Udham Singh Nagar
RUDRAPUR: पार्किंग विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस चौकी में भी भिड़े लोग
RUDRAPUR: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर के बाजार चौकी क्षेत्र में वाहन खड़ा करने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. पुलिस चौकी और अस्पताल तक हंगामा पहुंचा, जिसके बाद पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में ले लिया है.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप
दरअसल, रोडवेज बस स्टेशन के पास वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई. शुरुआत में मामला सामान्य लग रहा था, लेकिन देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झगड़ा मारपीट में बदल गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर मौजूद लोगों को बीच-बचाव करना पड़ा.
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
पुलिस को करना पड़ा हस्तक्षेप
इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। साथ ही, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। बाजार चौकी प्रभारी जितेंद्र खत्री के मुताबिक, घटना के बाद छह लोगों को हिरासत में लिया गया है. हालांकि, लोगों को समझाकर चौकी लाया गया, लेकिन वहां भी माहौल पूरी तरह शांत नहीं हो पाया.
चौकी के भीतर फिर भड़की झड़प
हैरानी की बात ये रही कि पुलिस चौकी के अंदर ही दोनों पक्ष एक बार फिर भिड़ गए. इतना ही नहीं, इस दौरान कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई. जिसके बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए हालात को काबू में किया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा.
ये भी पढ़ें_ Rudrapur news: कोर्ट में पेशी के दौरान फ़िल्मी स्टाइल में आरोपी फरार, आधे घंटे चला चोर पुलिस का खेल
अस्पताल में भी जारी रहा हंगामा
वहीं, मामला यहीं नहीं थमा. अस्पताल पहुंचने के बाद भी दोनों पक्षों के लोग आपस में उलझते नजर आए. इसके चलते अस्पताल परिसर में भी तनाव का माहौल बन गया. हालांकि बाद में पुलिस और अस्पताल स्टाफ की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया. इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका उपचार जिला अस्पताल में जारी है.
जांच जारी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल, पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है. साथ ही, पूरे घटनाक्रम की सच्चाई जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है. हालांकि, इस घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि पुलिस चौकी और अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर भी इस तरह की घटना होना चिंता का विषय है.
Udham Singh Nagar
SSP का बड़ा एक्शन! 6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

Uttarakhand Police Transfers : ऊधम सिंह नगर में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ पुलिसिंग व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में ट्रांसफर किए हैं।
Table of Contents
6 दरोगा समेत 7 पुलिसकर्मियों के तबादले
ऊधम सिंह नगर जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। एसएसपी कार्यालय की ओर से जारी आदेश के तहत छह उप निरीक्षकों सहित कुल सात पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।
स्थानांतरित किए गए सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

महेश कांडपाल को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया
आदेश के मुताबिक उप निरीक्षक महेश कांडपाल, जो फिलहाल कोतवाली ट्रांजिट कैंप में तैनात थे, को रुद्रपुर कोतवाली भेजा गया है। उन्हें कोतवाली रुद्रपुर में एसएसआई द्वितीय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रुद्रपुर कोतवाली जिले की महत्वपूर्ण पुलिस इकाइयों में शामिल है। ऐसे में यहां एसएसआई द्वितीय के पद पर महेश कांडपाल की तैनाती को अहम माना जा रहा है।
Udham Singh Nagar
ऊर्जा निगम का कारनामा, मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर के बरखेड़ी पांडे गांव से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच साल पहले मर चुके शख्स पर ऊर्जा निगम ने बिजली चोरी का केस किया है। जिसके बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
Table of Contents
मौत के 5 साल बाद शख्स पर किया बिजली चोरी का केस
बरखेड़ी पांडे गांव में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने करीब पांच साल पहले निधन हो चुके व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई।
ग्रामीणों में भारी आक्रोश
सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के नेता जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण आईटीआई कोतवाली पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दर्ज प्राथमिकी को वापस लेने की मांग की।

