Dehradun
राजभवन में “ब्रैन्ड बॉलीवुड डाउन अन्डर” की स्क्रीनिंग का किया गया आयोजन, राज्यपाल ने अनुपम शर्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित।

देहरादून – मंगलवार को राजभवन ऑडिटोरियम में अनुपम शर्मा द्वारा ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों के सफर पर आधारित डॉक्यूमेंट्री “ब्रैन्ड बॉलीवुड डाउन अन्डर” की स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। ऑस्ट्रेलिया में भारतीय फिल्मों को प्रमोट करने में अनुपम शर्मा का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इन्होंने ‘अनइंडियन’ ऑस्ट्रेलियाई फ़ीचर फ़िल्म बनाई, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने अभिनय किया है। वे देहरादून के रहने वाले प्रसिद्ध सिंगर बॉबी कैश पर भी एक फिल्म बना रहे हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने अनुपम शर्मा को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध अभिनेता एवं हम लोग सीरियल में मशहूर नन्हे का किरदार निभाने वाले अभिनव चतुर्वेदी ने किया।

इस अवसर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह(से नि) ने कहा कि राष्ट्रीय एकता, राष्ट्रीयता का भाव, संस्कृति एवं परंपराओं के संवर्धन, सामाजिक सौहार्द और सामाजिक परिवर्तन लाने में फिल्में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। भारतीय सिनेमा ने प्रेम और सामाजिक सद्भाव जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने में भी मदद की है।

उन्होंने कहा कि हमारी फिल्में और हमारे अभिनेता अपने देश में ही नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, चीन और रूस सहित कई देशों में भी लोकप्रिय हैं। इन्हें विश्व स्तर पर लाखों लोग देखते हैं जिससे भारतीय संस्कृति, मूल्यों और जीवन शैली का भी प्रचार-प्रसार होता है।

राज्यपाल ने कहा कि सांस्कृतिक सीमाओं से परे विश्व स्तर पर भारतीय सिनेमा ने अपना एक अलग स्थान बनाया है। इसके अलावा विश्व स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि विकसित करने, भारतीय पर्यटन को बढ़ावा देने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में फिल्म पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य में फिल्म उद्योग के माध्यम से अधिकाधिक रोजगार के अवसर उत्पन्न कराना हमारी प्राथमिकता में है। यह गर्व की बात है कि उत्तराखंड की बहुत सारी हस्तियाँ देश-विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में अभिनव का काम करते हुए उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तराखंड एक अनूकूल जगह है। बड़े पर्दे पर उत्तराखंड की वादियों की सुंदरता दर्शकों को अलग अनुभव देती है। निश्चित तौर पर उत्तराखंड फिल्म शूटिंग के लिए बहुत जल्द दुनिया का पसंदीदा डेस्टिनेशन बन जाएगा।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं महानिदेशक सूचना एवं लोक संपर्क विभाग बंशीधर तिवारी ने उत्तराखण्ड फिल्म नीति की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि नई फिल्म पॉलिसी से जल्द ही उत्तराखण्ड शूटिंग हब बन जाएगा। श्री तिवारी ने बताया कि नई फिल्म पॉलिसी के निर्माण में विशेषज्ञों के सुझावों को शामिल किया गया है जिसके कारण फिल्म निर्माताओं को सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि फिल्म निर्माण के क्षेत्र में उत्तराखण्ड एक डेस्टिनेशन हब के रूप में विकसित हो रहा है।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं फिल्म अभिनेता सतीश शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर उत्तराखण्ड फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ लेखक कुलभूषण कैन एवं आलोक जोशी, अभिनेता आलोक उल्फत सहित विभिन्न स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Dehradun
होली को लेकर दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड पर, इमरजेंसी सेवाएँ 24×7, अतिरिक्त डॉक्टरों की तैनाती
दून हॉस्पिटल ने होली को लेकर की विशेष एडवाइजरी जारी, 24 घंटे उपलब्ध रहेंगी इमरजेंसी सेवाएँ
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में होली को देखते हुए दून अस्पताल की तरफ से विशेष एडवाइजरी जारी की गई है. हॉस्पिटल प्रबंधन ने होली के दौरान होने वाली किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई है.
मुख्य बिंदु
होली को देखते हुए दून हॉस्पिटल ने की एडवाइजरी जारी
राजधानी देहरादून में होली के पर्व को देखते हुए दून हॉस्पिटल अलर्ट मोड़ पर आ गया है. त्यौहार के दौरान हुडदंग से लगने वाली चोट और रंगों के कारण होने वाली परेशानियों या आपात स्थिति से निपटने के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल ने कमर कस ली है.
ये भी पढ़ें_ अचानक दून अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, तीमारदारों से फीडबैक भी लिया
Dehradun News: 24*7 इमरजेंसी सेवाएँ रहेंगी उपलब्ध
इस दौरान अस्पताल में 24*7 इमरजेंसी सेवाएँ उपलब्ध रहेंगी. इस सम्बन्ध में हॉस्पिटल प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी कर बताया कि होली के त्यौहार के दौरान किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटने के लिए दून हॉस्पिटल पूरी तरह से तैयार है. अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी दिक्कत या पर्रेशानी आती है तो वो तुरंत दून हॉस्पिटल पहंचे वहां पर उसे तुरंत इलाज दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN: दून अस्पताल की सुरक्षा में सेंध, फर्जी महिला सुरक्षाकर्मी पकड़ी गई
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि
होली के त्यौहार को लेकर राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रविंद्र सिंह बिष्ट ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. उन्होंने कहा कि होली खेलते समय केमिकल युक्त रंगों से बचें, क्योंकि इससे त्वचा एलर्जी, आंख, कान और नाक में जलन या संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है. किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें, जहां आपातकालीन सेवाओं में तत्काल उपचार उपलब्ध रहेगा.
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
अस्पताल प्रशासन ने छोटी और बड़ी होली को देखते हुए फिजिशियन, ऑर्थोपेडिक और ईएनटी विशेषज्ञों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही अतिरिक्त डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और पैरामेडिकल टीम तैनात की गई है. अस्पताल ने लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों से परहेज करने और त्योहार के दौरान बढ़ने वाली दुर्घटनाओं से सावधान रहने की सलाह दी है.
big news
बड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार

Uttarakhand News : पिटकुल के प्रभारी एमडी पीसी ध्यानी की छुट्टी हो गई है। उन्हें हटाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जिसके बाद पिटकुल की जिम्मेदारी अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपी गई है।
Table of Contents
पीसी ध्यानी की पिटकुल एमडी से सरकार ने की छुट्टी
ऊर्जा विभाग के अधीन कार्यरत पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रभारी प्रबंध निदेशक (एमडी) पी.सी. ध्यानी को उनके पद से हटा दिया गया है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद शासन ने ये कार्रवाई की है।
अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को सौंपी गई जिम्मेदारी
बता दें कि नैनीताल हाईकोर्ट ने 18 फरवरी को पी.सी. ध्यानी को पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। इसके बाद मामले में अवमानना याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई प्रस्तावित थी।
इसी बीच शासन ने आदेश जारी करते हुए ध्यानी को प्रभारी एमडी पद से मुक्त कर दिया और उनकी जगह अपर सचिव ऊर्जा मेहरबान सिंह बिष्ट को पिटकुल का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है।

Uttarakhand
Dehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून में सीबीआई की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Dehradun News: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भ्रष्टाचार का एक मामला सामने आया है। नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस के सीनियर अधिकारी संजय कुमार को सीबीआई ने पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी पर कंपनी की वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।
मुख्य बिंदु
रिटर्न जमा कराने के नाम पर मांगी रिश्वत
जानकारी के मुताबिक, देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस में तैनात सीनियर अधिकारी संजय कुमार ने एक कंपनी की वार्षिक रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के बदले पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। ये रिटर्न एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (ASI) के तहत दाखिल की जानी थी, जिसे सांख्यिकी विभाग के माध्यम से जमा कराया जाता है।
ये भी पढ़ें_ हरिद्वार में विजिलेंस का छापा, DSO समेत दो लोग रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
शिकायतकर्ता एक टैक्स एडवोकेट है, जो अपने क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज के टैक्स संबंधी कार्य देखता है। आरोप है कि अधिकारी ने रिटर्न तैयार करने के बदले पैसे की मांग की और व्हाट्सएप के जरिए एक मोबाइल नंबर भेजकर उस पर यूपीआई से रकम ट्रांसफर करने को कहा।
ये भी पढ़ें_ नैनीताल: रिश्वत मांगने पर पटवारी सस्पेंड, DM ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
शिकायत के बाद सीबीआई की कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद Central Bureau of Investigation (सीबीआई) ने गोपनीय जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने की पुष्टि होने पर आरोपी अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
रंगे हाथ पकड़ा गया आरोपी
जांच के बाद सीबीआई टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सीबीआई मामले में आगे की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
ये भी पढ़ें_ हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते खंड शिक्षा अधिकारी और प्रधानाध्यापक गिरफ्तार
भ्रष्टाचार पर सख्ती के संकेत
इस कार्रवाई को सरकारी विभागों में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम माना जा रहा है। सीबीआई की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि रिश्वतखोरी के मामलों में एजेंसियां सतर्क हैं और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
Uttarakhand10 hours agoDehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Haridwar8 hours agoहरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
Udham Singh Nagar6 hours agoRudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
big news10 hours agoबड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार
Ramnagar5 hours agoहोली के रंगों से स्किन नहीं होगी खराब, उत्तराखंड में यहां बनाया जा रहा सब्जियों-फूलों से सुरक्षित हर्बल गुलाल
Haldwani8 hours agoहल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
Cricket10 hours agoPAK vs SL Dream11 Prediction Today : आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Uttarakhand2 hours agoउत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर




































