Roorkee
स्कूली बस चालक की अज्ञात युवकों ने की बेरहमी से पिटाई, घटना सीसीटीवी में कैद !

रुड़की: मलकपुर चुंगी पर स्कूली बस चालक की अज्ञात युवकों ने की बेरहमी से पिटाई।
बस मे लगे cctv कैमरे मे कैद हुई घटना।
स्कूली बस की ख़डी बाईक मे लगी साइड तो युवकों ने बस चालक की कर दी धुनाई।
महिला परिचालक जोड़ती रही हाथ युवकों को नहीं आया रहम।
लोगो की भारी भीड़ इकट्ठा होते देख मौके से फरार हुए दबंग युवक।
बस चालक और परिचालक ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर की आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग।
सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र की घटना।
Roorkee
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर

happy hanuman jayanti : उत्तराखंड में हनुमान जयंती की धूम देखने को मिल रहा है। रूड़की में हनुमान जयंती का पर्व इस बार अभूतपूर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। श्री हनुमंत आस्था धाम में आयोजित भव्य कार्यक्रम ने पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
Table of Contents
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम
रूड़की में हनुमान जन्मोत्सव की धूम देखने को मिल रही है। श्री हनुमंत आस्था धाम में मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी और “जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।
हनुमान जी हैं शक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक
पूरे धाम को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया है। जिससे माहौल और भी दिव्य और भव्य नजर आ रहा था। इस दौरान श्री हनुमान आस्था धाम के संस्थापक अमित सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि कलयुग में भगवान हनुमान को अजर-अमर माना जाता है, जो शक्ति, भक्ति, साहस और समर्पण के प्रतीक हैं।

“जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंजें मंदिर
श्री हनुमान आस्था धाम के संस्थापक ने बताया कि पिछले 11 वर्षों से इस धाम में हनुमान जन्मोत्सव लगातार श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हर वर्ष इसमें भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है। उन्होंने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व इस स्थान पर पंचमुखी हनुमान जी की स्थापना की गई थी।
जिसके बाद से ये धाम आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया है। आज भी मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। मंदिर जय श्री राम” व “बजरंगबली की जय” के जयकारों से गूंज उठा है। दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु यहां दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की कामना कर रहे हैं।
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Roorkee
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, बड़ी संख्या में मंदिर पहुंच लोग कर रहे कन्या पूजन

Roorkee News : देशभर में अष्टमी का पर्व आज पूरे श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। उत्तराखंड में भी दुर्गाष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। रूड़की में अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।
Table of Contents
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब
अष्टमी पर दुर्गा मंदिरों में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। रुड़की से आस्था की एक भव्य और मनमोहक तस्वीर सामने आई है। रुड़की के दुर्गा चौक स्थित मां दुर्गा मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।
जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें दूर तक दिखाई दीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार इजाफा होता गया और मंदिर परिसर पूरी तरह भक्तिमय माहौल में डूब गया।

जय माता दी के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर
महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी मां दुर्गा के दर्शन के लिए धैर्यपूर्वक कतारों में अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर में “जय माता दी” के जयकारों की गूंज सुनाई देती रही, वहीं भजन-कीर्तन ने पूरे माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद चढ़ाकर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना कर रहे हैं।ॉ
प्रशासन की ओर से की गईं हैं विशेष व्यवस्थाएं
भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन की ओर से विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े। धार्मिक मान्यता के अनुसार अष्टमी का दिन मां दुर्गा की आराधना के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है और इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर मां अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं।
Cricket12 hours agoसीएसके बनाम पंजाब किंग्स ड्रीम 11 टीम मैच 7 आईपीएल 2026 | CSK vs PBKS Dream11 Prediction
Cricket6 hours agoDC vs MI Dream11 Team Match 8 IPL 2026 : जानिए बेस्ट ड्रीम 11 टीम, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन..
Cricket12 hours agoMUL vs LAH Dream11 Prediction Match 11: PSL 2026 फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट
Breakingnews7 hours agoउत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, यहां देखें लिस्ट
Haridwar7 hours agoयहां संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में मिली ग्रामीण की लाश, पत्नी पर लगे हत्या के आरोप
big news12 hours agoआज किसानों के साथ देहरादून कूच करेंगे राकेश टिकैत, दिव्यांशु हत्याकांड के आरोपियों कड़ी सजा देने की है मांग
Pauri12 hours agoघर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव
Uttarakhand6 hours agoउत्तराखंड की पारंपरिक पोशाक : संस्कृति और विरासत का प्रतीक…







































