Crime
कोतवाली में दबंगई दिखाते हुए फ़िल्मी स्टाइल में युवक ने चौकी इंचार्ज को मारा घूंसा, युवती सहित दोनों को छोड़ा; उच्च अधिकारीयों को नही कोई जानकारी।

नैनीताल – शराब के नशे में धुत होकर बोलेरो दौड़ाने वाले जिम संचालक और उसके साथी ने कोतवाली में भी दबंगई दिखाई। दोनों ने नशे में जमकर उत्पात मचाया। एक युवक ने चौकी इंचार्ज की नाक पर घूंसा जड़ दिया और वर्दी का फीता भी तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई कर छोड़ दिया। न चौकी इंचार्ज की ओर से तहरीर दी गई और न ही सीओ या एसएसपी को जानकारी देने की जरूरत समझी।

इस बीच सूचना पर हीरानगर चौकी इंचार्ज पहुंच गए। उन्होंने कार सवारों को पकड़कर कोतवाली भेज दिया। यहां भी दोनों युवाओं ने अराजकता की। एक युवक ने कोतवाली क्षेत्र के एक चौकी इंचार्ज की नाक पर घूसा जड़ दिया। इसके बाद पुलिस अधिकारी की वर्दी का फीता खींचकर तोड़ दिया। पुलिस ने तीनाें का मेडिकल कराया। चौकी इंचार्ज का कहना है कि नशे में युवक ने अराजकता की। अभी उन्होंने तहरीर नहीं दी है। उधर कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है। चौकी इंचार्ज को घूंसा जड़ने के मामले की जांच की जा रही है।
एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। ऐसा हुआ होगा तो कोतवाली की सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जाएगी। इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
Udham Singh Nagar
Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर हमला का आरोप
रुद्रपुर (Rudrapur) : उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को ऑफिस से बाहर बुलाकर 15 से 20 लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।
मुख्य बिंदु
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
किच्छा नगर के वार्ड नंबर 11, एसएस नगर निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो किच्छा स्थित एक कार्यालय में कार्यरत हैं। 26 फरवरी की दोपहर वह अपने मालिक की कार को आवास विकास गेट के पास पार्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक फरद ने कार पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई।
ये भी पढ़ें _ हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के मुताबिक, फरद ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। अरुण शर्मा ने विवाद से बचने के लिए कार पार्क कर दी और वापस अपने कार्यालय लौट आए।
ऑफिस के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद फरद ने अपने भाई फैसल और अन्य साथियों — जिनमें सारिन तुर्क, शकील तुर्क, मोनू, रहीस मौलाना, बिलाल समेत 15 से 20 लोग शामिल थे सभी को मौके पर बुला लिया।
बताया गया कि सभी लोग ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज करने लगे और अरुण शर्मा को बाहर आने के लिए उकसाया। जैसे ही वो बाहर आए, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
बीच-बचाव करने वालों से भी हाथापाई
घटना के दौरान ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मेडिकल में चोटों की पुष्टि
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है।
पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें _ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच
किच्छा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Haldwani
हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani News : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार से शव मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पास एक कार से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकरी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार के अंदर एक 32 वर्षीय युवक पड़ा था। कार के शीशे बंद थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे और एसी ऑन था। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से मौत होने की बात आ रही सामने
मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – holi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त: हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिसbig news
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Roorkee News : हरिद्वार जिले के रूड़की से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने साथ खेल रहे दूसरे बच्चे की डंडे से मारकर हत्या कर दी। इस मामले के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Table of Contents
खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या
रूड़की में खेलते वक्त हुए विवाद में एक किशोर ने बच्चे की हत्या कर दी। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक बच्चे की पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
किसी बात को लेकर बच्चे के बीच हुआ था झगड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक रूड़की के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला चंदापुर में कुछ बच्चे आंबेडकर पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान उनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। ढगड़ा इतना बढ़ा कि एक किशोर ने भानू (12) पुत्र बालेंद्र के सिर पर डंडे से वार कर दिया।
बच्चे के सिर से खून बहने के कारण पार्क में मौजूद सभी बच्चे वहां से भाग गए। किसी तरह भानू भी अपने घर पहुंचा। उसने परिजनों से सिर में डंडा लगने की बात कही और बेहोश हो गया। आनन-फानन में परिजन भानू को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें – Dehradun Crime: युवती को चापड़ दिखाकर धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार: खेलते समय हुआ झगड़ा तो डंडा मारकर कर दी बच्चे की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी
मामूली बात पर हत्या होने से क्षेत्र में दहशत
घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलने के दौरान मामूली बात पर बच्चे की हत्या की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी भी नाबालिग है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुट गई है।
Uttarakhand17 hours agoDehradun News: CBI की बड़ी कार्रवाई, सांख्यिकी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
Cricket17 hours agoWI-W vs SL-W Dream11 Team Today : वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला 1st T20I मैच प्रीव्यू और फैंटेसी टिप्स…
Uttarakhand9 hours agoउत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
Udham Singh Nagar13 hours agoRudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में संतों ने खेली गोबर की होली, अनोखे अंदाज में दिया परंपरा और आस्था का संदेश
big news17 hours agoबड़ी खबर : हटाए गए पिटकुल के प्रभारी एमडी पी.सी. ध्यानी, इन्हें सौंपा गया प्रभार
Ramnagar12 hours agoहोली के रंगों से स्किन नहीं होगी खराब, उत्तराखंड में यहां बनाया जा रहा सब्जियों-फूलों से सुरक्षित हर्बल गुलाल
Cricket17 hours agoPAK vs SL Dream11 Prediction Today : आज के मैच की बेस्ट फैंटेसी टीम…





