ऊर्जा निगम ने मुर्दे पर दर्ज किया मुकदमा
ग्रामीणों का कहना है कि जिस व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है, उसकी मृत्यु लगभग पांच वर्ष पहले ही हो चुकी है। ऐसे में उसके खिलाफ विद्युत चोरी का मामला दर्ज होने से ऊर्जा निगम की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का दिया भरोसा
ग्रामीणों ने पुलिस से मामले की गहराई से जांच कर लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि मृत व्यक्ति के नाम पर मुकदमा दर्ज होना गंभीर मामला है और इसकी सच्चाई सामने आनी चाहिए।
वहीं, पुलिस ने ग्रामीणों को मामले की जांच का भरोसा दिया है। पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्राथमिकी किस आधार पर दर्ज की गई और पूरे मामले की वास्तविक स्थिति क्या है।
Udham Singh Nagar
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर, निदेशालय ने प्रिंसिपल को हटाया

Khatima News : उत्तराखंड के खटीमा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में छात्र-छात्राओं की ओर से तीन दिनों तक किए गए आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई की है। विद्यालय में भोजन की गुणवत्ता, एक्सपायरी राशन, बिजली-पानी, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर विद्यार्थियों ने गंभीर शिकायतें उठाई थीं। छात्रों के विरोध के बाद जनजाति कल्याण निदेशालय ने विद्यालय की प्राचार्य के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है।
Table of Contents
खटीमा में दिव्यांग बच्चों के आंदोलन का बड़ा असर
निदेशालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार विद्यालय की प्राचार्य भारती यादव को जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही विद्यालय में सामने आई शिकायतों की विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
गणित शिक्षक को मिली प्राचार्य की जिम्मेदारी
विद्यालय में प्रशासनिक व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए पीजीटी गणित शिक्षक रोशन झिंक्वाण को प्राचार्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वह फिलहाल विद्यालय की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे।
तीन दिन तक छात्रों ने किया था विरोध
विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं में लंबे समय से नाराजगी थी। अपनी मांगों और समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में लगातार तीन दिनों तक धरना दिया। इस दौरान उन्होंने खाने की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यालय में उपलब्ध राशन को लेकर भी सवाल उठाए।

छात्रों का आरोप था कि उन्हें कई बार खराब गुणवत्ता का भोजन दिया जा रहा है। इसके अलावा एक्सपायरी राशन मिलने की शिकायत भी सामने आई थी। विद्यार्थियों ने बिजली-पानी की समस्या, साफ-सफाई और विद्यालय की अन्य व्यवस्थाओं में खामियों को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की।
अभिभावकों और जनजातीय प्रतिनिधियों ने भी उठाई शिकायतें
निदेशालय के आदेश में बताया गया है कि प्राचार्य भारती यादव के संबंध में स्थानीय जनजातीय प्रतिनिधियों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की ओर से लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं।
विद्यार्थियों और अभिभावकों में बढ़ते असंतोष को देखते हुए प्राचार्य को अग्रिम आदेश तक जिला जनजाति कल्याण अधिकारी कार्यालय से संबद्ध करने का फैसला लिया गया।
Cricket23 hours agoTGC vs CSG Dream11 Prediction Match 26 TNPL 2026: Playing 11, Pitch Report & Fantasy Tips
Breakingnews9 hours agoफिर गोलियों से दहला देहरादून! फोन पर बहस के बाद बीच सड़क पर कई राउंड फायरिंग से हड़ंकप
Chamoli6 hours agoजल्द ही उत्तराखंड आ सकते हैं पीएम मोदी, बद्रीनाथ में अस्पताल का कर सकते हैं उद्घाटन
Champawat9 hours agoचंपावत में दर्दनाक हादसा! 100 मीटर खाई में गिरी कार, दो की मौत
Dehradun5 hours agoमसूरी में बारिश का कहर! देखते ही देखते जमींदोज हुआ बहुमंजिला भवन, बाल-बाल बचे लोग
Almora2 hours agoअल्मोड़ा में तेंदुए का आतंक! घर में घुसकर सो रही बुजुर्ग पर किया हमला, इलाके में सनसनी
Cricket1 hour agoITT vs SS Dream11 Prediction Match 27 TNPL 2026: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Roorkee4 hours agoरुड़की में पागल कुत्ते का आतंक! घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर किया हमला, हालत नाजुक






































