Accident
रुद्रप्रयाग टेंपो-ट्रैवलर हादसा: तीन सदस्यीय दल मामले की कर रहा जाँच, कई लोगों के बयान किए दर्ज।

रुद्रप्रयाग – ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर रैंतोली में हुए टेंपो-ट्रैवलर हादसे की मजिस्ट्रीयल जांच उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल कर रहा है। मामले में अभी तक हादसे में घायल हुए लोगों और रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाने वाले कई लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं।

वहीं, परिवहन विभाग दुर्घटनाग्रस्त वाहन की तकनीकी जांच कर रहा है। इधर, हादसे की जांच कर रहे एसडीएम आशीष घिल्डियाल ने बताया कि अभी तक जो प्रमुख तथ्य सामने आए हैं, उसमें हादसे का कारण चालक को नींद की झपकी आना पाया गया है।
घायलों ने भी यात्रियों के नींद में होने के साथ चालक को भी झपकी आने की बात कही है। घटनास्थल पर सड़क की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि रुद्रप्रयाग रिपोर्ट देगा, जबकि वाहन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी परिवहन विभाग द्वारा जुटाई जा रही है।
ये था मामला
15 जून को सुबह 11.30 बजे रैंतोली में टेंपो-ट्रैवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी किनारे खाई में गिर गया था। हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 11 घायलों में से छह का एम्स ऋषिकेश और एक का बेस चिकित्सालय श्रीनगर में इलाज चल रहा है। चार अन्य को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
रैंतोली में तीन दिन पूर्व हुए टेंपो-ट्रैवलर हादसे में परिवहन विभाग ने टूर ऑपरेटर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रमोद कर्नाटक ने हादसे के लिए टूर ऑपरेटर को जिम्मेदार मानते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग में तहरीर दी थी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में कहा गया कि वाहन चालक एवं मालिक की जिम्मेदारी बनती है कि परिवहन अधिनियम के सभी नियमों का पालन किया जाए, लेकिन दुर्घटनाग्रस्त हुए टेंपो ट्रैवलर में नियमों का पालन नहीं किया गया। वाहन में एक ही चालक भेजा गया, जबकि सफर लंबा था। साथ ही वाहन में भार क्षमता से अधिक अधिक सवारी भरी गईं थी, जो नियमों का सीधा उल्लंघन है। कोतवाल आरएस रौतेला ने बताया, मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
रैंतोली में हुए टेंपो ट्रैवलर हादसे में घायल मध्यप्रदेश के बरेली निवासी अमित धाखड़ को जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अमित के पिता व अन्य रिश्तेदार उसे घर ले गए हैं। सोमवार सुबह नौ बजे चिकित्सकों ने अमित की जांच करते हुए उनके ब्लड प्रेशर, ऑक्सीजन लेवल आदि की जांच की। इससे पूर्व सीएमएस डाॅ. मनोज बड़ोनी ने अमित का एक्स-रे भी कराया था, जिसमें सब सामान्य मिला।
इससे पहले रविवार को जिला चिकित्सालय के कोटेश्वर यूनिट में भर्ती लक्ष्य अग्रवाल व शशांक बिष्ट को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया था, जबकि वंदना, महिमा, नमिता और शुभम सिंह को रविवार को ही छुट्टी दे दी गई थी। सीएमएस ने बताया, अस्पताल प्रबंधन समय-समय पर सभी घायलों से फोन पर संपर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट लेता रहेगा।
Nainital
NAINITAL BUS ACCIDENT: भवाली रोड पर बस हादसा, एक की मौत कई घायल

नैनीताल में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से एक की मौत
NAINITAL BUS ACCIDENT: उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. हादसे में कई यात्री घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम तुरंत सक्रिय हो गई.
मुख्य बिंदु
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF
आपदा कंट्रोल रूम से सुबह 7:27 बजे नैनीताल के भवाली रोड स्थित खुपी क्षेत्र में एक बस हादसे की सूचना मिली. सूचना मिलने पर SDRF टीम उपनिरीक्षक मनीष भाकुनी के नेतृत्व में आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई. टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया.
ये भी पढ़ें_ Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन में 7 घायलों को बचाया गया
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पाया गया कि बस सड़क पर पलटी हुई थी और उसमें लगभग 15–16 यात्री सवार थे. SDRF टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और 7 घायलों को सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल भिजवाया.

