uttarakhand weather
नीति घाटी से सामने आई बर्फ़बारी की सुन्दर तस्वीरें, साल के पहले दिन मौसम हुआ मेहरबान

Snowfall in Uttarakhand : नीति घाटी में हुई सीजन की पहली बर्फ़बारी, खिल उठे सैलानियों के चेहरे
मुख्य बिंदु
Snowfall in Uttarakhand : उत्तराखंड में लम्बे समय से सूखी ठण्ड के कहर से पहाड़ से मैदान तक लोग परेशान हैं। इस बार पूरा दिसंबर बिना बारिश और बर्फ़बारी के गुजर गया। अब जाकर उत्तराखंड में बर्फबारी का इंतजार खत्म हो गया है। चमोली जिले की Niti valley में साल की पहली बर्फबारी हुई है। तिब्बत बॉर्डर के पास बसी नीती घाटी ( Niti Valley ) से बर्फबारी की तस्वीरें सामने आई हैं। इसी के साथ अब राज्य के अन्य पहाड़ी इलाकों में भी बर्फबारी होने की उम्मीद है।
नीती घाटी में हुई साल 2026 की पहली बर्फबारी
उत्तराखंड के चमोली जिले में भारत चीन सीमा से लगी Niti valley में साल की पहली बर्फबारी ( Snowfall in Uttarakhand ) देखने को मिली है। सैलानी लंबे समय से बर्फबारी का इंतजार कर रहे थे। चमोली जिले में 1 जनवरी से ही मौसम बिगड़ना शुरू हुआ। साल के पहले दिन आसमान में घने काले बादल छाए रहे। इससे पहले क्रिसमस और नए साल पर बड़ी संख्या में पर्यटक उत्तराखंड का रुख कर कर चुके हैं। लेकिन बर्फ़बारी न होने से सभी मायूस दिख रहे थे।

बर्फबारी नहीं होने से सैलानी थे निराश
ऐसे में नए साल के पहले दिन ही सैलानियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। ताजा तस्वीरों में चमोली जिले की नीती घाटी बर्फ की चादर ओढ़े नजर आई, यहाँ पर बर्फबारी का सुन्दर दृश्य देखने को मिल रहा है। अब तक बर्फबारी न होने से उत्तराखंड के अन्य इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है। जिससे जंगलों में आग लगने और फैलने की आशंका भी बनी रहती है। बारिश और बर्फबारी न होने से किसानों को भी इसका खासा नुकसान झेलना पड़ रहा है।
बर्फबारी के अभाव से रिहायशी इलाकों की ओर बढ़ रहे जंगली जानवर
इस वर्ष अपेक्षित बर्फबारी न होने का असर अब साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। परिणामस्वरूप, जंगली जानवरों का प्राकृतिक आवास प्रभावित हुआ है और वे भोजन व पानी की तलाश में ग्रामीण क्षेत्रों की ओर रुख कर रहे हैं। इसी कारण भालू और तेंदुए जैसे हिंसक वन्यजीव उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार शहरी और ग्रामीण बस्तियों में नजर आ रहे हैं।

बर्फ़बारी न होने से पर्यटकों की संख्या में भारी गिरावट
वहीं दूसरी ओर, बर्फबारी न होने से उत्तराखंड के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली और आइजन टॉप भी वीरान पड़े हुए हैं। इसका सीधा असर चमोली जिले के पर्यटन कारोबार पर पड़ा है, जहां के व्यवसायी निराश दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर हर साल दिसंबर और जनवरी के महीनों में बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो जाता था, लेकिन इस बार न बारिश हुई और न ही बर्फ गिरी। ऐसे में पूरे क्षेत्र में मौसम शुष्क बना हुआ है, जिससे ठंड का मिजाज भी बदला हुआ महसूस किया जा रहा है।
Snowfall in Uttarakhand : बर्फबारी से खिले सैलानियों के चेहरे
नीती घाटी में साल की पहली बर्फबारी होने से मौसम को लेकर उम्मीदें एक बार फिर जागी हैं। इसके साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में आने वाले दिनों में बर्फबारी के आसार भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके, अन्य वर्षों की तुलना में फिलहाल ठंड का असर अपेक्षाकृत कम महसूस किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर आने वाले दिनों में बारिश और बर्फबारी नहीं हुई, तो उन्हें केवल शुष्क और तीखी ठंड का ही सामना करना पड़ेगा। इसलिए मौसम में बदलाव को लेकर लोगों की निगाहें अब आने वाले दिनों पर टिकी हुई हैं।
उत्तराखंड में साल 2026 की पहली बर्फबारी कहाँ हुई है?
उत्तराखंड में साल 2026 की पहली बर्फबारी चमोली जिले की नीती घाटी (Niti Valley) में हुई है, जो भारत-चीन सीमा के पास स्थित है।
नीती घाटी में बर्फबारी कब हुई?
नीती घाटी में यह बर्फबारी 1 जनवरी 2026 के आसपास दर्ज की गई, जिससे लंबे समय से जारी सूखी ठंड का सिलसिला टूटा।
क्या Auli में Snowfall हुआ है?
फिलहाल औली में Snowfall in Uttarakhand नहीं हुई है, जिस कारण वहां पर्यटकों की संख्या में कमी देखी गई।
Read More…
उत्तराखंड : मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान, नए साल के शुरआती दिनों जानें मौसम का हाल…
बदल गया मौसम, बारिश, बर्फबारी और कोहरे का अलर्ट जारी, जानें अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम
uttarakhand weather
उत्तराखंड में आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट, 13 तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी मौसम पूरी तरह शांत नहीं हुआ है। प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का सिलसिला जारी है। देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट ली और तेज बौछारों के साथ अंधड़ देखने को मिला। इससे कई जगह सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।
Table of Contents
उत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर बने रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। 9 अक्टूबर को देहरादून, नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। नैनीताल में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
बुधवार को हुई बारिश के कारण तापमान हुआ कम
बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में 50 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। कुछ जगह बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त होने के साथ वाहनों को भी नुकसान पहुंचने की सूचना है।
मौसम में आए बदलाव का असर तापमान पर भी दिखाई दे रहा है। तापमान में गिरावट शुरू होने से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास बढ़ने लगा है। ऊंचाई वाले पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं हल्के हिमपात की भी सूचना है।

