महापंचायत….

हरिद्वार : उत्तराखंड में विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के बीच की राजनीतिक और व्यक्तिगत लड़ाई अब समाज की लड़ाई में बदल चुकी है। दोनों नेताओं ने अब अपनी लड़ाई को अपने-अपने समाज के समर्थन से जोड़ दिया है। पहले सोशल मीडिया पर एक-दूसरे पर कटाक्ष करने वाले इन नेताओं के बीच विवाद अब हथियारों की नुमाइश और गोलीबारी के रूप में सामने आया है।
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के समर्थन में करेंगे महापंचायत का आयोजन:
कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी के बाद से गुर्जर समाज के लोग नाराज हैं। गुर्जर समाज के कई नेताओं ने कुंवर प्रणव सिंह के निवास लंढौरा रियासत में एकत्रित होकर प्रशासन पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया। समाज के नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने विधायक उमेश कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो फरवरी में दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनावों में इसका असर सरकार को भुगतना होगा। किसान यूनियन पटेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष कीरत सिंह ने कहा कि वे प्रशासन को समय देते हैं कि कुंवर प्रणव सिंह को जल्द जेल से रिहा किया जाए, नहीं तो 29 जनवरी को लक्सर में गुर्जर महासभा की पंचायत होगी।

29 जनवरी को लक्सर में होने वाली इस महापंचायत में गुर्जर समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान कर रहे हैं। पुलिस प्रशासन इस महापंचायत को लेकर अलर्ट है, क्योंकि प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी के बाद उनके समर्थक सोशल मीडिया पर लगातार विरोध जता रहे हैं।

उमेश कुमार ने भी समाज की लड़ाई का दावा किया:
वहीं, इस मामले में विधायक उमेश कुमार भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने 31 जनवरी को लक्सर में ब्राह्मणों और अन्य समाज के लोगों के साथ बैठक बुलाने का निर्णय लिया है। उमेश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी सूचना दी और सभी समाजों को बैठक में शामिल होने का आमंत्रण दिया। यह साफ है कि अब दोनों नेता अपनी व्यक्तिगत लड़ाई को समाज की लड़ाई बना चुके हैं।
पुलिस की सख्त निगरानी:
हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि प्रशासन किसी को भी कानून हाथ में नहीं लेने देगा। उन्होंने यह सुनिश्चित करने का वादा किया कि कोई भी हिंसा या उत्पात फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की टीमें दोनों नेताओं के कार्यालयों के बाहर तैनात हैं और स्थिति को नियंत्रण में रखा गया है।
Haridwar
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे

Haridwar News : त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य पदार्थों में मिलावट और खराब सामग्री की बिक्री रोकने के लिए लक्सर में अभियान चलाया। विभाग की टीम ने नगर के अलग-अलग इलाकों में स्थित खाद्य प्रतिष्ठानों, गोदामों और दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कुट्टू के आटे के दो और सेंधा नमक का एक नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया।
Table of Contents
लक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 11 अक्टूबर से हो रही है। इसके बाद दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली समेत कई प्रमुख त्योहार आने वाले हैं। ऐसे समय में खाद्य सामग्री की मांग बढ़ जाती है, जिसके चलते मिलावटी या एक्सपायरी सामान की बिक्री की आशंका भी रहती है। इसी को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने लक्सर में औचक निरीक्षण किया।
कई दुकानों और गोदामों की हुई जांच
खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखंड विनय शंकर पांडे और हरिद्वार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत तहसीलदार लक्सर दीवान सिंह राणा और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की।
अभियान के दौरान गोवर्धनपुर रोड, रुड़की तिराहा, सोसायटी रोड, पुरकाजी रोड और बसेड़ी रोड पर स्थित आटा सप्लायरों, थोक विक्रेताओं और प्रोविजन स्टोरों की जांच की गई। टीम ने दुकानों और गोदामों में रखी खाद्य सामग्री की गुणवत्ता और स्थिति का निरीक्षण किया।

कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे
नवरात्रि के दौरान इस्तेमाल होने वाले कुट्टू के आटे को लेकर भी विशेष जांच की गई। टीम ने कुट्टू के आटे के दो नमूने और सेंधा नमक का एक सैंपल लिया, जिन्हें परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और फंगस लगा आटा मिला
छापेमारी के दौरान दो प्रतिष्ठानों पर गंभीर अनियमितताएं भी सामने आईं। बसेड़ी रोड स्थित एक खाद्य प्रतिष्ठान में कोल्ड ड्रिंक की 55 बोतलें एक्सपायरी डेट की मिलीं। विभागीय टीम ने इन बोतलों को मौके पर ही हटवाकर नष्ट करा दिया।
वहीं, गोवर्धनपुर रोड स्थित एक प्रोविजन स्टोर में मल्टीग्रेन आटे की स्थिति खराब मिली। जांच के दौरान आटे में फंगस और कीड़े पाए गए। विभाग ने इस आटे को भी मौके पर ही नष्ट करा दिया।
खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार, दोनों मामलों में संबंधित दुकानदारों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत न्यायालय में मुकदमा दायर करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
Haridwar
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार, रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म

Haridwar News : हरिद्वार के पिरान कलियर में मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की घटना से सनसनी फैल गई। घटना के वक्त बच्ची की मां लंगर लेने गई थी, जबकि पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के जरिए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है।
Table of Contents
पिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार
हरिद्वार जिले के पिरान कलियर से मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने परिवार के साथ रैन बसेरे के पास रह रही थी। घटना के वक्त उसकी मां लंगर लेने गई हुई थी और बच्ची वहां अकेली थी। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची को अपना निशाना बनाया।
रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
घटना की जानकारी सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही नवनियुक्त सीओ देवदत्त जोशी और कलियर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास मौजूद लोगों से घटना को लेकर जानकारी जुटाई।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में नजर आने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
पुलिस ने जांच के लिए कई टीमें गठित कर अलग-अलग पहलुओं पर पड़ताल शुरू की है। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ के साथ ही क्षेत्र में आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार के खड़खड़ी क्षेत्र में चेन स्नेचिंग के एक आरोपी की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बिल्केश्वर रोड के पास हुई इस कार्रवाई में आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस की गोली आरोपी के दाएं पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया। वहीं, मौके का फायदा उठाकर उसका एक साथी अंधेरे में फरार हो गया।
Table of Contents
हरिद्वार में पुलिस-बदमाश मुठभेड़
पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह खड़खड़ी इलाके में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला के गले से चेन झपट ली थी। वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी दौरान नगर कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा की टीम को बिल्केश्वर रोड के आसपास संदिग्ध बदमाशों के मौजूद होने की सूचना मिली।
दिल्ली का शातिर चेन स्नेचर गोली लगने के बाद गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्धों को रोकने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान बदमाशों की ओर से दोबारा गोली चलाए जाने पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की।
फायरिंग के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। घटना की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा। वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया, जबकि घायल आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद
पुलिस ने आरोपी के पास से सोने की चेन और एक बाइक बरामद होने की बात कही है। प्रारंभिक जांच में उसके चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों में शामिल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड और उसके साथियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह पुलिसकर्मियों से माफी मांगता दिखाई दे रहा है। आरोपी कथित तौर पर पुलिस से माफी की गुहार लगाते हुए अपनी गलती स्वीकार करता नजर आया। पुलिस उससे चेन स्नेचिंग की अन्य घटनाओं और फरार साथी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
uttarakhand weather23 hours agoइस बार गुलाबी ठंड का इंतजार छोड़िए, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही पड़ेगी कड़ाके की सर्दी
Haridwar19 hours agoपिरान कलियर में इंसानियत को शर्मसार, रैन बसेरे में रह रही बच्ची के साथ दुष्कर्म
uttarakhand weather1 hour agoउत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Haridwar16 minutes agoलक्सर में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, कुट्टू के आटे और सेंधा नमक के सैंपल जांच को भेजे







































