Haridwar
जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर दिवंगत पायलट बाबा उनके आश्रम दी भू समाधि, साधु संतों समेत तमाम हस्तियों ने दी अंतिम श्रद्धांजली।

हरिद्वार – जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर दिवंगत पायलट बाबा को सन्यास परंपरा के अनुसार कनखल के जगजीतपुर स्थित उनके आश्रम में गुरुवार को भू समाधि दी गई। इस मौके पर बड़ी संख्या में साधु संतों व पूर्व केन्द्रीय मंत्री अजय भट्ट समेत तमाम हस्तियों ने उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

पायलट बाबा ने मंगलवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली थी। एयर एंबुलेंस से उनके पार्थिव शरीर को यहां लाया गया था। पायलट बाबा ने संन्यास लेने से पहले भारतीय वायु सेवा में बतौर विंग कमांडर तीन युद्ध लड़े। बताया जाता है कि इसके बाद युद्ध से उनका मन विरक्त हो गया और उन्होंने संन्यास ले लिया। पायलट बाबा के देश ही नहीं बल्कि विदेशों में कई आश्रम है।

सन्यास परंपरा के अनुसार पायलट बाबा ने 3 साल पहले ही कनखल स्थित अपने आश्रम में अपनी भू समाधि खुदवा दी थी। उनकी इच्छा के अनुसार ही जूना अखाड़े की संतों ने उन्हें भू समाधि दिए जाने का फैसला लिया। इस मौके पर देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी कई संत उपस्थित रहे।
Breakingnews
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया जा रहा है। जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सेवादार की सूचना से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के कई दिनों से दिखाई न देने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पथरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल में खुदाई के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान मंदिर के समीप स्थित जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मुख्य पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- बागेश्वर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते उरेडा अधिकारी गिरफ्तार
- उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचा सस्पेंड कांस्टेबल, बयान से मची सनसनी
- ऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- IND vs ZIM Dream11 Team 2nd T20I 2026: Match Prediction, Pitch Report & Top Picks
- ऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !
Haridwar
खेत में कर रहे थे काम, तभी गिरी आकाशीय बिजली… हरिद्वार में दो मौसेरे भाइयों की मौत

Haridwar News : उत्तराखंड के हरिद्वार जिले से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां शनिवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो मौसेरे भाईयों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है।
Table of Contents
आकाशीय बिजली गिरने से दो मौसेरे भाइयों की मौत
सिडकुल थाना क्षेत्र के डालूवाला मज़बता गांव में शनिवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से खेत में काम कर रहे दो मौसेरे भाइयों की मौत हो गई। अचानक मौसम खराब होने और तेज गर्जना के बीच हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक का माहौल है।
खेत में करने के दौरान हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि मृतकों की पहचान नरेंद्र सिंह उर्फ नगीन (55), निवासी डालूवाला मज़बता, और रणधीर सिंह (38), निवासी खालाटीरा गांव, के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई थे। रणधीर की शादी डालूवाला मज़बता गांव में हुई थी, जिसके कारण दोनों परिवारों के बीच लगातार आना-जाना रहता था।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम दोनों खेत में कृषि कार्य में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली खेत में गिर गई। बिजली की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही गिर पड़े।

हादसे के बाद से परिजनों में मचा कोहराम
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को सूचना दी। सिडकुल थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेज दिया है। इस हादसे के बाद दोनों परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और खेतों में काम करते समय विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
Cricket14 hours agoIND vs ZIM Dream11 Team 2nd T20I 2026: Match Prediction, Pitch Report & Top Picks
uttarakhand weather19 hours agoउत्तराखंड में आज भी होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
Dehradun18 hours agoमसूरी जाने से पहले पढ़ लें ये खबर!, सिर्फ इस समय खुलेगा मार्ग, प्रशासन ने जारी किए नए नियम
big news15 hours agoऋषिकेश जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, बजरंग सेतु चलने के लिए देना होगा किराया !
Cricket16 hours agoDharamshala Cricket Stadium (HPCA) | इतिहास, क्षमता, रिकॉर्ड और पूर्ण जानकारी
Chamoli18 hours agoदिल्ली पुलिस कार्रवाई के विरोध में गोपेश्वर में छात्रों का प्रदर्शन, निकाला कैंडल मार्च और मशाल जुलूस
Rudraprayag13 hours agoऊखीमठ में नदी से अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचा सस्पेंड कांस्टेबल, बयान से मची सनसनी






