उत्तराखंड में आज 3 जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और चक्रवाती प्रसार के कारण उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में आज देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं।
9 से लेकर 13 अक्टूबर तक ऐसा रहेगा मौसम
9 और 10 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। वहीं, 3800 मीटर या इससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है।
11 और 12 अक्टूबर से हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम के शुष्क रहने के आसार हैं। हालांकि पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 13 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।
uttarakhand weather
इस बार गुलाबी ठंड का इंतजार छोड़िए, उत्तराखंड में अक्टूबर में ही पड़ेगी कड़ाके की सर्दी

Uttarakhand Weather : उत्तराखंड में पोस्ट मानसून बारिश का दौर शुरू होते ही मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। आने वाले दिनों में पहाड़ी जिलों में बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं, जिसके चलते तापमान में गिरावट आने की संभावना है। इसका असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिल सकता है। बारिश के बाद ठंड बढ़ने से अक्टूबर में ही लोगों को गुलाबी ठंड के बजाय तेज ठंड का सामना करना पड़ सकता है।
Table of Contents
उत्तराखंड में अक्टूबर में ही बढ़ेगी कड़ाके की सर्दी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 12 अक्टूबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर तेज रह सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत अधिक रहने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ तापमान तेजी से नीचे जा सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों के मौसम पर भी पड़ेगा।
बारिश के बाद कई इलाकों में ठंड ने दी दस्तक
मंगलवार को भी दोपहर बाद प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। देहरादून में बारिश के बीच अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य रहा। वहीं सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक सहस्रधारा में सबसे ज्यादा 47.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर बढ़ने पर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ठंड तेजी से बढ़ सकती है। इसका असर धीरे-धीरे मैदानी क्षेत्रों में भी महसूस होने की संभावना है।
आज कई जिलों में बारिश और बर्फबारी के आसार
सात अक्टूबर को देहरादून के साथ अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के कुछ हिस्सों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
वहीं पर्वतीय इलाकों में बारिश के साथ 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिनों में पहाड़ों से लेकर मैदान तक मौसम में ठंडक बढ़ने के आसार हैं।
uttarakhand weather
उत्तराखंड में फिर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया 11 अक्टूबर तक बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather : प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पहाड़ से लेकर मैदान तक एक बार फिर झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों बारिश होगी।
Table of Contents
प्रदेश में एक बार फिर मौसम लेगा करवट
उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक 10 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है, जबकि 11 अक्टूबर को बारिश का दायरा मुख्य रूप से पर्वतीय जिलों तक सीमित रहेगा। इस दौरान मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है।
6 अक्टूबर को कैसा रहेगा मौसम?
मंगलवार 6 अक्टूबर को उत्तराखंड के सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। पर्वतीय क्षेत्रों में 4200 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। बारिश के दौरान कुछ स्थानों पर गरज के साथ बिजली चमकने और वज्रपात की घटनाएं होने की आशंका जताई गई है। ऐसे में बिजली गिरने से जान-माल के नुकसान का खतरा भी बना रहेगा।

7 से 10 अक्टूबर तक भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार 7, 8, 9 और 10 अक्टूबर को भी प्रदेश में मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रह सकता है। इन दिनों राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, 9 अक्टूबर तक येलो अलर्ट प्रभावी रहेगा।
11 अक्टूबर को बदलेगा मौसम
रविवार 11 अक्टूबर को मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने का अनुमान है। वहीं, हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
Dehradun12 hours agoशादी में शराब-फास्ट फूड बैन, महिलाओं के गहनों पर भी नियम, उत्तराखंड के 2 गांवों का बड़ा फैसला
Dehradun10 hours agoउत्तराखंड के नए राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन कौन हैं? MP से राजभवन तक का सफर जानिए
Chamoli12 hours agoउत्तराखंड में भालू का आतंक, जोशीमठ में एक ही परिवार के 4 लोगों पर किया हमला
Ramnagar9 hours agoरामनगर में विजिलेंस की ताबड़तोड़ छापेमारी, बिजली चोरी के आरोप में 15 से 20 लोगों पर FIR
Rudraprayag5 hours agoतुंगनाथ-चोपता जाने वालों के लिए बड़ा अपडेट, प्लास्टिक ले जाने पर लगेगी रोक












