एक यात्री की मौत, जांच जारी
हालांकि, इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा, टीम ने अन्य यात्रियों की स्थिति का भी जायजा लिया और पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया. फिलहाल प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है.
ये भी पढ़ें_ Dehradun Accident: हर्रावाला में तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा, CCTV में कैद पूरी घटना
Uttarakhand
Nanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल

नैनीताल में गेठिया के पास खाई में गिरी कार, हादसे में उन्नाव के 2 पर्यटकों की मौत, 2 घायल
Nanital Accident: उत्तराखंड के नैनीताल जिले से एक सड़क हादसे की एक दर्दनाक खबर समाने आ रही है. जहाँ पर मल्ला गेठिया के पास एक कार हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में गिर गई. कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं.
मुख्य बिंदु
गेठिया के पास खाई में गिरी कार
शनिवार सुबह नैनीताल जिले के मल्ला गेठिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई. जहाँ पर एक चार खाई में जा गिरी. दुर्घटनाग्रस्त कार में चार लोग सवार थे जिनमे से दो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई.
ये भी पढ़ें_ मरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर भेजा अस्पताल
घटना की सूचना मिलने के बाद तल्लीताल और ज्योलिकोट पुलिस, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची. सभी टीमों ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकालकर हल्द्वानी अस्पताल भेजा, साथ ही मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें_ PITHORAGARH: मुनस्यारी मार्ग पर दर्दनाक कार हादसा, 3 लोगों की मौत, एक घायल
जागेश्वर जा रहे थे सभी लोग
हादसे का शिकार हुई कार में कुल 4 लोग सवार थे , सभी लोग उन्नाव (उत्तर-प्रदेश) के निवासी हैं. सभी लोग जागेश्वर जा रहे थे. हल्द्वानी से आगे गेठिया क्षेत्र में पहुँचते ही उनका वाहन हादसे का शिकार होकर खाई में जा गिरा.
हादसे में मृतक
- अंकित चौधरी, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
- अभिराज, निवासी, पीताम्बर नगर उन्नाव
हादसे में घायल
- अतुल दूबे
- श्याम
big news
देहरादून में बड़ा हादसा, रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत, एक महिला की मौत, 15 घायल

Dehradun Accident : देहरादून में देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत के बाद एक के बाद एक कई गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए।
Table of Contents
देहरादून में रोडवेज बस और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत
देहरादून में बीती रात भीषण सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी केे मुताबिक देहरादून से हरिद्वार आ रही एक रोडवेज बस संख्या- UK04PA1678 व एक ट्रैक्टर ट्रॉली की देहरादून क्षेत्रान्तर्गत मोतीचूर फ्लाईओवर पर गॉडविन होटल के सामने आपस में टक्कर हो गई।
जिस कारण पीछे से आ रही एक महिंद्रा स्कॉर्पियो गाड़ी के उक्त रोडवेज बस के पीछे से टकरा जाने और महिंद्रा स्कॉर्पियो के पीछे आ रहे एक बड़े लोडेड ट्रक-HR46E0605 तथा एक महिंद्रा एक्सयूवी 3X0 रजि0 नं0-UK07HC5084 के आपस में भिड़ जाने के कारण सभी वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत
बताया जा रहा है कि महिंद्रा स्कॉर्पियो के सीएनजी सिलेंडर के ब्लास्ट होने के कारण उक्त स्कॉर्पियो वाहन और रोडवेज बस में आग लग लगई गई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। जानकारी पर मौके पर भारी पुलिस बल व दमकल कर्मी पहुंचे और आग पर काबू पाया।
घायलों व मृतकों की सूची
घायलों की सूची –
1–गुलशन S/0 जगदीश निवासी तीती सोता बिजनौर उम्र 11 वर्ष
2–सुभाष S/0रामचरण निवासी नागल सूती बिजनौर उम्र 40 वर्ष
3-विक्की S/0नंदराम भोगपुर नजीबाबाद उम्र 28 वर्ष
4-आरव S/0विकी पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 6 वर्ष
5-लबी S/0 मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 19 वर्ष
6-नीतू W/0 का मदन पता रानी कोटा रायपुर नजीबाबाद उम्र 35 वर्ष
7-सोनिया पुत्री सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 12 वर्ष
8-अंशिका पुत्री सचिन पता उपरोक्त उम्र 6 वर्ष
9-दिव्यांशु पुत्र सचिन पता उपरोक्त उम्र 8 वर्ष
मृतक
1—–कुसुम w/0 सचिन पता भोगपुर नजीबाबाद उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष
big news18 hours agoदेहरादून में रोड रेज में ब्रिगेडियर की हत्या मामले का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
Cricket19 hours agoPBKS vs GT Dream11 Prediction Match 4 IPL 2026
big news18 hours agoयहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
Udham Singh Nagar17 hours agoउत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट
Cricket19 hours agoISL vs PES Dream11 Prediction Match 7 PSL 11
big news16 hours agoबड़ी खबर : कल से बदल जाएंगे ये नियम, LPG, UPI से लेकर ATM तक जानें क्या-क्या बदलेगा ?
Rishikesh13 hours agoअच्छी खबर : ऋषिकेश में अब जाम के झाम से मिलेगी मुक्ति, ऋषिकेश बाईपास 4-लेन को मिली मंजूरी





































