Accident
ऋषिकेश: कुनाऊ गांव के पास गंगा में बहे दो किशोर, sdrf ने चलाया सर्च अभियान, एक शव किया बरामद

ऋषिकेश – ऋषिकेश में आज सुबह कुनाऊ गांव के पास गंगा दो किशोर गंगा में बह गए। एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर एक किशोर का शव बरामद कर लिया है। दूसरे किशोर की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार, पुलिस और एसडीआरएफ को सूचना मिली थी कि थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र में दो लोग गंगा में बहे हैं। टीम ने तुरंत माैके पर पहुचंकर सर्च अभियान शुरू किया।
दोनों किशोर ईशान बिजलवान(15) और दीपेश रावत(15) यहां 20 बीघा क्षेत्र के रहने वाले हैं। एसडीआरएफ डीप डायवर मातवर सिंह ने गंगा की गहराई से एक किशोर का शव बरामद किया।
Uttarakhand
गोपेश्वर में बस की चपेट में आई स्कूटी सवार महिला, हादसे में दर्दनाक मौत
Chamoli: गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार महिला की मौत
मुख्य बिन्दु
चमोली (Chamoli): उत्तराखंड के चमोली जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां पर स्कूटी से घर जा रही एक महिला बस की चपेट में आ गई. इस हादसे में महिला की दर्दनाक मौत हो गई.
गोपेश्वर में दर्दनाक सड़क हादसा, महिला की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक, चमोली जिले के गोपेश्वर के ग्वीलों बैंड के पास स्कूटी सवार महिला बस की चपेट में आ गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल महिला को अस्पताल पहुँचाया लेकिन तब तक महिला दम तोड़ चुकी थी. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
महिला की पहचान
- मंजू देवी (35 वर्ष) पत्नी भरत सिंह नेगी, निवासी- ईरानी हाल कोठियालसैंण, चमोली
पुलिस की हिरासत में बस चालक
इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीँ, हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके से बस चालक को हिरासत में ले लिया है. बस चालक से पूछताछ की जा रही है. साथ ही घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.
Accident
उत्तराखंड: घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

Roorkee: घने कोहरे के कारण छिन गई दो परिवारों की खुशियाँ
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर समाने आई है. घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
हादसे में जीजा-साले की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, और उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Accident
रुड़की में ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में महिला का सिर कुचलने से मौत

Roorkee Accident: ट्रैक्टर ट्राली और बाइक की टक्कर में महिला की मौत
मुख्य बिंदु
Roorkee Accident: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने बेटे के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रही थी, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गई।
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
जानकारी के मुताबिक, हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के नारसन गांव निवासी विष्णु अपनी मां बालेश्वरी देवी (60 वर्ष) को बाइक पर बिठाकर रिश्र्तेदारी में जा रहे थे। जैसे ही वो कोटवाल गांव के पास पहुंचे, तभी गन्ने की खोई से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अचानक बाइक को टक्कर मार दी। इसके चलते दोनों मां-बेटा सड़क पर गिर पड़े और स्थिति बेहद गंभीर हो गई।
ये भी पढ़ें – चकराता में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन और स्कूटी की टक्कर में दो की मौत
महिला का सिर ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत
हादसा इतना भयावह था कि गिरते समय महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि, बाइक चला रहा बेटा विष्णु इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गया। इसके बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आक्रोशित लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
हादसे की सूचना मिलते ही झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी अजय शाह ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है और फिलहाल तहरीर का इंतजार किया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – डेढ़ साल की मासूम बनी गुलदार का निवाला, आँगन में खेलते समय किया हमला
Cricket23 hours agoZIM vs OMAN Dream11 Prediction Today – एक्सपर्ट गाइड, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
big news5 hours agoहरिद्वार में SSP प्रमेंद्र डोभाल ने किया बड़ा फेरबदल, 11 इंस्पेक्टर और 4 दारोगाओं के किए तबादले
Cricket5 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction – WPL फाइनल के लिए बेस्ट फैंटेसी टीम, प्लेइंग 11 और कप्तान विकल्प…
big news22 hours agoधामी राज में नौकरी की बरसात !, 4.5 साल में 28 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी की सौगात
big news2 hours agoआपके बच्चे के फोन में भी है ये गेम तो हो जाएं सावधान !, एक टास्क ने ले ली तीन सगी बहनों की जान
Ramnagar4 hours agoगर्जिया देवी मंदिर अस्थायी रूप से बंद, 13 फरवरी तक श्रद्धालुओं की एंट्री पर रोक, ये है वजह
Dehradun21 hours ago5 फरवरी से शुरू होगा उत्तरायणी कौथिक महोत्सव- 2026, देश-प्रदेश के कई सितारे करेंगे शिरकत
Uttarakhand23 hours agoकेदारनाथ हाईवे पर पहाड़ की अवैध कटिंग, प्रशासन की चुप्पी से उड़ी नियमों की धज्जियाँ






































